नवागढ़ / शौर्यपथ / हाल ही में मोदी कैबिनेट ने धान सहित कई खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि कर दी है। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य पिछले साल के 1,868 रुपये प्रति क्विंटल से 72 रुपये बढ़ाकर साल 2021-22 के लिए 1,940 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। जिसका भाजपा ने स्वागत किया है।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकुमार बबलु राजपूत ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से किसानों की खरीफ की 17 फसलों का एमएसपी घोषित किया गया है. इसके लिए पीएम का धन्यवाद करते हैं. इस बार जुलाई से पहले ही एमएसपी की घोषणा हो गई है. किसान भी निर्णय कर सकेंगे कि कौन सी फसल लगानी है. केंद्र ने फसल के अच्छे रेट दिए गए है. 2022 तक किसानों की आय दोगुनी होगी.उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पिछले सात साल से किसानों के हित में फैसले ले रही है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर वक्त तैयार रहती है।