Google Analytics —— Meta Pixel
June 13, 2026
Hindi Hindi

बड़ी खबर : ख़त्म होगा सीएम पर सस्पेंस छत्तीसगढ़ सहित तीनो राज्यो के लिए भाजपा ने किये पर्यवेक्षक नियुक्त Featured

बड़ी खबर : ख़त्म होगा सीएम पर सस्पेंस छत्तीसगढ़ सहित तीनो राज्यो के लिए भाजपा ने किये पर्यवेक्षक नियुक्त  बड़ी खबर : ख़त्म होगा सीएम पर सस्पेंस छत्तीसगढ़ सहित तीनो राज्यो के लिए भाजपा ने किये पर्यवेक्षक नियुक्त
  • rounak group

रायपुर / शौर्यपथ / देश में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव में तीन राज्यों में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बन चुकी है अब भाजपा नेताओं सहित आम जनता को पिछले 6 दिनों से सीएम चेहरे का इंतज़ार बड़ी बेसब्री के साथ है ऐसे में बैठकों के लम्बे दौर के बाद भाजपा केन्द्रीय संगठन ने तीन राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर सीएम के नाम की घोषणा में एक कदम आगे बढ़ा दिया है . पर्यवेक्षक  नियुक्ति के बाद अब अगले 48 घंटो में प्रदेश के मुखिया कौन होंगे इस पर मुहर लग जायेगी .   
     बता दे कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पेंच फंसा हुआ है. राजस्थान में जहां वसुंधरा राजे अपने समर्थकों के साथ मोर्चा संभाले हुई हैं, तो वहीं मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने की चाहत रखते हैं. छत्तीसगढ़ में रमन सिंह का भी यही हाल है वही राजनितिक जानकारों का कहना है कि इस बार तीनो ही राज्यों में सीएम का चेहरा बिलकुल नया होगा . ऐसे चेहरे पर संगठन्की मुहर लगेगी जो आने वाले लोकसभा चुनाव में केन्द्रीय संगठन से तालमेल भी बिठा सके और केन्द्र सरकार की योजनाओं को प्रदेश में युद्ध स्तर पर लागू करने के साथ साथ प्रदेश में किये गए चुनावी वादे को पूर्ण करने की दिशा में भी आगे बढे .अब बीजेपी ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर 10 दिसंबर तक सीएम तय होने की उम्मीद है.
इन्हें मिली है बड़ी जिम्मेदारी ..
मध्य प्रदेश में मनोहर लाल खट्टर, के लक्ष्मण और आशा लकड़ा पर्यवेक्षक बनाए गए हैं. वहीं राजस्थान के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. छत्तीसगढ़ के लिए अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम को पर्यवेक्षक बनाए गए हैं.

     

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)