July 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    ADMIN

    ADMIN

    दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग में खरीदी केंद्रों से धान भरकर निकले 105 वाहनों ने जीपीएस सिस्टम गायब हो गए हैं। ऐसे में अधिकारियों को यह तक पता नहीं चल पा रहा है कि वाहन किसी राइस मिलर्स के गोदाम में खाली हुआ भी है या नहीं। अब विभाग मैनुअली इन वाहनों की तलाश करेगी। खास बात यह है कि इन वाहनों में करीब 20 हजार 500 क्विंटल धान का परिवहन हुआ है और इसकी समर्थन मूल्य करीब 3 करोड़ 72 लाख 7 हजार रुपए का है। यह सारी गड़बड़ी का खुलासा भास्कर की पड़ताल में हुआ है।

    महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध शराब का तस्कर पकड़ में आया है। यह शख्स पेशे से पुलिस महकमे में हेड कॉन्स्टेबल है। खाकी की आड़ में अपने अवैध गोरखधंधे को अंजाम दे रहा था। मंगलवार की सुबह इसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ में आए कॉन्स्टेबल का नाम विरेंद्र भोई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पंचायत चुनावों में यह शराब खपाने के मकसद से लाई जा रही थी। 
     

    फिल्हाल इस मामले में पुलिस ज्यादा जानकारी  देने से बच रही है। मीडिया के बढ़ते दबाव की वजह से पुलिस प्रशासन इस मामले में जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है। इस मामले में पुलिस और शराब तस्करों के बीच की साठ-गांठ के भी अहम खुलासे हो सकते हैं। कानूनी कार्रवाई के साथ ही आरोपी हवलदार पर विभागीय कार्रवाई करने की भी तैयारी की जा रही है। यह हवलदार जिले के सिंघोड़ा थाने में पदस्थ था।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision