August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी पर MP के मंत्री ने जताई आपत्ति, छत्तीसगढ़ के CM ने किया पलटवार

    • doing of business

    छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने नरोत्तम मिश्रा पर पलटवार करते हुए कहा है कि पहले वह ये बताएं कि महात्मा गांधी को गाली देने वालों की गिरफ्तारी से वो खुश हैं या दुखी हैं.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

     रायपुर पुलिस  की ओर से कालीचरण महाराज की खजुराहो से हुई गिरफ्तारी पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा  ने आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा है कि यह इंटर स्टेट प्रोटोकॉल का उल्लंघन है. कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार को यह नहीं करना चाहिए था. संघीय मर्यादा इसकी बिल्कुल इजाजत नहीं देती है. उन्हें सूचना देनी चाहिए थी. छत्तीसगढ़ सरकार चाहती तो उनको नोटिस देकर भी बुला सकती थी. मैंने मप्र के डीजीपी को कहा है कि तत्काल छत्तीसगढ़ के डीजीपी से बात करें कि क्या तरीका है उनका. गिरफ्तारी के इस तरीके पर आपत्ति व्यक्त करना है. अपना विरोध दर्ज कराएं और स्पष्टीकरण भी लें.

    वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने नरोत्तम मिश्रा पर पलटवार करते हुए कहा है कि पहले नरोत्तम मिश्रा ये बताएं कि महात्मा गांधी को गाली देने वालों की गिरफ्तारी से वो खुश हैं या दुखी हैं. दूसरी बात है कि किसी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ है. जो विधिक प्रावधान है, उसी के तहत कार्रवाई की गई है. महात्मा गांधी जिन्होंने विश्व को शांति,भाइचारा, प्रेम, सत्य, अहिंसा और समानता का संदेश दिया, ऐसे महापुरूष के बारे में कोई अभद्र भाषा का प्रयोग करे तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और छत्तीसगढ़ पुलिस ने ये कार्रवाई की है. उन्होंने कहा कि उसके परिवारवालों को और उसके वकील को सूचना दे दी गई है. 24 घंटे के अंदर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

     बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म संसद में ‘अपमानजनक' टिप्पणी करने और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे की तारीफ करने के आरोप में कालीचरण महाराज को मध्यप्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद से भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है.

     

     

     

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision