August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    बेटे-बहू को देनी है शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, यहां देखें अमेजिंग Anniversary Wishes

    • rounak group

           शौर्यपथ /शादी की सालगिरह और बर्थडे साल में सिर्फ एक ही बार आते हैं, ऐसे में ये खुद-ब-खुद खास होते हैं। हालांकि, इस दिन को स्पेशल और यादगार हमारे सबसे नजदीकी लोग बनाते हैं। अपने बहू-बेटे की एनिवर्सरी को खास बनाने के लिए आप उन्हें कुछ प्यारे मेसेज भेज सकते हैं। जो उनके दिन को यादगार बना देंगे। यहां देखें अमेजिंग और लेटेस्ट एनिवर्सरी विशेज-
    1) एक दूसरे की कमी-खामियों को दर किनार करें,
    अपने प्यार और मोहब्बत से मुश्किलों का समाधान करें!
    वो जिंदगी भी क्या जिसमें कांटे और उतार चढ़ाव न हो,
    आगे बढ़ते रहने के लिए अपने संघर्ष सहने की शक्ति को बढ़ाते रहे!
    हैप्पी एनिवर्सरी बच्चों।
    2) मुझे तुम दोनों को देखकर यह समझ में आता है,
    कि भगवान ने तुम दोनों को एक दूसरे के लिए बनाया है।
    ईश्वर आप दोनों का हमेशा मार्गदर्शन करे।
    हैप्पी एनिवर्सरी, प्यारे बेटे और बहू।
    3) फूल जैसे सबसे खूबसूरत लगते हैं बाग में,
    वैसे ही आप दोनों जचते हैं साथ में,
    बेटे और बहु को शादी की सालगिरह की ढ़ेरों शुभकामनाएं।
    4)दिया संग बाती जैसे,
    आप दोनों की जोड़ी,
    जचती हैं कुछ वैसे!
    हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी प्यारे बहू और बेटे
    5) शादी है विश्वास की गांठ,
    बढ़ती रहे यह साठ गांठ,
    प्रेम ये आपका  कोई पाए न बाट,
    मेरे बेटे और बहू मुबारक हो आपको  विवाह वर्षगांठ।  
    6) सात फेरों से बंधा यह प्यार का बंधन,
    जीवन भर यूं ही बंधा रहे,
    किसी की नजर ना लगे प्यार को आपके
    आप यूं ही हर साल सालगिरह मनाते रहे।
    हैप्पी एनिवर्सरी, प्यारे बेटे और बहू
    तुम दोनों हमेशा एक दूसरे के साथ रहो।
    7) सात फेरों से शुरू हुआ ये साथ,
    सात जन्मों तक रहे बरकरार,
    पांस सालों के सफर में,
    बढ़ता गया एक दूजे के लिए प्यार।
    हैप्पी एनिवर्सरी बच्चों।
    8) जीवन में सांस जितनी जरूरी है सभी के लिए,
    आप दोनों भी उतने ही जरूरी है एक दूसरे के लिए।
    मेरे बेटे और बहू को सालगिरह पर शुभकामनाएं
    एक दूसरे से प्यार बना रहे।
    9) युग-युगांतर तक बनी रहे आपकी जोड़ी,
    अविरल बहती रहे आपके प्रेम की ये नदी।
    प्रिय बेटे और बहू, आपको पहली वर्षगांठ की शुभकामनाएं,
    आप दोनों हमारे जीवन में सबसे ज्यादा मायने रखते हैं।
    10) जीवन की बगियां हरी रहें,
    जीवन में खुशियां भरी रहें,
    यह जोड़ी यूं ही बनी रहें,
    सौ सालों तक यूं ही सजी रहें।
    मेरे प्यारे बेटे और बहू को वर्षगांठ की शुभकामनाएं
    भगवान आप दोनों को अपना आशीर्वाद दें।

    Rate this item
    (5 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision