July 23, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    शिकायत दर्ज होते ही सक्रिय हुआ प्रशासन, समयबद्ध कार्रवाई से परिवार को मिला योजनाओं का लाभ

    दुर्ग/शौर्यपथ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 प्रदेश के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान का भरोसेमंद माध्यम बनकर सामने आ रही है। दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम ओरी निवासी अभिषेक चतुर्वेदी और उनके परिवार की कहानी इस व्यवस्था की प्रभावशीलता का प्रेरक उदाहरण है।

    अभिषेक चतुर्वेदी अपनी पत्नी श्रीमती शीतल चतुर्वेदी के नाम से राशन कार्ड बनवाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। संबंधित विभाग में आवश्यक आवेदन प्रस्तुत करने के बावजूद विभिन्न कारणों से राशन कार्ड जारी नहीं हो पा रहा था। इसके कारण परिवार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत मिलने वाले खाद्यान्न सहित अन्य शासकीय योजनाओं और सुविधाओं से वंचित था।

    जब लगातार प्रयासों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तब अभिषेक चतुर्वेदी ने सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित विभाग ने मामले को प्राथमिकता से लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और कुछ ही दिनों में आवेदन स्वीकृत कर श्रीमती शीतल चतुर्वेदी के नाम से राशन कार्ड जारी कर दिया।

    राशन कार्ड मिलने के बाद चतुर्वेदी परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी समस्या का इतनी शीघ्र समाधान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी शिकायत पर समयबद्ध कार्रवाई हुई और बिना किसी अतिरिक्त परेशानी के उन्हें आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हो गया।

    अभिषेक चतुर्वेदी और उनकी पत्नी शीतल चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा दुर्ग जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के लिए वास्तव में उम्मीद की किरण बनकर उभरी है, जो लोगों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित कर रही है।

    यह उदाहरण दर्शाता है कि शासन की शिकायत निवारण प्रणाली यदि संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ कार्य करे, तो आम नागरिकों को न केवल राहत मिलती है बल्कि शासन के प्रति उनका विश्वास भी मजबूत होता है।

    *बिहान की दीदी के परिवार को समय पर मिली सहायता, मुश्किल दौर में बनी सरकार की जनकल्याणकारी योजना का सहारा*

    रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुदूर वनांचल तक पहुंच रहा है। सुकमा जिले में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ने एक जरूरतमंद परिवार को कठिन समय में आर्थिक सहारा देकर संवेदनशील शासन व्यवस्था का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

    *दुख की घड़ी में मिला आर्थिक संबल*

    सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के ग्राम आरलमपल्ली की दुर्गा स्व-सहायता समूह से जुड़ी बिहान की दीदी दुधी सन्नी का 8 अप्रैल 2026 को आकस्मिक निधन हो गया था। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, लेकिन प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत उन्हें समय पर आर्थिक सहायता मिल गई।

    *दो महीने में मिला दो लाख रुपये का बीमा दावा*

    जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकुंद ठाकुर के मार्गदर्शन में बिहान योजना की टीम ने तुरंत बीमा दावा तैयार कर भारतीय स्टेट बैंक की दोरनापाल शाखा को भेजा। बैंक ने भी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं प्राथमिकता से पूरी कीं।

    संयुक्त प्रयासों का परिणाम यह रहा कि मृतिका के पति एवं नामिनी दुधी सोमा के बैंक खाते में 27 मई 2026 को मात्र दो महीने के भीतर 2 लाख रुपये की बीमा दावा राशि जमा हो गई। यह सहायता राशि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा नायक द्वारा हितग्राही को प्रदान की गई।

    *टीमवर्क से मिली समय पर राहत*

    इस कार्य में भारतीय स्टेट बैंक दोरनापाल के शाखा प्रबंधक श्री आनंद सिंह, बिहान की पीआरपी श्रीमती रूकमणी कर्मा तथा एफएलसीआरपी कुमारी शालिनी ओडला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी के समन्वित प्रयासों से दूरस्थ क्षेत्र में रहने वाले परिवार को बिना अनावश्यक विलंब के आर्थिक सहायता मिल सकी।

    *गरीब परिवारों के लिए सुरक्षा कवच बन रही योजना*

    प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत माध्यम बन रही है। परिवार के कमाने वाले सदस्य के असामयिक निधन की स्थिति में मिलने वाली बीमा राशि संकट की घड़ी में बड़ा सहारा साबित होती है।

    दुधी सन्नी के परिवार की यह कहानी बताती है कि जब शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से लोगों तक पहुंचता है, तो वह न केवल आर्थिक सहायता देता है, बल्कि कठिन परिस्थितियों में परिवार को नया संबल और विश्वास भी प्रदान करता है।

    रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर में विकास और सुशासन का नया दौर शुरू हुआ है। इसका प्रेरक उदाहरण बीजापुर जिले का पीडिया क्षेत्र है, जहां 21 वर्षों बाद बंद पड़े 11 स्कूलों का दोबारा संचालन शुरू हुआ है। अब 11 गांवों के 539 बच्चों को अपने ही गांव में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। यह बदलाव केवल स्कूल खुलने तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र में विश्वास, विकास और नई उम्मीद की वापसी का प्रतीक है।

    *प्रवेशोत्सव में बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत*

    पीडिया में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शिक्षादूतों को रजिस्टर और शिक्षण सामग्री प्रदान की गई। वहीं बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, पेन और स्लेट वितरित कर उनका विद्यालय में प्रवेश कराया गया।

    बच्चों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    *11 गांवों में फिर शुरू हुई पढ़ाई*

    माओवादी हिंसा के कारण वर्षों पहले बंद हुए पीडिया, पेदापाल, छोटेगोटोडी, कुएम, मदपाल, अंडरी, इडेनार, डोंडीतुमनार, मिरगानघोटूल, गमपुर और तमोड़ी गांवों के स्कूल अब फिर से संचालित होने लगे हैं। इससे बच्चों को अब पढ़ाई के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा।

    *इस वर्ष 37 स्कूलों का हुआ पुनः संचालन*

    जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश पांडे ने बताया कि जिला प्रशासन के विशेष अभियान के तहत इस वर्ष अब तक 20 प्राथमिक और 17 उच्च प्राथमिक विद्यालय, कुल 37 बंद स्कूलों को फिर से शुरू किया जा चुका है। इन स्कूलों में भवन, पेयजल, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।

    *हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना है लक्ष्य*

    कलेक्टर श्री विश्वदीप ने कहा कि जिले के प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में अब शांति और सामान्य स्थिति स्थापित हुई है, वहां बंद स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से दोबारा शुरू किया जा रहा है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

    *बदलते बस्तर की नई पहचान*

    पीडिया में 21 वर्षों बाद स्कूलों का फिर से खुलना बदलते बस्तर की नई तस्वीर प्रस्तुत करता है। जिन गांवों में कभी भय का माहौल था, वहां आज बच्चों की मुस्कान, पाठशालाओं की चहल-पहल और शिक्षा का उजाला दिखाई दे रहा है। यह सफलता बताती है कि सरकार के सतत प्रयासों से अब बस्तर शिक्षा, विकास और उज्ज्वल भविष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    सार्थक स्कूल के छात्र सत्यांशु स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया ट्रॉफी 2026 में बिखेरेंगे जलवा

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और समाज कल्याण विभाग ने दी बधाई, कहा- प्रतिभा किसी सीमा की मोहताज नहीं

    रायपुर, / धमतरी जिले के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का क्षण है। समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित विशेष विद्यालय ‘सार्थक स्कूल’ के विशेष छात्र सत्यांशु दीप का चयन स्पेशल ओलंपिक्स भारत (Special Olympics Bharat) की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में हो गया है। सत्यांशु आगामी 12 से 16 जुलाई 2026 तक स्वीडन में आयोजित होने वाली स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया ट्रॉफी 2026 (Special Olympics Gothia Trophy 2026) अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    सत्यांशु दीप की यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल धमतरी जिले, बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ के लिए बड़े गौरव का विषय है। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और खेल कौशल का यह उत्कृष्ट उदाहरण यह साबित करता है कि यदि उचित प्रशिक्षण, प्रोत्साहन और अवसर मिले, तो वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का परचम लहरा सकते हैं।

    उचित मार्गदर्शन और लगन से मिला मुकाम

    विद्यालय परिवार के अनुसार, सत्यांशु ने यह मुकाम अपने कड़े व नियमित अभ्यास, अनुशासन, समर्पण और मैदान पर बेहतरीन खेल प्रदर्शन के दम पर हासिल किया है। उनकी यह शानदार सफलता अन्य विशेष बच्चों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए उत्साहित करेगी।

    समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित और अनुदानित इन विशेष विद्यालयों का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेल, जीवनोपयोगी कौशल और व्यक्तित्व विकास के समान अवसर उपलब्ध कराना है। सत्यांशु का यह चयन विभाग की इन कोशिशों की सार्थकता को प्रमाणित करता है।

    कलेक्टर ने दीं शुभकामनाएँ- विश्व मंच पर चमकेगा धमतरी का नाम

    इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए धमतरी कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि यह सफलता सत्यांशु की कड़ी मेहनत, लगन और खेल के प्रति उनके अटूट समर्पण का परिणाम है। मैं सत्यांशु दीप, उनके माता-पिता, प्रशिक्षकों, विद्यालय परिवार और समाज कल्याण विभाग को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ। मुझे पूरा विश्वास है कि वे स्वीडन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत, छत्तीसगढ़ और धमतरी जिले का नाम विश्व स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।

    कलेक्टर ने आगे कहा कि सत्यांशु की सफलता यह गहरा संदेश देती है कि प्रतिभा किसी सीमा की मोहताज नहीं होती। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि धमतरी जिले में समावेशी शिक्षा, खेल संस्कृति और दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर है।

    अभिभावकों और गुरुओं का मिला सतत सहयोग

    इस ऐतिहासिक अवसर पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों ने सत्यांशु के उज्ज्वल भविष्य और आगामी मैचों में शानदार प्रदर्शन की कामना की है। इसके साथ ही उन्होंने सत्यांशु के माता-पिता को भी विशेष रूप से बधाई दी है, जिनके निरंतर सहयोग, अटूट विश्वास और संबल ने सत्यांशु को इस अंतर्राष्ट्रीय मुकाम तक पहुँचाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूरे धमतरी जिले को विश्वास है कि स्वीडन की धरती पर सत्यांशु दीप अपने खेल कौशल से विश्व मंच पर भारत का मान और बढ़ाएंगे।

    तीस हजारी फैमिली कोर्ट में भावनाओं का अनोखा दृश्य, कानूनी लड़ाई के बीच मानवता की मिसाल बनी पति की संवेदनशीलता, टूटता परिवार फिर हुआ एक

    नई दिल्ली। कभी एक-दूसरे के खिलाफ अदालत में खड़े शिखा सिंह और सौरभ की कहानी ने दिल्ली के तीस हजारी फैमिली कोर्ट में मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं। तलाक की दहलीज तक पहुंच चुके इस दंपति के रिश्ते को आखिरकार किसी कानूनी दलील ने नहीं, बल्कि इंसानियत, संवेदना और परिवार के प्रति जिम्मेदारी ने बचा लिया।

    वर्ष 2020 में विवाह बंधन में बंधे शिखा और सौरभ के रिश्तों में समय के साथ खटास बढ़ती गई। विवाद इतना गहरा गया कि शिखा ने सौरभ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया और मामला अदालत तक पहुंच गया। दोनों के बीच संवाद लगभग समाप्त हो चुका था और तलाक की प्रक्रिया चल रही थी।

    इसी बीच परिस्थितियों ने अचानक ऐसा मोड़ लिया, जिसने दोनों के जीवन की दिशा बदल दी। शिखा के पिता को गंभीर हार्ट अटैक आया और उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई। जब यह खबर सौरभ तक पहुंची, तो उन्होंने पुराने विवाद, आरोप और अदालत की लड़ाई को एक तरफ रख दिया। बिना किसी हिचकिचाहट के वे अस्पताल पहुंचे और अपने ससुर के इलाज की जिम्मेदारी संभाली।

    सौरभ ने उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गुरुग्राम के प्रतिष्ठित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया तथा इलाज में हर संभव सहयोग किया। समय पर मिले उपचार और देखभाल के कारण शिखा के पिता की जान बच गई।

    इसके बाद जब अगली सुनवाई के लिए दोनों तीस हजारी फैमिली कोर्ट पहुंचे, तो माहौल पूरी तरह बदल चुका था। शिखा ने महसूस किया कि रिश्ते केवल विवादों और आरोपों से नहीं, बल्कि मुश्किल समय में निभाए गए साथ और संवेदनाओं से भी परिभाषित होते हैं। सौरभ की मानवता और परिवार के प्रति उनके समर्पण ने उनके मन में जमी नाराजगी को पिघला दिया।

    अदालत परिसर में ही भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शिखा ने तलाक से जुड़े दस्तावेज फाड़ दिए और सौरभ को गले लगाकर फूट-फूटकर रो पड़ीं। दोनों ने अपने सारे मतभेद भुलाकर एक नई शुरुआत करने और साथ रहने का निर्णय लिया।

    यह घटना केवल एक दंपति के पुनर्मिलन की कहानी नहीं, बल्कि इस बात का जीवंत उदाहरण है कि कभी-कभी रिश्तों को बचाने के लिए कानूनी फैसलों से अधिक जरूरी इंसानियत, संवेदनशीलता और मुश्किल वक्त में दिया गया साथ होता है। प्रेम जब करुणा और जिम्मेदारी के रूप में सामने आता है, तो टूटते हुए रिश्तों को भी फिर से जोड़ सकता है।

    10 जून का इतिहास: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 'कपिल के सूरमाओं' की पहली जीत से लेकर पीएम मोदी के महा-रिकॉर्ड तक!

    नई दिल्ली: 10 जून की तारीख भारत और दुनिया के इतिहास में एक सुनहरे अध्याय के रूप में दर्ज है। यह दिन न केवल भारतीय खेल जगत के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है, बल्कि राजनीति, विज्ञान और वैश्विक समाज को बदलने वाली कई बड़ी घटनाओं का गवाह भी रहा है। आइए डालते हैं आज के मुख्य समाचारों पर एक नज़र:

    ? खेल जगत से बड़ी खबर: लॉर्ड्स के मैदान पर रचा गया था इतिहास

    साल 1986 में आज ही के दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर पहली बार टेस्ट मैच जीतकर नया इतिहास रचा था। दिग्गज कप्तान कपिल देव के नेतृत्व में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। इस जीत ने वैश्विक क्रिकेट में भारतीय टीम का दबदबा स्थापित कर दिया।

    ?️ राजनीतिक गलियारे से: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान

    आज के दिन देश ने एक अभूतपूर्व राजनीतिक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज़ाद भारत के इतिहास में पहली लोकसभा के गठन के बाद से लेकर अब तक, लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री का एक नया और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।

    ?? राष्ट्रीय बुलेटिन: भारत की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

    सल्तनत काल का नया दौर (1246): सुल्तान नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह आज ही के दिन दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुए थे।

    नौसेना की ताकत में इजाफा (1972): देश के गौरवशाली पोत 'हर्षवर्धन' का मुंबई के मजगांव बंदरगाह से पहली बार जलावतरण किया गया था।

    ? इंटरनेशनल डेस्क: वैश्विक इतिहास के पन्नों से

    रविवार की छुट्टी की शुरुआत (1890): आज जो हम हर हफ्ते रविवार की छुट्टी का आनंद लेते हैं, उसकी शुरुआत ब्रिटिश सरकार द्वारा आज ही के दिन इसे आधिकारिक तौर पर साप्ताहिक अवकाश घोषित करने से हुई थी।

    एक नई सामाजिक पहल (1935): अमेरिका के ओहियो में डॉ. रॉबर्ट स्मिथ और बिल विल्सन द्वारा 'अल्कोहलिक्स एनोनिमस' (A.A.) की स्थापना की गई, जिसने लाखों लोगों को नशे की लत से उबारने में मदद की।

    द्वितीय विश्व युद्ध (1940): इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर विश्व युद्ध की आग को और भड़का दिया था।

    'सिक्स डे वॉर' का अंत (1967): इजरायल और सीरिया के बीच युद्धविराम के साथ ही छह दिनों से चला आ रहा भीषण युद्ध आज ही के दिन समाप्त हुआ था।

    नासा का मंगल मिशन (2003): अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लाल ग्रह के रहस्यों को तलाशने के लिए अपने प्रसिद्ध 'स्पिरिट रोवर' को अंतरिक्ष में लॉन्च किया था।

    ? शख्सियत: आज की प्रमुख जयंतियां और पुण्यतिथि

    गूगल सीईओ सुंदर पिचाई का जन्मदिन (1972): दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक, अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का जन्म आज ही के दिन हुआ था। उन्होंने अपनी काबिलियत से पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया।

    गिरीश कर्नाड को श्रद्धांजलि (2019): मशहूर अभिनेता, लेखक और प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित गिरीश रघुनाथ कर्नाड का आज ही के दिन लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

    ?️ आज का विशेष दिवस: विश्व नेत्रदान दिवस

    आज दुनिया भर में 'विश्व नेत्रदान दिवस' (World Eye Donation Day) मनाया जा रहा है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक करना और किसी की अंधेरी जिंदगी में रोशनी लाने के लिए उन्हें प्रेरित करना है।

    शौर्यपथ संदेश: इतिहास हमें सिखाता है कि दृढ़ संकल्प और सही प्रयास से हर क्षेत्र में विजय पाई जा सकती है—चाहे वह खेल का मैदान हो, विज्ञान की प्रयोगशाला या फिर

    समाज सेवा।

    नमस्कार! 'द एस्ट्रो बुलेटिन' में आपका स्वागत है। आज 10 जून 2026, दिन बुधवार है। आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। चंद्रमा आज मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, वहीं सुबह से प्रीति योग के बाद आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है, जो सेहत और शुभ कार्यों के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है।

    आइए रुख करते हैं आज के मुख्य समाचारों यानी आपकी राशियों के हाल की ओर:

    ? टॉप हेडलाइंस: आज की भाग्यशाली राशियां

    मिथुन राशि (Gemini): बुद्धि और चतुराई से बड़ी सफलता! आज आपका अटका हुआ काम पूरा होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम घुलेगा और ऑफिस में आपकी तारीफों के पुल बंधेंगे। भाग्य मीटर: 80%

    वृषभ राशि (Taurus): धन लाभ के पक्के योग! पुरानी योजनाओं को नए तरीके से लागू करने का सही समय है। प्रियजनों से मुलाकात होगी और पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा। भाग्य मीटर: 85%

    मकर राशि (Capricorn): मुनाफे में बंपर उछाल! आपके करियर विस्तार के प्रयासों को गति मिलेगी। आर्थिक हितों का संरक्षण होगा और लाभ का प्रतिशत बढ़ा रहेगा।

    ? बिज़नेस और करियर बुलेटिन (आर्थिक राशिफल)

    कर्क राशि (Cancer): कारोबार की स्थिति चारों तरफ से मजबूत हो रही है। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

    धनु राशि (Sagittarius): प्रॉपर्टी और वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज आपका फोकस सही दिशा में है। व्यावसायिक अनुबंधों में जल्दबाजी से बचें।

    कन्या राशि (Virgo): शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता के झंडे गाड़ेंगे। बिजनेस की पुरानी समस्याएं आज हल होंगी।

    ⚠️ सावधान! इन राशियों को सतर्क रहने की सलाह

    मेष राशि (Aries): आज शनि-चंद्रमा के संयोग से अनचाहे खर्चों की बाढ़ आ सकती है। पेपरवर्क पर विशेष ध्यान दें और वित्तीय प्रबंधन को कमजोर न होने दें।

    सिंह राशि (Leo): आज कार्यस्थल पर किसी से भी उलझने से बचें। गुस्से में लिया गया फैसला भारी पड़ सकता है, धैर्य बनाए रखें।

    ? बाकी राशियों का संक्षिप्त बुलेटिन

    तुला राशि (Libra): सेहत में सुधार होगा और रुका हुआ धन वापस मिलने की पूरी उम्मीद है।

    वृश्चिक राशि (Scorpio): दिनभर कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन शाम तक परिणाम आपके पक्ष में आते दिखेंगे।

    कुंभ राशि (Aquarius): करियर में सफलता के योग हैं, घर में कोई मांगलिक कार्य तय हो सकता है। बस अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल रखें।

    मीन राशि (Pisces): आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा। हालांकि, लव लाइफ में पार्टनर के साथ बैठकर पुरानी गलतफहमियां दूर करने की जरूरत है।

    ? आज का विशेष 'महा-उपाय'

    आज बुधवार के शुभ अवसर पर नकारात्मक ऊर्जा से बचने और बिगड़े काम बनाने के लिए भगवान गणेश की पूजा करें और जरूरतमंदों को हरे फल या अनाज का दान करें। आज का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:59 बजे से 12:52 बजे तक रहेगा, जो किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए सर्वश्रेष्ठ है।

    आज का एस्ट्रो बुलेटिन यहीं समाप्त होता है। आपका दिन शुभ और मंगलमय हो!

    राजनीति, कला और विज्ञान के लिए ऐतिहासिक रहा है आज का दिन; जानिए 09 जून का विशेष घटनाक्रम

    नई दिल्ली: 09 जून का दिन भारतीय और विश्व राजनीति के साथ-साथ कला, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में कई युगांतरकारी घटनाओं का साक्षी रहा है। आज ही के दिन भारत को अपना दूसरा प्रधानमंत्री मिला था, तो वहीं कला जगत ने अपने एक महान चितेरे को खोया था। आइए नजर डालते हैं आज के दिन की उन प्रमुख सुर्खियों पर जिन्होंने इतिहास की दिशा बदल दी:

    राष्ट्रीय सुर्खियां: लाल बहादुर शास्त्री ने संभाली थी देश की कमान

    शास्त्री युग की शुरुआत (1964): देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद, आज ही के दिन सादगी और दृढ़ता के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री ने भारत के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

    ताजमहल का निर्माण पूरा (1653): मुग़ल बादशाह शाहजहाँ के कार्यकाल में प्रेम के इस प्रतीक का निर्माण कार्य आज ही के दिन पूरा हुआ था। लगभग 22 वर्षों के कड़े परिश्रम के बाद ताजमहल पूरी तरह बनकर तैयार हुआ था।

    इतिहास का बड़ा विश्वासघात (1659): दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने दारा शिकोह को धोखे से बंदी बनाकर औरंगज़ेब के हवाले कर दिया था, जिसने मुग़ल सल्तनत का रुख हमेशा के लिए बदल दिया।

    अंतरराष्ट्रीय हलचल: हांगकांग समझौता और ब्रिटेन की संसद का सीधा प्रसारण

    हांगकांग लीज समझौता (1898): ब्रिटेन ने चीन के साथ एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत हांगकांग के नए क्षेत्रों को 99 वर्षों के लिए पट्टे (lease) पर लिया गया था।

    संसदीय इतिहास में नया अध्याय (1975): लोकतंत्र को और पारदर्शी बनाते हुए ब्रिटेन की संसद की कार्यवाही का आम जनता के लिए पहली बार सीधा प्रसारण (ब्रॉडकास्ट) शुरू किया गया था।

    कनाडा की नींव (1534): फ्रांसीसी नाविक जैक्स कार्टियर ने पहली बार सेंट लॉरेंस नदी में प्रवेश किया था, जिससे आगे चलकर कनाडा पर फ्रांस के दावों की मजबूत नींव पड़ी।

    खेल और कला जगत: पेस-भूपति का कमाल और 'पिकासो' की विदाई

    फ्रेंच ओपन में भारत का परचम (2001): भारतीय टेनिस की सबसे सफल जोड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति ने फ्रेंच ओपन का पुरुष युगल (डबल्स) खिताब जीतकर देश को गौरवान्वित किया था।

    एम.एफ. हुसैन का महाप्रयाण (2011): आधुनिक भारतीय चित्रकला के सबसे प्रसिद्ध शिल्पी और भारत के 'पिकासो' कहे जाने वाले महान कलाकार एम.एफ. हुसैन का आज ही के दिन लंदन में निधन हुआ था।

    नमन और स्मरण: जननायक की पुण्यतिथि और महान आविष्कारक का जन्म

    धरती आबा बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि: आज महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और जननायक बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि है। उन्होंने जल, जंगल और जमीन के साथ-साथ आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए अंग्रेज़ों के खिलाफ 'उलगुलान' (क्रांति) का नेतृत्व किया था।

    स्टीफेंसन का जन्म (1781): दुनिया की रफ्तार बदलने वाले और भाप के इंजन (रेलवे) के आविष्कारक जॉर्ज स्टीफेंसन का जन्म आज ही के दिन हुआ था, जिन्होंने आधुनिक परिवहन की नींव रखी।

    आज का संदेश: इतिहास सिर्फ बीता हुआ कल नहीं, बल्कि आने वाले कल को संवारने का सबसे बड़ा मार्गदर्शक है।

    ♈ मेष राशि (Aries)

    बड़ी खुशखबरी: आज भाग्य पूरी तरह से आपके साथ है। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी बड़ी योजना को मंजूरी मिल सकती है, जिससे आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

    धन और करियर: आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। पुराना फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

    रिश्ते: परिवार में आपसी तालमेल बढ़ेगा और शाम को कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

    ♉ वृषभ राशि (Taurus)

    बड़ी खुशखबरी: आज आपको मानसिक तनाव से पूरी तरह मुक्ति मिलेगी। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन किसी बड़े ब्रेकथ्रू जैसा साबित हो सकता है।

    धन और करियर: व्यापार में नई साझेदारी फलदायी रहेगी। नए स्रोतों से आय जनरेट होगी।

    स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

    ♊ मिथुन राशि (Gemini)

    बड़ी खुशखबरी: आपकी संवाद शैली और वाकपटुता आज आपको समाज और कार्यक्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाएगी। कोई महत्वपूर्ण डील आज फाइनल हो सकती है।

    धन और करियर: मीडिया, लेखन और ग्लैमर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार सफलता लेकर आया है।

    रिश्ते: जीवनसाथी के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे, कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।

    ♋ कर्क राशि (Cancer)

    बड़ी खुशखबरी: लंबे समय से चल रही किसी समस्या का आज स्थायी समाधान मिल जाएगा। संपत्ति या वाहन खरीदने का सपना आज सच होने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

    धन और करियर: सरकारी क्षेत्र से जुड़े कामों में अभूतपूर्व सफलता मिलने के संकेत हैं।

    सलाह: आज भावुकता में आकर कोई बड़ा फैसला न लें, प्रैक्टिकल रहें।

    ♌ सिंह राशि (Leo)

    बड़ी खुशखबरी: आज आपका आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता सातवें आसमान पर रहेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी और आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

    धन और करियर: अटके हुए प्रोजेक्ट्स दोबारा गति पकड़ेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी।

    सामाजिक जीवन: सामाजिक दायरे में आपका मान-सम्मान और रसूख बढ़ेगा।

    ♍ कन्या राशि (Virgo)

    बड़ी खुशखबरी: आज आपके सितारे आपके प्रबंधन और बुद्धिमत्ता की सराहना कर रहे हैं। कानूनी या प्रशासनिक मामलों में आज आपको बड़ी राहत मिलने वाली है।

    धन और करियर: निवेश के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। भविष्य में इसके शानदार रिटर्न मिलेंगे।

    रिश्ते: परिवार के बुजुर्गों का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा, जिससे घर का माहौल सकारात्मक रहेगा।

    ♎ तुला राशि (Libra)

    बड़ी खुशखबरी: आज का दिन आपके जीवन में सुख-समृद्धि के नए द्वार खोलेगा। कला और संगीत से जुड़े लोगों को कोई बड़ा मंच या अवसर मिल सकता है।

    धन और करियर: नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या इन्क्रीमेंट की खुशखबरी मिल सकती है।

    रिश्ते: प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और आपसी विश्वास और गहरा होगा।

    ♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)

    बड़ी खुशखबरी: आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता अद्भुत रहेगी। कोई साहसिक फैसला आज आपको भविष्य में बड़ा मुनाफा कमा कर दे सकता है।

    धन और करियर: प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए व्यापारिक संबंध स्थापित होंगे।

    स्वास्थ्य: मानसिक और शारीरिक रूप से आप खुद को बेहद फिट महसूस करेंगे।

    ♐ धनु राशि (Sagittarius)

    बड़ी खुशखबरी: ज्ञान और अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। विद्यार्थियों या उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी प्रतियोगिता जीतने या स्कॉलरशिप मिलने की खुशखबरी मिल सकती है।

    धन और करियर: लंबी दूरी की यात्राएं बिजनेस के लिहाज से बेहद लाभदायक सिद्ध होंगी।

    रिश्ते: भाई-बहनों का सहयोग आपके किसी बड़े काम को आसान बना देगा।

    ♑ मकर राशि (Capricorn)

    बड़ी खुशखबरी: आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण का फल आखिरकार आज आपको मिलने जा रहा है। सीनियर्स और अधिकारियों का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा।

    धन और करियर: आर्थिक तंगी दूर होगी और आय के नए रास्ते खुलेंगे।

    सलाह: काम के साथ-साथ अपनी सेहत और खान-पान का भी विशेष ध्यान रखें।

    ♒ कुंभ राशि (Aquarius)

    बड़ी खुशखबरी: आज आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुल रहे हैं। आपकी कूटनीति और समझदारी से आज कोई बड़ा विवाद शांत हो जाएगा, जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

    धन और करियर: टीम वर्क से किए गए कार्यों में आज आपको बंपर सफलता मिलने वाली है।

    रिश्ते: दोस्तों के साथ बिताया गया समय आज आपको तरोताजा कर देगा।

    ♓ मीन राशि (Pisces)

    बड़ी खुशखबरी: आज आपकी आंतरिक ऊर्जा और अंतर्ज्ञान (Intuition) बहुत मजबूत रहेगा। जिस काम में भी आप हाथ डालेंगे, उसमें सफलता निश्चित है।

    धन और करियर: सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्च होगा, लेकिन आमदनी में भी इजाफा बना रहेगा।

    रिश्ते: घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है, जिससे उत्साह का माहौल रहेगा।

    नई दिल्ली/रायपुर: इतिहास के पन्नों में आज 8 जून का दिन भारतीय और विश्व पटल पर अपनी एक बेहद खास और अमिट पहचान रखता है। आज ही के दिन आधुनिक भारत ने नागरिक उड्डयन (Civil Aviation) के क्षेत्र में आसमान की बुलंदियों को छुआ था, तो वहीं वैश्विक स्तर पर यह दिन पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति गंभीर जागरूकता फैलाने के लिए भी समर्पित है।

    आइए डालते हैं आज के इस ऐतिहासिक बुलेटिन पर एक नजर कि आज का दिन किन बड़ी घटनाओं, मशहूर हस्तियों के जन्म-मरण और प्रमुख दिवसों के रूप में याद किया जाता है:

    ? ऐतिहासिक घटनाएँ: जब एयर इंडिया ने भरी पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान

    1948 (भारतीय विमानन का स्वर्णिम दिन): आज ही के दिन भारत की शान 'एयर इंडिया' [Air India] ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान बॉम्बे (अब मुंबई) से लंदन के लिए शुरू कर विमानन इतिहास में एक नया अध्याय लिखा था।

    1950 (थाईलैंड को मिला नया नाम): दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश 'स्याम' [Siam] का नाम आज ही के दिन आधिकारिक रूप से बदलकर 'थाईलैंड' [Thailand] कर दिया गया था।

    1658 (मुगल साम्राज्य का तख्तापलट): मुगल बादशाह औरंगज़ेब ने आगरा के किले पर अपना कब्ज़ा जमाया और अपने ही पिता शाहजहाँ को उसी किले में कैद कर दिया था।

    1975 (संपूर्ण क्रांति का शंखनाद): 'प्रजातंत्र के प्रहरी' कहे जाने वाले महान समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण ने बिहार की राजधानी पटना में ऐतिहासिक 'संपूर्ण क्रांति' का नारा बुलंद किया था, जिसने देश की सियासत बदल दी थी।

    1557 (वैश्विक युद्ध): आज ही के दिन इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की आधिकारिक घोषणा की थी।

    ? प्रमुख हस्तियों का जन्म: WWW के जनक से लेकर सिनेमा की हस्तियों तक

    टिम बर्नर्स-ली (Tim Berners-Lee) - 1955: आज के डिजिटल युग की रीढ़ माने जाने वाले वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) के आविष्कारक और प्रसिद्ध अंग्रेजी कंप्यूटर वैज्ञानिक टिम बर्नर्स-ली का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

    डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) - 1957: भारतीय सिनेमा की बेहद खूबसूरत, मशहूर और दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

    शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) - 1975: बॉलीवुड की बेहद लोकप्रिय अभिनेत्री, फिटनेस आइकन और सफल उद्यमी शिल्पा शेट्टी आज अपना जन्मदिवस मना रही हैं।

    ? प्रमुख हस्तियों का निधन: जिन्हें आज याद कर रहा संसार

    मोहम्मद साहब (632 ईस्वी): इस्लामी इतिहास के अनुसार, इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगंबर हज़रत मुहम्मद का निधन मदीना में आज ही के दिन हुआ माना जाता है।

    हबीब तनवीर (Habib Tanvir) - 2009: भारतीय रंगमंच के महान शिल्पी, प्रख्यात पटकथा लेखक और बेजोड़ निर्देशक हबीब तनवीर का देहावसान आज ही के दिन हुआ था। कला जगत में उनका योगदान हमेशा अमर रहेगा।

    ? प्रमुख दिवस और उत्सव: प्रकृति और स्वास्थ्य के प्रति संकल्प का दिन

    विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day): हमारे जीवन में महासागरों की महत्ता, उनके संरक्षण और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को बचाने के प्रति दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाने के लिए आज का दिन वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है।

    विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस (World Brain Tumor Day): इस गंभीर बीमारी के बारे में लोगों को शिक्षित करने, इसके लक्षणों के प्रति जागरूक करने और दुनिया भर के मरीजों के प्रति अपना समर्थन व एकजुटता दिखाने के लिए आज यह दिवस मनाया जाता है।

    शौर्यपथ संदेश: इतिहास हमें हमारे अतीत से सीखकर एक बेहतर भविष्य के निर्माण की प्रेरणा देता है। आइए, आज के दिन हम भी पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लें।

    Page 1 of 420

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision