Google Analytics —— Meta Pixel
May 30, 2026
Hindi Hindi

स्पीकर पद के लिए नहीं बनी आम सहमती, स्वतंत्र भारत में तीसरी बार होगा स्पीकर पद के लिए चुनाव Featured

  • rounak group

नई दिल्ली / शौर्यपथ /  लोकसभा अध्यक्ष को लेकर आम सहमति बनाए जाने की तमाम कोशिशों पर फिलहाल पानी फिर गया है. विपक्ष ने नॉमिनेशन की डेडलाइन से ठीक पहले कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल सुरेश को इंडिया ब्लॉक का उम्मीदवार घोषित कर दिया है. कुछ ही देर बाद के सुरेश ने नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया. इससे पहले एनडीए की तरफ से बीजेपी सांसद ओम बिरला ने नॉमिनेशन किया. दोपहर 12 बजे तक नॉमिनेशन के लिए अंतिम समय सीमा रखी गई थी.
   72 साल में तीसरी बार स्पीकर को लेकर चुनाव होने जा रहा है. इससे पहले 1952, 1974 में भी स्पीकर को लेकर चुनाव हुआ है. स्वतंत्र भारत में 1952 में पहली बार स्पीकर को लेकर जीवी मालवणकर और शंकर शांताराम के बीच चुनावी मुकाबला हुआ था. उसके बाद 1976 में (आपातकाल के दौरान) भी स्पीकर के लिए चुनाव हुआ था. उस समय बालीग्राम भगत बनाम जगन्नाथ राव के बीच चुनाव था. अब 2024 में तीसरी बार चुनाव होने जा रहा है. अब तक पक्ष और विपक्ष के बीच सहमति से स्पीकर बनता आया है.
  इससे पहले एनडीए की तरफ से स्पीकर चुनाव के लिए आम सहमति बनाने की कोशिश की गई और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने इंडिया ब्लॉक के नेताओं से बातचीत की. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अलग-अलग नेताओं से मुलाकात की और फोन पर बातचीत की. सूत्रों का कहना था कि स्पीकर के नाम पर विपक्षी दलों के साथ सहमति बनती तो डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष दिया जा सकता है. हालांकि, विपक्ष का कहना है कि डिप्टी स्पीकर पद नहीं दिया जा रहा था, इसलिए बात बिगड़ गई.
      कांग्रेस का आरोप -  स्पीकर पद के लिए आम सहमति नहीं बनने के बाद इंडिया गठबंधन की तरफ से कहा गया कि जैसा कि संविधान में पूर्व होता रहा है कि डिप्टी स्पीकर का पद विपक्षी पार्टी को दिया जाता है परंतु सत्ताधारी दल द्वारा इस बात पर भरोसा नहीं जताया जा रहा था कि डिप्टी स्पीकर पद विपक्ष को दिया जाएगा ऐसे में इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं की सहमति से विपक्ष की तरफ से के सुरेश को स्पीकर पद के लिए चुनावी मैदान में उतर गया है ।
      कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष से मुलाकात किया परंतु डिप्टी स्पीकर पद के बारे में फैसले के लिए कॉल बैक करने की बात कही किंतु उनका कॉल नहीं आया जिसके कारण इंडिया गठबंधन ने स्पीकर पद के लिए 8वी बार लोकसभा सांसद रहे के सुरेश को चुनावी मैदान में उतारदिया ।
  भाजपा की तरफ से जवाब -भारतीय जनता पार्टी के तरफ से स्पीकर पद के लिए आम सहमति न बनने पर केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने कहा कि संविधान में आम सहमति से कार्य होता है शर्तों के आधार पर कार्य नहीं होता विपक्ष पार्टी की शर्तें निंदनीय है सदन में हमारे पास पूर्ण बहुमत है और स्पीकर पद के लिए एनडीए गठबंधन की तरफ से ओम बिरला को नामांकित किया गया है जिनकी जीत सुनिश्चित है ।
  स्पीकर पद के लिए सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष दोनों आमने-सामने आ चुके हैं आज दोपहर 11:00 बजे स्पीकर पद के लिए चुनाव होना है स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह तीसरी बार है जब स्पीकर पद के लिए चुनाव होगा. एनडीए के तीसरे कार्यकाल में इस बार विपक्षी पार्टी मजबूत हुई है और यह पहली बार होगा कि इस बार सदन में नेता प्रतिपक्ष भी बनाया जाएगा . पीएम मोदी के पिछले दो कार्यकाल में सदन में नेता प्रतिपक्ष संख्या बल के कारण नहीं बन पाया था परंतु इस बार विपक्ष मजबूत स्थिति में है और सत्र के पहले दिन से ही विपक्ष सत्ता पक्ष को कई मुद्दों पर घेर रहा है .
  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के बाद देश में हुए कई घटनाक्रमों का विपक्ष जोर-शोर से जिक्र कर रहा है जिसमें कश्मीर में आतंकी हमले नीट परीक्षा पेपर लीक ,परीक्षा का रद्द होना हीट वेव के कारण कई लोगों की  मृत्यु, बिहार में घटिया निर्माण किया पुल का गिरना ,अटल सेतु में भ्रष्टाचार की झलक मणिपुर के बारे में सदन में पीएम मोदी का मौन रहना ,महंगाई के बारे में सत्ता धारी दल द्वारा बात ना करना ऐसे कई मुद्दे है जिसको लेकर विपक्ष आक्रामक तेवर अपनाए हुए हैं वही सत्ता पक्ष भी निश्चित है की संख्या बल के कारण लोकसभा में स्पीकर पद में विजय उनकी ही होगी।
   जीत किसी की भी हो परंतु इस बार सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष सत्र के प्रथम दिन से ही आमने-सामने हो गए हैं और आरोप प्रत्यारोप का दौर आरंभ हो चुका है ऐसे में 18 वीं लोकसभा का हर सत्र और सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के आरोप प्रत्यारोप की झड़ी लगातार देखने को मिलेगी.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)