April 21, 2025
Hindi Hindi

20 अगस्त को नई दिल्‍ली में आयोजित होगी भारत और जापान के बीच तीसरी बैठक

 20 अगस्त को नई दिल्‍ली में आयोजित होगी भारत और जापान के बीच तीसरी बैठक 20 अगस्त को नई दिल्‍ली में आयोजित होगी भारत और जापान के बीच तीसरी बैठक

नई दिल्ली / शौर्यपथ / भारत और जापान के रक्षा और विदेश मंत्रियों की तीसरी बैठक नई दिल्‍ली में मंगलवार को होगी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर हिस्सा लेंगे। जापान की ओर से रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा और विदेश मंत्री योको कामिकावा बैठक में शामिल होंगे। दोनों देशों के रक्षा और विदेश मंत्रियों की पिछली दो बैठकें 2019 में नई दिल्‍ली में और 2022 में तोक्यो में हो चुकी हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि जापान, भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण देश है। दोनों देशों के बीच रक्षा और विदेश मंत्रियों की बैठक की शुरुआत आपसी सुरक्षा और रक्षा सहयोग प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से की गई है। भारत अमरीका, ऑस्‍ट्रेलिया और रूस के रक्षा और विदेशमंत्री के साथ भी एक साथ बैठकें करता रहा है। 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)