Print this page

स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास के संयुक्त तत्वावधान में किशोरी बालिकाओं की हिमोग्लोबिन जांच करायी

  • doing of business

राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा मार्गदर्शन में शासकीय आयुष पॉलीक्लीनिक चिखली में पोषण माह के अन्तर्गत 14 सितम्बर 2021 को स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास के संयुक्त तत्वावधान में किशोरी बालिकाओं की हिमोग्लोबिन जांच करायी गयी। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. रमाकान्त शर्मा ने बताया कि इस दौरान एनीमिया के कारण एवं उपचार हेतु तथा मासिक धर्म सम्बन्धी रोगों के विषय में जानकारी दी गयी। एनीमिक किशोरी बालिकाओं को आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. प्रज्ञा सक्सेना ने जांच कर आयुर्वेदिक औषधियां दी। 38 किशोरी बालिकाओं को एएनएम सु चीना द्वारा हीमोग्लोबिन जांच की गई। योग चिकित्सक डॉ. भारती यादव द्वारा योग संबंधी जानकारी दी गयी। चिखली क्षेत्र की आंगनबाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती आशा मेश्राम, श्रीमती छाया रूसे सहित अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ