Print this page

डॉ मुखर्जी ने देश के लिए केन्द्रीय मंत्री का पद त्यागा : विकास दीवान

डॉ मुखर्जी ने देश के लिए केन्द्रीय मंत्री का पद त्यागा : विकास दीवान डॉ मुखर्जी ने देश के लिए केन्द्रीय मंत्री का पद त्यागा : विकास दीवान
  • doing of business

     बेमेतरा / शौर्यपथ / शुक्रवार को भाजपा कार्यालय नवागढ़ में जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को भाजपा जनों ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास धर दीवान एवं मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू सहित नेताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी। जिसके पश्चात वैशाली नगर के विधायक विद्यारतन भसीन के निधन पर मौन धारण कर उनको श्रद्धांजलि दी।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास दीवान ने कहा कि आज राजनैतिक लोलूपता और स्वार्थ की परिकाष्ठा यह हो गई है। सत्ता सुख के लिए लोग कपड़ों की तरह दल और संगठन बदल रहे है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के एकता, अखंडता और समग्रता के लिए केन्द्रीय मंत्री का पद त्याग दिया। मात्र 52 वर्ष की उम्र में अदम्य साहसी निर्णय लेकर बलिदान का रास्ता चुन लिया।
    उन्होंने कहा कि वरिष्ठ विधायक विद्यारतन भसीन जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। उनका निधन पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।      महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु राय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर मे परमिट प्रणाली को चुनौती देते हुए वहां प्रवेश करके भारत के सम्मान, स्वाभिमान तथा राष्ट्रवादी विचारधारा को जो मजबूती प्रदान किया। आज उसी का परिणाम है कि हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सार्वभौमिकता सुरक्षित है।
    इस दौरान पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, पूर्व जनपद सदस्य निमिराज सोनवानी, महामंत्री मिन्टू बिसेन, सुरेश निषाद, टीकम गोस्वामी, द्वारिका बोयरे, शिव सोनकर, गोलु सिन्हा, मनीष सेन, राजा खान, धनी देवांगन, नरेन्द्र बंजारे, राजा, दिनेश एवं जित्ते सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ