Print this page

जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित शासन की योजनाओं से संबंधित जनमन पत्रिका का किया गया वितरण

  • rounak group

राजनांदगांव / शौर्यपथ / जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से संबंधित पत्रिका जनमन के साथ संबल, युवा जोश और हुनर की झंकार, हम लाए किसानों को बचाने का कानून और किसान गाइड पुस्तिका को कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा को भेंट किया गया। इसके साथ ही कलेक्टोरेट परिसर में गांव से आए हुए किसानों, युवाओं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग में महिलाओं को पत्रिका का वितरण किया गया। किसान डागेश्वर जांगड़े, किशोर वर्मा, संतोष कुमार कन्नौजे, लक्की साहू, वीरेन्द्र, भीखम जनमन पत्रिका प्राप्त कर इसका अवलोकन किया। किसानों ने कहा कि शासन की महत्वकांक्षी योजना की जानकारी के लिए यह पत्रिका लाभप्रद है। इससे योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर लाभ ले सकते है। जनमन पत्रिका प्राप्त कर महिलाओं ने कहा कि इसके माध्यम से शासन द्वारा महिलाओं के रोजगार के लिए बनाई हुई नीति की जानकारी मिली।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ