खेल / शौर्यपथ /पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर रह चुके शाहिद अफरीदी ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के फ्यूचर पर अपनी राय रखी है। अफरीदी से ट्विटर पर एक फैन ने विराट कोहली के फ्यूचर को लेकर सवाल किया, जिसका जवाब में उन्होंने पांच शब्दों में दे दिया। विराट कोहली ने नवंबर 2020 में अपने करियर का आखिरी इंटरनेशनल शतक ठोका था, इसके बाद से उनके बल्ले से एक भी सेंचुरी नहीं निकली है। विराट की फॉर्म को लेकर कई दिग्गज क्रिकेटर्स अपनी राय रख चुके हैं। भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव तो विराट को टीम से बाहर करने की बात भी कह चुके हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को एशिया कप 2022 का मैच खेला जाना है और इस मैच के साथ ही विराट क्रिकेट के मैदान पर इंग्लैंड दौरे के बाद वापसी करेंगे। विराट को भारत के वेस्टइंडीज दौरे और जिम्बाब्वे दौरे से आराम दिया गया है। माना जा रहा है कि विराट इस ब्रेक के बाद तरोताजा होकर मैदान पर वापसी करेंगे और फॉर्म में भी लौटेंगे।
ट्विटर पर अफरीदी ने #AskLala सेशन चलाया, जिस पर एक फैन ने सवाल में लिखा, 'विराट कोहली के फ्यूचर का क्या?' इस पर अफरीदी ने लिखा, 'यह सिर्फ उनके खुद के हाथ में है (It’s in his own hands)'