Print this page

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का प्रथम प्रवास, कार्यकर्ताओ की ली बैठक

  • doing of business

बेमेतरा / शौर्यपथ / बुधवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बेमेतरा में नवनियुक्त महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत का प्रथम प्रवास हुआ। पहली बार आगमन पर जिला महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं राजपूत का जोरशोर से स्वागत किया। जिसके पश्चात उन्होंने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। बैठक में इनके साथ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, प्रदेश मंत्री संध्या परगिनहा, जिला महामंत्री विकास धर दीवान व नरेन्द्र वर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी विभा अवस्थी, धमतरी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता साहू, जिला पंचायत सदस्य भुनेश्वरी वर्मा, एससी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मधु रॉय,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास घरडे सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।
शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक कदम उठाए है। उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में महिलाओ की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान देते हुए घर-घर शौचालय, उज्ज्वला योजना एवं प्रधानमंत्री आवास जैसी विभिन्न योजनाएं लागू की है। आज प्रधानमंत्री हम बहनों के लिए काम कर रहे तो हमारा भी फर्ज बनता है कि उनके नेतृत्व में औऱ मजबूती से कार्य करे। उन्होंने कहा कि आज हम विपक्ष में है कांग्रेस राज्य सरकार ने पीएम आवास एवं स्मार्ट कार्ड जैसी योजनाओं को रोक दिया है, हमे पूरी शक्ति के साथ मजबूती से इनका सामना कर सबको हक दिलाना है।
जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा कि भारत वर्ष में हमेशा से महान वीरांगनाओं ने जन्म लिया है, महिला शक्ति यदि एकत्रित हो जाये तो किसी भी सत्ता को हिला सकती है। उन्होंने दिल्ली की घटना पर कहा कि देश की राजधानी के दृश्य लोकतंत्र की गरिमा को चोट पहुंचाने वाले हैं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नही है। उन्होंने कहा कि अब वह नेता कहां है जो इस ट्रैक्टर मार्च की जिम्मेदारी उठा रहे थे।
जिला कन्या शक्ति संयोजिका निशा चौबे, वरिष्ठ नेता दुर्गा सोनी,जिला पंचायत सदस्य बिंदिया मिरे, नगर पंचायत उपाध्यक्ष उमा ठाकुर,रीना साहू, झामिन बंछोर, सजनी यादव, अमिता बघेल, उमा मिश्रा, पूर्णिमा यादव, कुसुम वर्मा, मधु राजपूत, कल्याणी साहू, ललिता देवांगन, प्रमिला साहू, शुशीला ध्रुव, कांति सोनकर, उत्तरा सोनकर, सरिता कुंभकार, खिलेश्वरी देवांगन, मोंटी साहू, परमेश्वर वर्मा, तनु दीवान सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ