August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    शौर्यपथ में आज का ताज़ा समाचार एक नजर एक ही क्लीक पर

    • doing of business

    रामपुर और आजमगढ़ सहित तीन लोकसभा सीटों और 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। वहीं महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के फिलहाल खत्म होने के आसार नजर हीं आ रहे हैं। मुंबई में जहां उद्धव ठाकरे के समर्थकों का हल्लाबोल जारी है वहीं गुवाहाटी में बागी विधायकों ने होटल की बुकिंग को दो और दिनों के लिए बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश को संबोधित करेंगे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने 1975 की इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कहा कि आज, जब देश अपनी आज़ादी के 75 वर्ष का पर्व मना रहा है, अमृत महोत्सव मना रहा है, तो आपातकाल के उस भयावह दौर को भी हमें कभी भी भूलना नहीं चाहिए।

    राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर खींचतान के संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हॉर्स ट्रेडिंग के मामले में सीधे सचिन पायलट का नाम लेकर कहा कि वो सरकार गिराने के षडयंत्र में शामिल थे। गहलोत के इस बयान पर अभी तक पायलट की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन इसके बाद प्रदेश का सियासी पारा जरूर चढ़ सकता है। गहलोत यहां मीडिया से बात कर रहे थे।

    वाराणसी में आज बर्ड हिट के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना होने के लिए सड़क मार्ग से एलबीएसआई एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा ने कहा कि बर्ड हिट के चलते पायलट ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की। वहीं बर्ड हिट के बाद हेलीकॉप्टर की जांच हो रही है।

    पटना में शनिवार को जब निगरानी की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के घर पर छापा मारा तो वह भी हैरान रह गई। छापेमारी के दौरान बोरों में रखा गया कैश मिलने के बाद नोट गिनने वाली मशीन लगानी पड़ी। नीचे वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिस्तर पर इतनी नोटों की गड्डियां बिखरी है कि इतने पैसे कि एक साथ देखकर आंखें चौंधिया जाएं।

    जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह जर्मनी के शहर म्यूनिख पहुंचे। म्यूनिख पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बवेरियन बैंड ने शानदार स्वागत किया। जलवायु, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता पर जी7 शिखर सम्मेलन चर्चा में भाग लेने के अलावा, पीएम मोदी शिखर सम्मेलन के मौके पर कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

    रामपुर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने घनश्याम लोधी को और सपा ने असीम राजा को उम्मीदवार बनाया था। वहीं आजमगढ़ से बीजेपी ने अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को जबकि सपा ने धर्मेंद्र यादव और बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को उम्मीदवार बनाया।

    महाराष्ट्र का सियासी संकट फिलहाल खत्म होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। गुवाहाटी के होटल में जमे शिंदे कैंप का सबसे नया वीडियो आया है इस वीडियो में एकनाथ शिंदे होटल की लॉबी में अपने समर्थकों के साथ दिख रहे हैं। वहीं मुंबई में उद्धव ठाकरे लगातार शिवसैनिकों से संपर्क बनाए हुए हैं।

    आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद राजिंदर नगर विधानसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद यहां उपचुनाव कराया गया। कुल मतदान प्रतिशत 43.75 प्रतिशत रहा। 43.67 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं और 43.86 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision