Print this page

किरता में हुआ सर्वसमाज समिति का गठन, आदर्श ग्राम बनाने का लिया शपथ

  • doing of business

नवागढ़ / शौर्यपथ / ग्राम किरता नाँदघाट में आदर्श ग्राम बनाने के लिए सर्वसमाज समिति का गठन किया गया। जिसके बुधवार को माध्यमिक शाला किरता में गांव के सभी समाज के लोगो का बैठक किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से शिक्षक मिलाप राम साहू एवं कौशल वर्मा उपस्थित थे। साहू ने सर्वसमाज समिति के गठन के उद्देश्यों एवं महत्व को बताते हुए कहा कि इस गठन से सामाजिक सद्भावना आएगी एवं अपने अधिकारों व कर्तव्यों का लोगो को बोध कराकर गांव को आदर्श बनाना है। गांव में होने वाली सभी धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों में सर्वसमाज मिलजुलकर आपसी प्रेम व्यवहार को मजबूत करते हुए अपनी भूमिका अदा करेंगे। गांव में शिक्षा,स्वास्थ्य, स्वावलंबन, नारी जागरण, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, नशा उन्मूलन, योग व व्यायाम शाला, कुरीति उन्मुक्त सहित 10 सूत्रीय कार्यक्रमों को चलाकर गांव में जागरूकता उत्तपन्न करना है। उन्होंने बताया कि हम इन सभी कार्यक्रमों को संचालित करने के लिए प्रत्येक घरों से एक मुट्ठी अनाज एवं एक रुपया पैसा प्रतिदिन निकालकर कर सकते है, इस राशि का उपयोग जरूरतमंद की सहायता के लिए भी किया जा सकता है। कौशल वर्मा ने संगठन के सम्बंध में अपने विचार रखे।
सर्वसमाज समिति पुरूष वर्ग के अध्यक्ष कृष्णा वर्मा को मनोनीत किया गया। वहीं उपाध्यक्ष नारायण साहू, सचिव सेवाराम पाल, सह सचिव राजेंद्र निषाद व कोषाध्यक्ष तुकाराम पाल चुने गए। महिला वर्ग की अध्यक्ष सत्यवती यदु, उपाध्यक्ष चमेली पाल, सचिव मोहिनी गोस्वामी सह सचिव चंद्रकली यदु एवं कोषाध्यक्ष पुष्पा सिंह क्षत्रिय को बनाया गया। युवा वर्ग बालक में अध्यक्ष हंस राम साहू, उपाध्यक्ष संजय यदु, सचिव एकेश्वर पाल, सह सचिव मुकेश निषाद एवं कोषाध्यक्ष संजू गिरी गोस्वामी को नियुक्त किया गया। युवा वर्ग बालिका में अध्यक्ष कुंती निषाद,उपाध्यक्ष सुखमनी पाल, सचिव वृहस्पति यादव, सह सचिव अंगेश्वरी साहू एवं कोषाध्यक्ष चंचल ठाकुर बनी। संरक्षक सदस्य राधेश्याम यदु, मोहित साहू, धनऊ निषाद, सुंदर गिरी गोस्वामी, लेखराम पाल,मोहन ध्रुव व बल्लू यादव को बनाया गया। बैठक का भारत माता की आरती के साथ समापन किया गया जिसमें आगपास के समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ