
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
देश में कोरोना के मामलों में फिर तेजी के बीच केंद्र लगातार वैक्सीनेशन की रफ्तार को बढ़ाने पर जोर दे रहा है ताकि महामारी को काबू करने में मदद मिल सके.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
कोरोना के मामलों में तेजी के बीच सरकार ने सोमवार को कहा कि फिलहाल एक्टिव केस के 5 से 10 प्रतिशत मामलों में मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है. हालांकि, स्थिति गतिशील है और इसमें तेजी से बदलाव हो सकता है. साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर कहा कि ज़रूरत पड़ने पर कोविड वैक्सीनेशन सेंटर्स रात 10 बजे तक खोले जा सकते हैं.
देश में कोरोना के मामलों में फिर तेजी के बीच केंद्र लगातार वैक्सीनेशन की रफ्तार को बढ़ाने पर जोर दे रहा है ताकि महामारी को काबू करने में मदद मिल सके.
केंद्र ने राज्यों से कहा कि कोविड टीकाकरण केंद्रों की टाइमिंग निर्धारित नहीं है. ये जरूरत के हिसाब से तय हो सकती है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को चिट्ठी लिखकर कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर अगर हो तो रात 10 बजे तक कोविड वैक्सीनेशन सेंटर्स खोले जा सकते हैं.
कोविड वैक्सीनेशन सेंटर्स की टाइमिंग को लेकर राज्यों की दुविधा पर केंद्र ने यह जवाब दिया. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जरूरत पड़ने पर रात 10 बजे तक वैक्सीन लगाई जा सकती है. कई राज्यों की तरफ से केंद्र को कहा गया था कि सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक CVC का टाइम है. जिसके बाद केंद्र ने ये चिट्ठी लिखी.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
