August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    24 घंटे के अंदर पंजाब में बेअदबी का दूसरा मामला, अब कपूरथला में पीट-पीटकर युवक की हत्या

    • rounak group

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    पंजाब में 24 घंटे की भीतर बेअदबी के मामले में पीट-पीटकर हत्या करने का दूसरा मामला सामने आया है. अब कपूरथला में बेअदबी के आरोप में एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई. ऐसी ही घटना शनिवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में हुई थी. कपूरथला जिले के निजामपुर गांव के लोगों ने कथित तौर पर रविवार सुबह एक गुरुद्वारे से एक युवक को पकड़ा था. उन्होंने आरोप लगाया कि युवक को सुबह 4 बजे निशान साहिब (सिख ध्वज) की 'बेअदबी' करते देखा गया.

    हालांकि, पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उस युवक को अपनी हिरासत में ले लिया, लेकिन सिख समूहों ने दबाव डाला कि उससे उनके सामने ही पूछताछ की जाए. स्थानीय लोगों ने पुलिस से हाथापाई के बाद युवक की हत्या कर दी.

    बता दें, शनिवार रात अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में जिस वक्त गुरु ग्रन्थ साहिब का पाठ चल रहा था, उस वक्त एक शख्स सचखंड के अंदर पहुंचने के बाद जंगला कूदकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पास पहुंच गया और उनके सामने रखी किरपाण को उठाने की कोशिश की, इसी दौरान सेवादारों ने उसे पकड़ लिया. आरोपी को पकड़ने के बाद गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोप में उसे एसजीपीसी के दफ्तर ले जाया गया. आरोप है कि सेवादारों और भीड़ ने उसे इतना पीटा की उसकी मौत हो गई.

     दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर कई नेताओं ने इस घटना की निंदा की और इसके पीछे से साज़िश की बात कही. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस घटना के जांच के आदेश दिए हैं.

     इस मामले में दोनों मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, इन घटनाओं को देखते हुए गुरुद्वारों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.

     

     

     

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision