Print this page

छत्तीसगढ़ की युवा विधायक भावना बोहरा ने दीपावली पर्व पर समाज, संगठन और स्वदेशी की भावना से जोड़ा जनसंदेश

  • devendra yadav birth day

बिहार चुनाव प्रवास से लौटने के बाद रायपुर में लगातार राजनीतिक व सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहीं — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य भेंट

रायपुर, 19 अक्टूबर 2025।
दीपावली और धनतेरस के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ की युवा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित विधायक सुश्री भावना बोहरा ने राजनीति, समाज और संस्कृति के संगम से सजे कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने स्वदेशी, सेवा और सादगी के संदेश के साथ जनसंपर्क की नई मिसाल प्रस्तुत की।

हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी — भाजपा कार्यालय में रंगोली से दिया आत्मनिर्भर भारत का संदेश

विधायक भावना बोहरा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” थीम पर बनी रंगोली में सहभागिता कर आत्मनिर्भर भारत का सशक्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता नहीं, बल्कि राष्ट्र गौरव का प्रतीक है।

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के गृह प्रवेश में शामिल 

बोहरा ने कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब के नवा रायपुर, अटल नगर स्थित नवीन शासकीय आवास में आयोजित गृह प्रवेश समारोह में भाग लिया और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा —

“जनसेवा के इस घर में सदैव सद्भाव, सकारात्मक निर्णय और लोककल्याण के विचार प्रवाहित हों।”

मुख्यमंत्री से मुलाकात — विकास, सशक्तिकरण और सुशासन पर चर्चा

विधायक बोहरा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उन्हें धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान राज्य के समग्र विकास, महिला व युवा सशक्तिकरण, किसान कल्याण और नक्सल उन्मूलन जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

“मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और सुशासन के नए अध्याय लिख रहा है। अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचना ही हमारा ध्येय है।”

भावना बोहरा, विधायक, पंडरिया

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट

बिहार चुनाव प्रवास से लौटने के पश्चात भावना बोहरा ने स्पीकर हाउस, रायपुर में विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और जन्मदिन व दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
दोनों के बीच राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर विचारोत्तेजक चर्चा हुई।

“डॉ. सिंह जी का अनुभव और सादगी युवा नेतृत्व के लिए सदैव प्रेरक रही है। प्रभु श्रीराम उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।”
भावना बोहरा

दीपावली पर जनकल्याण की प्रार्थना

दीपावली की पूर्व संध्या पर विधायक भावना बोहरा ने कहा —

“यह पर्व केवल दीप प्रज्वलन का नहीं, बल्कि आत्मबल, स्वदेशी और समाजहित की ज्योति जलाने का अवसर है।”

उन्होंने आम नागरिकों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामनाएं दीं।

भावना बोहरा — छत्तीसगढ़ की उदीयमान राजनीति का संवेदनशील चेहरा

निरंतर सक्रियता, संतुलित विचार और समाज के प्रति गहरी संवेदना के कारण विधायक भावना बोहरा आज छत्तीसगढ़ की युवा नेतृत्व की अग्रणी आवाज़ बन चुकी हैं।
विधानसभा में “उत्कृष्ट विधायक” सम्मान प्राप्त करने वाली बोहरा का जनसेवा के प्रति समर्पण उन्हें राज्य के अग्रणी जनप्रतिनिधियों में विशेष स्थान दिलाता है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ