Print this page

दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

  • rounak group

राजनांदगांव / शौर्यपथ / मानपुर ब्लाक के खड़गांव थाना से लगे कोहका में पुलिस ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बीते वर्ष 2016-17 का है, जब आरोपित मानपुर स्टेडियम पारा निवासी 21 वर्षीय प्रवीण मिश्रा युवती को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया। सालभर बाद आरोपित ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद युवती ने बीते वर्ष 2020 में 28 नवंबर को आरोपित के खिलाफ मानपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 450, 376-2 व 4-6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपित फरार था। पुलिस आरोपित प्रवीण की पता-तलाश में थी। तभी बीते रविवार को सूचना मिली कि आरोपित प्रवीण अपने घर आया हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित युवक को गिरफ्तार किया।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ