Print this page

पैसों के लेनदेन के वायरल वीडियो पर ज़वाब संतोषजनक नहीं देने पर पटवारी सस्पेंड

  • Ad Content 1

जांजगीर चांपा / शौर्यपथ / पटवारी गुलजार सिंह द्वारा सोशल मीडिया में पैसों की लेन-देन संबंधी वायरल विडियो के संबंध में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर एस डी एम डभरा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जिला दंडाधिकारी जितेंद्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर पटवारी द्वारा पैसों की अनैतिक लेनदेन की वायरल वीडियो पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एसडीएम डभरा ने डभरा तहसील के ग्राम मिरौनी के पटवारी गुलजार सिंह गोड़ को निलंबित कर दिया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि पटवारी गुलजार सिंह गोड का सोशल मीडिया में कृषक से पैसे लेन-देन के संबंध में विडियो वायरल हुआ है। जारी निलंबन आदेश में कहा गया है पटवारी का यह कृत्य शासकीय कर्त्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता है। पटवारी गोड का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 की कंडिका 03 का स्पष्ट उल्लंघन होने के कारण पटवारी श्री गोड़ पर अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जाना अपेक्षित है। पटवारी द्वारा प्रस्तुत कारण बताओ नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। अतएव पटवारी गोड़ को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 की कंडिका 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय डभरा नियत किया गया है। उन्हें शासन के नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ