Print this page

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जर्नलिस्ट के इस सवाल पर भड़के हेड कोच राहुल द्रविड़, दिया करारा जवाब

  • rounak group

     खेल /शौर्यपथ /भारतीय टीम को मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 49 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद टीम इंडिया 2-1 से जीतने में सफल रही। मैच के बाद हेड कोच राहुल द्रविड़ प्रेस कान्फ्रेंस में आए। द्रविड़ को आमतौर पर शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है। लेकिन मंगलवार की रात टीम इंडिया की हार के बाद उन्हें कई सवालों का सामना करना पड़ा। इस दौरान द्रविड़ से अक्षर पटेल को लेकर सवाल किया गया। एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि अक्षर को सिर्फ एक ही ओवर क्यों गेंदबाजी करवाया गया। पत्रकार के इस सवाल द्रविड़ ने उन्हें करारा जवाब दिया।
हेड काेच द्रविड़ ने कहा, 'मैच-अप महत्वपूर्ण हैं और वे हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। अकेले गेंदबाज की क्वालिटी का सपोर्ट करने से भी ज्यादा मैच-अप का महत्व होता है। यह आप लोगों के लिए है कि आप इसकी अच्छे से जांच करें और आंकड़े देखें। कई सारी टीमें मैचअप का उपयोग करती हैं। ऐसा करने वाले केवल हम ही नहीं हैं। मुझे यकीन है कि बहुत सारी टीमें आंकड़ों को जरूर देखती होंगी।''
उन्होंने कहा, '' आपको पहले मैच-अप के बारे में जांच करना चाहिए। लेफ्ट ऑर्म स्पिनरों की संख्या के बारे में जो बाएं हाथ के बल्लेबाजों को गेंदबाजी करते हैं और फिर हो सकता है कि आपको उसमें आपका जवाब मिल जाए। मैं आपसे उन कुछ नंबरों को देखने का अनुरोध करूंगा। वहां आपको कुछ सवालाें के जवाब मिल सकते हैं।''
अक्षर ने तीसरे टी20 में केवल एक ही ओवर गेंदबाजी की थी क्योंकि क्रीज पर उस समय क्विंटन डिकॉक और राइली रूसो के रूप में दो बांए हाथ के बल्लेबाज मौजूद थे। उन्होंने अपने एक ओवर में 13 रन खर्च किए। अक्षर ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ 9.53 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ