Print this page

एबीईओ रश्मि सिंग ने किया करमतरा स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण

  • rounak group

राजनांदगांव / शौर्यपथ / शासकीय किसान उच्चतर माध्यमिक शाला करमतरा का आकस्मिक निरीक्षण एबीईओ सुश्री रश्मि सिंग ने किया। उन्होंने बच्चों को समझाइश दी कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के इस दौर में मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना व बार-बार हाथ धोना बेहद जरूरी है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हर कक्षा का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों को परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। प्राचार्य राजेश शर्मा ने उन्हें इस अवसर पर बताया कि स्कूल की कक्षाएं दो पालियों में क्रमशः 10वीं, 12वीं व 9वीं, 11वीं की लगाई जा रही है। शाला में बोर्ड का एसाइनमेंट, प्रेक्टिकल व प्रोजेक्ट का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिला कार्ययोजना तहत कार्य जारी है। अप्रेल के प्रथम सप्ताह में 9वीं, 11वीं की वार्षिक परीक्षा सम्पन्न करने की योजना है।
शाला के निरीक्षण के दौरान कुल 15 स्टाफ में से 2 शिक्षक आकस्मिक अवकाश पर पाए गए, जबकि व्याख्याता श्रीमती संगीता तिवारी, श्रीमती अर्चना साहू, श्रीमती युगेश्वरी साहू, श्रीमती कमलेश्वरी चंदेल, सुश्री नीलम सिंह, श्रीमती ममता साहू, किसन सिंग सोरी, रामप्रसाद देवांगन, योगेंद्र सिंह, सहायक ग्रेड-2 तीर्थ कुमार सूर्यवानी, सहायक ग्रेड-3 राहुल रावटे उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ