Print this page

आवारा मवेशियों की वजह से बढ़ रही सड़क घटनाएं : कांग्रेस

गाय-बछड़े लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी गाय-बछड़े लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी shouryapath news
  • rounak group

नवागढ़ / शौर्यपथ / शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नवागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विजय बघेल पूर्व डायरेक्टर अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के नेतृत्व में कांग्रेसियो ने गौठान योजना बंद करने के विरोध में नवागढ़ अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के सामने गाय, बछड़ों को छोड़कर प्रदर्शन किया ।
विजय बघेल ने बताया कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से महज आठ-नौ महीने में ही लगातार मवेशियों की वजह से सड़क घटनाए बढ़ती जा रही है। गांव में आवारा मवेशियों के फसल चरागण से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार किसानों के हित के लिए काम करते थे। प्रत्येक ग्राम पंचायतो गौठान योजना संचालित कर पशुओं की खाने पीने के उचित व्यवस्था किया जाता था और गोधन न्याय योजना के अंर्तगत 2 रुपए प्रति किलो गोबर की खरीदी किया जाता था, जिससे ग्रामीणों में रोजगार उपलब्धता होती थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सोई हुई भारतीय जनता पार्टी की सरकार से पुनः गौठान योजना को संचालित करने के लिए राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान में खेमन टंडन प्रभारी महामंत्री,दिनेश तिवारी,संतोष देवांगन, रतन दिवाकर, बल्लू खान,ईश्वर लोधी, जीवनधर साहू,खेलन कुर्रे,गोपाल बंजारे,ताराचंद भास्कर,हर्ष बघेल, एवन कुर्रे,बेलारानी सोनी,रमेश भारती,निर्जल कुर्रे,कुलदीप कुर्रे,हुपेंद्र बंजारे,सूरज कुर्रे आदि उपस्थित रहे।
कांग्रेस के नेताओं की निम्न स्तरीय सोच : भाजपा
भाजपा महामंत्री मिंटू बिसेन ने कांग्रेस के प्रदर्शन को नाटक-नौटंकी बताया है। उन्होंने कहा कि तेज बारिश में गौ माता को घसीट कर कार्यालयों में प्रदर्शन करना कांग्रेस के नेताओं की निम्न स्तरीय सोच दिखाता है। कांग्रेस की पूर्व सरकार ने गाय और गौठान को केवल घोटाले का माध्यम बना रखा था। कांग्रेस की पिछली प्रदेश सरकार में गौ-वंश के लिए भूपेश बघेल की सरकार ने गोठान योजना बनाई जिसमें करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ