October 15, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर नागरिक को मिले बेहतर उपचार : मुख्यमंत्री साय

    • doing of business

    6 नए मेडिकल कॉलेज स्वीकृत, दूरस्थ क्षेत्रों में वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था और त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की सघन जांच के निर्देश

    रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार, आवश्यक दवाइयां और जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मंत्रालय महानदी भवन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमियां दूर करने और सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री ने जिला अस्पतालों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक चिकित्सकों, दवाइयों और जांच सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा खराब चिकित्सा उपकरणों की समयबद्ध मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षित संस्थागत प्रसव, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

    डायलिसिस और चिकित्सा शिक्षा का होगा विस्तार

    बैठक में बताया गया कि प्रदेश के 1,045 स्वास्थ्य संस्थानों में अटल आरोग्य लैब संचालित हैं तथा 25 नए डायलिसिस केंद्र शुरू किए जा रहे हैं। प्रदेश में 6 नए मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हुए हैं। शासकीय नर्सिंग कॉलेजों की संख्या 17 और फिजियोथेरेपी कॉलेजों की संख्या 7 हो गई है।

    मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिन दुर्गम क्षेत्रों में एम्बुलेंस नहीं पहुंच सकती, वहां मरीजों को निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था विकसित की जाए। अस्पतालों में मृत्यु होने पर परिजनों को शव वाहन की सुविधा भी समय पर उपलब्ध कराई जाए।

    त्योहारों में मिलावट पर होगी सख्ती

    मुख्यमंत्री ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर मिठाई, दुग्ध उत्पाद और अन्य खाद्य पदार्थों की सघन जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिलावटी एवं अमानक खाद्य पदार्थों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए और नागरिकों के स्वास्थ्य से कोई समझौता न हो।

    बैठक में आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सिकल सेल और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और सेवाओं में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, मुख्य सचिव श्री विकास शील सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision