
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भारत मंडपम में सजा छत्तीसगढ़ पवेलियन, वनोपज उत्पादों के साथ VR जोन में चित्रकोट जलप्रपात का 3D अनुभव भी लुभा रहा आगंतुकों को
नई दिल्ली/रायपुर / शौर्यपथ। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की विविधता के कारण आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां चांपा और रायगढ़ की प्रसिद्ध कोसा साड़ियों, हथकरघा वस्त्रों, बेलमेटल कलाकृतियों, जनजातीय आभूषणों और वनोपज आधारित उत्पादों की आकर्षक श्रृंखला प्रदर्शित की गई है। आगंतुक इन उत्पादों को देखने के साथ खरीदारी में भी रुचि दिखा रहे हैं।
कोसा साड़ियों और पारंपरिक शिल्प की खास पहचान
पवेलियन में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक बुनकरी कला को प्रदर्शित करने वाले स्टॉल विशेष आकर्षण बने हुए हैं। बिलासा हैंडलूम, शिल्प कुंज, शारदा कोसा और नवयुवक बुनकर सहकारी समिति के स्टॉलों पर कोसा साड़ियों, दुपट्टों और अन्य हथकरघा वस्त्रों की विविधता देखने को मिल रही है। पारंपरिक बुनाई के साथ आधुनिक डिजाइनों का मेल इन उत्पादों को खास बना रहा है।
बेलमेटल शिल्पकला के स्टॉलों पर हिरण, हाथी, पक्षियों और अन्य आकृतियों से बनी कलाकृतियां, सजावटी वस्तुएं तथा जनजातीय आभूषण प्रदर्शित किए गए हैं। इसके अलावा माटीकला, खादी और अन्य हस्तनिर्मित उत्पाद भी प्रदेश की समृद्ध शिल्प परंपरा की झलक पेश कर रहे हैं।
वनोपज और हर्बल उत्पादों की भी मांग
छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के स्टॉल पर छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड के खाद्य पदार्थ, हर्बल उत्पाद और प्रसंस्कृत सामग्री प्रदर्शित की गई है। वहीं कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के स्टॉलों में स्थानीय कृषि उत्पादों, मिलेट्स और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी सामग्री को स्थान दिया गया है। इनके माध्यम से प्रदेश की वन संपदा, स्थानीय संसाधनों और ग्रामीण आजीविका की संभावनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है।
VR जोन में चित्रकोट जलप्रपात का 3D अनुभव
पवेलियन का विशेष आकर्षण आधुनिक तकनीक से सुसज्जित VR (वर्चुअल रियलिटी) जोन है। यहां आगंतुकों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात का 3D अनुभव कराया जा रहा है। वर्चुअल रियलिटी के माध्यम से जलप्रपात की विशाल जलधारा और आसपास के प्राकृतिक दृश्यों को जीवंत रूप में देखने का अवसर मिल रहा है।
इसके साथ ही वन एवं इको-टूरिज्म पर विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, तीरथगढ़ जलप्रपात सहित प्रदेश के प्रमुख प्राकृतिक और पर्यटन स्थलों की जानकारी दी जा रही है। इस पहल के माध्यम से छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटन संभावनाओं और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
