
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनदर्शन में निगम आयुक्त सुरूचि सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का नियमानुसार शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त नरेंद्र कुमार बंजारे भी उपस्थित रहे।
जनदर्शन में निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों ने मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं और मांगों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं।
निगम आयुक्त ने प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करना निगम प्रशासन की प्राथमिकता है। जनदर्शन के माध्यम से नागरिक सीधे अपनी समस्याएं निगम प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं, जिससे शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया को गति मिलती है।
जनदर्शन के दौरान प्राप्त आवेदनों को कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। निगम प्रशासन के अनुसार, आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा प्रत्येक सोमवार को जनदर्शन आयोजित किया जाता है। इसके माध्यम से नागरिक अपनी मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
