October 15, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    दिव्यांगजन राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए 25 अक्टूबर तक आमंत्रित प्रविष्टियां

    • doing of business

    दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित सहित विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारियों, नियोक्ताओं और स्वैच्छिक संस्थाओं को किया जाएगा सम्मानित

    राजनांदगांव । अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर को दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को दिव्यांगजन राज्यस्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों और संस्थाओं से 25 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित प्रारूप में प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं।

    इच्छुक आवेदक अपनी प्रविष्टियां जिला कार्यालय, समाज कल्याण विभाग, संयुक्त जिला कार्यालय भवन, कक्ष क्रमांक 5, राजनांदगांव में जमा कर सकते हैं। पुरस्कार के अंतर्गत दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित, अस्थिबाधित, प्रमस्तिष्क अंगाघात एवं बहुदिव्यांगता से संबंधित श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांग कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

    इसके अलावा दिव्यांगजनों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले सर्वोत्तम नियोक्ताओं और सर्वोत्तम स्वैच्छिक संस्थाओं को भी पुरस्कार प्रदान कर उनके योगदान को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार का उद्देश्य दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण, रोजगार के अवसरों और उनके कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करना है।
    पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला कार्यालय, समाज कल्याण विभाग, राजनांदगांव तथा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। पात्र आवेदकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision