Print this page

जनसमस्याओं का समाधान शासन-प्रशासन की प्राथमिकता : अरुण साव

  • doing of business

लोरमी जनदर्शन में 520 से अधिक लोगों ने रखीं मांगें और समस्याएं, हितग्राही को तत्काल मिला श्रवण यंत्र

रायपुर, । उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोरमी रेस्ट हाउस में आयोजित जनदर्शन में 520 से अधिक आवेदकों की समस्याएं और मांगें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान शासन-प्रशासन की प्राथमिकता है।

जनदर्शन में ग्राम तुलसाघाट निवासी श्री लाल दास खाण्डेकर को उनकी मांग पर तत्काल श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। वहीं, ग्राम लाखासार निवासी श्री हितेश साहू को आय प्रमाण पत्र दिया गया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनदर्शन जैसे कार्यक्रमों से नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है तथा समस्याओं के निराकरण की दिशा में प्रभावी पहल की जा सकती है।

श्री साव ने क्षेत्र में विकास एवं निर्माण कार्यों को गति देने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने धान खरीदी का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों को धान बेचने के दौरान अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

इस अवसर पर मुंगेली जिला पंचायत के सीईओ श्री गोकुल रावटे, वनमंडलाधिकारी श्री तन्यम कौशिक, लोरमी एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ