Print this page

इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर केविन पीटरसन ने ईसीबी को लताड़ा, स्टोक्स के संन्यास पर कहा- मैंने ODI छोड़ा तो मुझे T20 खेलने से भी किया बैन

  • devendra yadav birth day

      खेल /शौर्यपथ /इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। स्टोक्स ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच खेला। स्टोक्स के इस फैसले के बाद से इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) पूर्व क्रिकेटरों के निशाने पर है। पूर्व ऑलराउंडर केविन पीटरसन ने भी ईसीबी को जमकर लताड़ा है। स्टोक्स के वनडे से संन्यास लेने के बाद पीटरसन ने कहा कि जब उन्होंने वनडे इंटरनेशनल से संन्यास लिया था, तब ईसीबी ने उन्हें टी20 इंटरनेशनल खेलने से भी बैन कर दिया था।
स्टोक्स ने यह कहकर संन्यास लिया कि जिस तरह का शेड्यूल है, उसमें तीनों फॉर्मेट में अपना 100 फीसदी दे पाना मुश्किल है और इसी वजह से उन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला लिया। स्टोक्स मौजूदा समय में इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान हैं। पीटरसन ने ट्विटर पर लिखा, 'मैंने एक बार कहा था कि शेड्यूल बहुत खतरनाक है और मैं इस तरह नहीं खेल पाऊंगा। इसलिए मैंने वनडे इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान किया था और फिर ईसीबी ने मुझे टी20 इंटरनेशनल खेलने से भी बैन कर दिया था...'
पीटरसन ने मई 2012 में वनडे इंटरनेशनल से संन्यास लेने का फैसला लिया था। लगातार क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलना दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटरों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। स्टोक्स ने तो यहां तक कहा कि हम खिलाड़ी कोई कार नहीं हैं कि इसमें ईंधन डालो और चलाओ। अब देखना है कि स्टोक्स के इस फैसले के बाद ईसीबी क्या उन्हें आगे टी20 फॉर्मेट में खेलने देता है या उनका भी वही हाल होगा, जो केविन पीटरसन का हुआ था?

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ