November 21, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    चित्रकोट को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    • doing of business

    नई औद्योगिक नीति में पर्यटन को भी मिला स्थान, छत्तीसगढ़ की पर्यटन संभावनाओं को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर

    नई दिल्ली / रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आह्वान है कि देश के प्रत्येक प्रदेश में एक ऐसे पर्यटन स्थल का विकास किया जाए, जो विश्वस्तरीय पहचान स्थापित कर सके। इसी दृष्टिकोण के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार चित्रकोट को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्राकृतिक सौंदर्य, जलप्रपात, वन संपदा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान दिलाने की क्षमता रखते हैं। राज्य सरकार ने नई औद्योगिक नीति में पर्यटन को भी शामिल किया है, ताकि इस क्षेत्र में निवेश और विकास को प्रोत्साहन मिल सके।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने ये विचार नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ राज्य दिवस – सांस्कृतिक संध्या’ के अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने चित्रकोट सहित प्रदेश के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision