August 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    शौर्यपथ

    शौर्यपथ

    राजनांदगांव / शौर्यपथ /कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी नवीन प्रताप सिंह तोमर के मार्गदर्शन में 7 अक्टूबर 2020 को आबकारी विभाग द्वारा दामाबंजारी से काकोड़ी मार्ग में नाका लगाकर वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल वाहन क्रमांक सीजी 08 जेडबी 4436 में अवैध मदिरा परिवहन करते थुहाडबरी थाना अंबागढ़ चौकी निवासी गेंदलाल पटेल से 50 पाव देशी दारू संत्रा केवल महाराष्ट्र में विक्रय के लिए वैध का लेबल लगा प्रत्येक पाव में 180 एमएल कुल मात्रा 9 लीटर एवं टीपानगढ़ से काकोड़ी मार्ग में हीरो क्लिक स्कूटी क्रमांक सीजी 08 एएच 7560 में अवैध मदिरा परिवहन करते देहान थाना गैंदाटोला निवासी परमानंद सिन्हा से 75 पाव देशी दारू संत्रा प्रत्येक मे 180 एमएल कुल 13.5 लीटर जप्त किया गया है।
    कुल 2 प्रकरण में 125 पाँव कुल 22.5 बल्क लीटर ( महाराष्ट्र निर्मित) तथा 2 दोपहिया वाहन को जप्त कर सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, 59 (क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है। रेड कार्रवाई दौरान श्रीमती निरूपमा लोन्हारे सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजनांदगाँव (ब) एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी डोंगरगांव एस.के. द्विवेदी तथा आरक्षक राकेश दुबे, सुरेंद्र झारिया एवं अनिल सिन्हा सहयोगी उपस्थित थे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / इस वर्ष चालू खरीफ में पर्याप्त बारिश होने से धान की अच्छी पैदावार होने की संभावना है, परन्तु कुछ दिनों एवं सप्ताह से जिले में बेमौसम वर्षा एवं खराब मौसम के कारण से फसल में कीट व्याधि एवं बीमारियों का प्रकोप अधिक होने की शिकायत देखी जा रही हैं। जिससे किसान फसल को लेकर परेशान हैं। खराब मौसम एवं नमी वाले मौसम कीट के फैलाव के लिए अनुकूल है। इसलिए फसल में कीट व्याधि एवं बीमारियों का समय में रोकथाम किया जाना अति आवश्यक है।
    जिले में कुल 3 लाख 25 हजार हेक्टेयर में धान की फसल किसानों के द्वारा ली गई है। जिसमें किसानों के द्वारा शीघ्र पकने वाली हरूना किस्म, मध्यम अवधि में पकने वाली एवं देर से पकने वाली धान की फसले विभिन्न पद्धतियों से ली गई है। हरूना किस्म के धान फसल में बालियां लग गई है तथा कुछ में बालियां लगने की स्थिति में है। धान की बाली अवस्था में माहो का प्रकोप अधिक होता है, जिसका उचित समय में नियंत्रण नहीं करने पर फसल को पूरी तरह से खराब कर देता है।
    भूरामाहों -
    यह कीट पौधे के निचली सतह पर तने पर बैठकर रस चूसकर हानि पहुंचाते है। अधिक प्रकोप की स्थिति में जगह-जगह पर गोलाकार जले हुए दिखाई देता है। इससे प्रभावित फसल की पत्तियों में काला धब्बा बन जाता हैं। इसके नियंत्रण के लिए नीम का तेल 2500 पी.पी.एम को 1 लीटर प्रति एकड़ से छिड़काव करें या इमिडाक्लोरोपिड 17.8 एस.एल. की 40-50 मिली लीटर को 200-250 लीटर पानी में घोल तैयार कर प्रति एकड छिड़काव कर सकते हैं।
    हरामाहों -
    यह हरे रंग के कीट पत्तियों से रस चुसकर हानि पहुंचाते है। जिसके कारण पत्तियों की नोंक पर पारदर्शी पीले धब्बे पड़ जाते है और पौधा कमजोर पड़ जाता है तथा बाद में पत्तियों पर काली फफूंद पड़ जाती है। इसके नियंत्रण के लिए क्लोरोपायरिफास 20 ई.सी. की 2 मिली लीटर मात्रा को प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। किसान भाईयों से आग्रह है कि वर्तमान में माहो कीट की प्रकोप की समस्या को देखते हुए अनुशंसित कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव करें, ताकि समय में कीट का रोकथाम हो सके तथा अच्छी पैदावार लिया जा सके।

    रायपुर । शौर्यपथ । बच्चों में बेहतर स्वास्थ्य और सुपोषण की अलख जगाने के उद्देश्य से दिव्यांग साक्षी ने कृमिनाशक टेबलेट एल्बेंडाजोल खाने के लिए घर घर जाकर बच्चों को जागरूक कर रही है और पेट के कृमि से होने वाले नुकसान और खतरे के बारे में भी बता रही है ।ज़िले में 1 से 9 अक्टूबर तक राष्ट्रीय कृमिनाशकदिवस (एनडीडी (नेशनल डीवार्मिंग डे) का आयोजन किया जा रहा है । साक्षी कहती है,महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 1 से 30 सितंबर तक किया गया था । जिसमें उसने “गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़” की रंगोली बनाकर और सुपोषित सतरंगी और तिरंगा थाली सजाकर पोषण के महत्व की जानकारी वीडियो बना कर दी थी । साक्षी कहती है बच्चों में स्वास्थ्य और सुपोषण की अलख को जगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कृमिनाशक एल्बेंडाजोल टेबलेट खाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है इसमें वह अपने हमउम्र साथियों को एल्बेंडाजोल टेबलेट खाने के लिये प्रेरित कर रही है साथ ही पेट के कृमि से होने वाले नुकसान और खतरे के बारे में भी लोगों को घर घर जाकर बता रही है।पेट में कृमि होने पर बच्चों को भूख नही लगती है एवं वे कमज़ोर हो जाते है ।साथ ही छोटे बच्चे इससे कुपोषित भी हो जाते है । शरीर में ये कीड़े किसी दूसरे व्यक्ति से, संक्रमित मिट्टी में नंगे पैर चलने से, दूषित पानी में खेलने से या फिर अशुद्ध भोजन खाने सेहोजाते हैं।खाने से पहले और शौचालय के इस्तेमाल के बाद अपने हाथ साबुन से अवश्य धोएं।बच्चे नाखून छोटे और साफ रखें।फल और सब्जियों को साफ पानी में अच्छे से धोएं। ज़िला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विकास तिवारी ने बतायाएनडीडी (नेशनल डीवार्मिंग डे) हर साल स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जाता है। इसके तहत बच्चों के शरीर से कृमि खत्म करने के लिए उन्हें एल्बेंडाजॉल की दवा तीन रूप में खिलाई जाती है। इसमें 1-2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली पीसकर2-3 वर्ष के बच्चों को एक गोली पीसकर और 4-19 वर्ष के बच्चों को चबाकर खाने के लिए एक गोली दी जाती है। यह कार्यक्रम रायपुर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एएनएम के मार्गदर्शन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनों के माध्यम से चलाया जा रहा है। डॉ. तिवारी और सीएमएचओ डॉ. मीरा बघेल ने बताया की राज्य से ज़िले के 8 लाख 20 हजार 680 बच्चों को एल्बेंडाजॉल की दवा खिलाने का लक्ष्य दिया है। इसके तहत घर-घर जाकर और फिर केंद्र में दवा खिलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा यह कृमि नाशक दवा मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना सुपोषण को भी साकार करती है। इस दवा को खाने से बच्चों के पेट में पैदा होने वाले कृमि मर जाते हैं और शरीर को सही तरीके से पोषण मिलता है जिससे पूर्ण विकास होता है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि वह अपने-अपने बच्चों को यह दवा जरूर खिलाएं। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की मितानिन और आंगनबाडी अंबेडकरनगर केंद्र की आंगनवाडी कार्यकर्ता मौजूद रहीं ।

    नई दिल्ली/ शौर्यपथ / दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सड़क पर धरने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा शाहीन बाग सरीखे प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं किए जा सकते हैं. इस तरह के विरोध प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं हैं और अधिकारियों को कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि लेकिन अधिकारियों को किस तरीके से कार्य करना है यह उनकी जिम्मेदारी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रशासन को रास्ता जाम कर प्रदर्शन रहे लोगों को हटाना चाहिए, कोर्ट के आदेश का इंतजार नही करना चाहिए.
    अपने फैसले में कोर्ट ने कहा कि हमें यह स्पष्ट करना होगा कि सार्वजनिक स्थानों पर अनिश्चित काल तक कब्जा नहीं किया जा सकता है. केवल निर्दिष्ट क्षेत्रों में ही विरोध प्रदर्शन किया जा सकता है. कोर्ट ने कहा कि आवागमन का अधिकार अनिश्चित काल तक रोका नहीं जा सकता है. सुप्रीम कोर्ट के अनुसार CAA के समर्थकों और इसका विरोध करने वालों का अपना हिस्सा है. कोर्ट ने कहा कि CAA को चुनौती अलग से इस अदालत के समक्ष लंबित है.

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार विधान सभा चुनावों में मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार पर न केवल बयान देकर हमलावर बने हुए हैं, बल्कि भाजपा के बागियों के सहारे उनके उम्मीदवारों के खिलाफ बड़ा दांव भी खेल रहे हैं. इससे जेडीयू खेमे में बेचैनी है. लोजपा अध्यक्ष ने जेडीयू की एक और सीट के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है. चिराग ने बीजेपी की पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी को पालीगंज विधानसभा से टिकट दिया है. वो 2010 में इस सीट से विधायक रह चुकी हैं.
    2015 के चुनावों में इस सीट से राजद के टिकट पर जयवर्धन यादव ने बीजेपी उम्मीदवार को हराया था। इस बार ये सीट जेडीयू के खाते में गई है. जेडीयू ने जयवर्धन यादव को उम्मीदवार बनाया है. यादव राजद छोड़कर जेडीयू में शामिल हो गए थे. अब जेडीयू को चुनौती देने के लिए लोजपा ने वहां से उषा विद्यार्थी को उतारा है.
    इससे पहले उषा विद्यार्थी चिराग पासवान से मुलाकात कर लोजपा में शामिल हो गईं. इस मौके पर उन्होंने कहा कि वो नीतीश कुमार पर लिए गए चिराग के स्टैंड से प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि बिहार को आगे ले जाने के लिए कुछ कठोर फ़ैसले लेने के ज़रूरत थी. उषा ने कहा कि बिहार 1st बिहारी 1st एक विचार है.

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / कुरुक्षेत्र पंजाब और हरियाणा में कृषि कानूनों के खिलाफ 'खेती बचाओ यात्रा' पर रहे राहुल गांधी कई मुद्दों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हैं. मंगलवार को राहुल ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक जनसभा में पीएम मोदी पर चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद को लेकर हमला किया. राहुल ने पीएम को 'कायर' बताते हुए कहा कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार होती तो चीन को 15 मिनट के भीतर बाहर कर देती.
    राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान कहा, 'कायर प्रधानमंत्री कहते हैं कि किसी ने हमारी जमीन नहीं ली है. आज दुनिया में एक ही ऐसा देश है, जिसकी जमीन पर किसी दूसरे देश ने कब्जा जमाया है. भारत ऐसा अकेला देश है, जहां एक दूसरा देश आया और 1200 वर्ग किलोमीटर की जमीन पर कब्जा जमा लिया. पीएम मोदी खुद को 'देशभक्त' बुलाते हैं और पूरे देश को पता है कि चीनी शक्तियां हमारे क्षेत्र में हैं, कैसे देशभक्त हैं वो? अगर हमारी सरकार होती तो हमने चीन को 15 मिनट के भीतर उठाकर बाहर फेंक दिया होता.'
    राहुल ने कहा, 'मैं आपको गारंटी देता हूं, जब हमारी सरकार थी, तो चीन में इतना दम नहीं था कि वो एक कदम भी अंदर आ जाए. पूरी दुनिया में एक ही ऐसा देश है, जहां पर किसी दूसरे देश ने कब्जा करके रखा है और वो भारत है और ये लोग खुद को देशभक्त कहते हैं.' उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस देश की और देश के किसानों की शक्ति को नहीं समझते हैं.
    बता दें कि पंजाब में रैलियां करने के बाद राहुल गांधी मंगलवार को अपनी ट्रैक्टर रैलियों को लेकर हरियाणा की सीमा पर पहुंचे थे. लेकिन यहां पर कुछ वक्त के लिए उनकी रैली को पुलिसकर्मियों ने रोक दिया था. राहुल ने कहा था कि यहां उन्हें चाहे जितने घंटे रुकना पड़े, वो रुकेंगे. हालांकि, कुछ देर बाद ही राहुल के ट्रैक्टर सहित पांच ट्रैक्टरों और उनकी रैली में बस 100 लोगों को सीमा पार करने की अनुमति दी गई. राहुल कुरुक्षेत्र में गीतास्थली भी गए थे.

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / AAP विधायक कुलदीप कुमार ने हाथरस में गैंगरेप पीड़िता के परिवार से उनकी मुलाकात को लेकर BJP पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है. उन्होंने सफाई दी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वह हाथरस गए थे, हाथरस पुलिस ने उनके खिलाफ संक्रमण के बावजूद लोगों से मिलने को लेकर केस दर्ज किया है.
    कुलदीप कुमार ने कहा, "मुझे सूचना मिली है कि हाथरस पुलिस ने मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. यह बीजेपी के नेताओं और आईटी सेल ने मिलकर दुष्प्रचार फैलाया है कि आप विधायक कोरोना संक्रमित होकर हाथरस गए हैं. जबकि नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही मैं हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने गया हूं. आप विधायक ने कहा कि यूपी सरकार की आरोपियों को बचाने के लिए की जा रही कवायद से पूरा दलित समुदाय आहत है. भाजपा के सांसद जाकर उन आरोपियों से मिलते हैं. एक रेप विक्टिम के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज करना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ. आप विधायक ने कहा कि अगर हाथरस पुलिस ने उनसे जानकारी मांगी होती तो वह अपनी रिपोर्ट दिखाते. उनकी रिपोर्ट नेगेटिव है और इसी की पुष्टि के बाद वह हाथरस गए थे. यूपी पुलिस ने महामारी एक्ट के तहत उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
    कुलदीप कुमार ने कहा, वह दलित समुदाय से आते हैं और अपने परिवार से मिलने गया, नेगेटिव रिपोर्ट लेकर गया लेकिन बीजेपी ने प्रोपोगेंडा फैला दिया. उसके आधार पर वह मेरे ऊपर एफआईआर दर्ज करते हैं. बीजेपी कितना भी दम लगा ले, योगी सरकार कितना दम लगा ले, हम उस बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे उसकी न्याय की लड़ाई जारी रहेगी."

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / सुप्रीम कोर्ट ने पालघर मामले की सुनवाई चार हफ्ते के लिए टाल दी है. महाराष्ट्र सरकार के हलफनामे पर दूसरी पार्टियों को जवाब दाखिल करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया गया है. उसके बाद महाराष्ट्र सरकार याचिकाकर्ता के हलफनामे पर अपना जवाब दो हफ्ते में दाखिल करेगी. मामले की अगली सुनवाई 15 नवंबर को होगी. पालघर में साधुओं की हुई निर्मम हत्या के मामला सुप्रीम कोर्ट में है. महाराष्ट्र सरकार ने शीर्ष अदालत में नई स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की.
    राज्य सरकार ने कहा कि 15 पुलिसवालों के वेतन में कटौती की सजा दी गई है. नए हलफनामे में महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि 1 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को बर्खास्त और 2 अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर भेजे गए. सरकार ने बताया कि 252 व्यक्तियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई और 15 पुलिसकर्मियों पर वेतन कटौती के साथ जुर्माना लगाया गया. महाराष्ट्र सरकार की तरफ से कहा गया कि दो एफआईआर दर्ज की गई है, एक पुलिसवालों के खिलाफ और दूसरी जिन लोगों ने साधुओं पर हमला किया, उनके खिलाफ. पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है. चार्जशीट दाखिल की गई है, जिसे सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा गया है.
    इसके पहले 6 अगस्त को हुई पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र पुलिस से इस मामले में दायर चार्जशीट मांगी थी. साथ ही इस मामले में लापरवाही के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की ब्यौरा भी मांगा था. महाराष्ट्र पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में सीबीआई जांच का विरोध किया है. साथ ही महाराष्ट्र पुलिस ने कहा है कि इस मामले में निचली अदालत में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और सीआईडी गंभीरता से अपना काम कर रही है. महाराष्ट्र पुलिस ने अपने हलफनामे में कहा है कि लापरवाही के आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है.
    विभागीय जांच में दोषी पाए गए असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर आनंदराव शिवाजी काले को सर्विस से बर्खास्त किया गया है. इसके अलावा असिस्टेंट पुलिस सब इंस्पेक्टर रविन्द्र दिनकर सालुंनखे और हेड कांस्टेबल नरेश ढोंडी को अनिवार्य रिटायरमेंट दिया गया है. इसके अलावा लापरवाही के दोषी 15 दूसरे पुलिसकर्मियों को दो/तीन साल के लिए न्यूनतम सैलरी दिए जाने का दंड दिया गया है.

    चंडीगढ़ / शौर्यपथ / हरियाणा के सिरसा में मंगलवार को कृषि कानून (Farm Laws) का विरोध कर रहे किसानों के एक समूह पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और उन्हें आगे जाने से रोक दिया गया. किसानों को ये समूह उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और ऊर्जा मंत्री रंजीत सिंह के आवास की तरफ बढ़ रहा था. सिरसा में राम लीला ग्राउंड के पास चौटाला के घर से महज 200 मीटर की दूरी पर किसानों का समूह पुलिस की बैरिकैडिंक को पार करने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद पुलिस ने इनपर आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें भी छोड़ी.
    उप-मुख्यमंत्री के घर जाने में नाकाम रहने के बाद किसान सिरसा-बरनाला हाईवे पर धरने पर बैठ गए और दोनों नेताओं पर किसानों के 'मसीहा' देवी लाल की छवि खराब करने का आरोप लगाया. नेताओं के घरों की तरफ बढ़ने से पहले 17 अलग-अलग किसान संघों से जुड़े किसानों ने हरियाणा किसान मंच के नेतृत्व में रामलीला मैदान पर एक 'महापंचायत' की था. इस बैठक में हरियाणा भारतीय किसान संघ के मुखिया गुरनाम सिंह, स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव हरियाणा किसान मंच के राष्ट्रपति प्रह्लाद सिंह शामिल थे. इस बैठक के बाद 17 संघों के कई किसान चौटाला के घरों की तरफ बढ़े, हालांकि, पुलिस ने उन्हें रोक दिया.

    चौटाला परिवार से आने वाले चाचा-भतीजे की इस जोड़ी पर अपना गुस्सा उतारते हुए भारतीय किसान संघ के प्रमुख गुरनाम सिंह ने कहा कि जहां देवी लाल हमेशा किसानों के हित के लिए लड़ते थे, वहीं रंजीत चौटाला और उनके भतीजे दुष्यंत चौटाला किसानों का 'हिता भुलाकर सत्ता का सुख भोग रहे हैं.' हरियाणा किसान मंच के अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह ने कहा, 'दुष्यंत चौटाला और रंजीत चौटाला दोनों ही किसानों के मसीहा देवी लाल के नाम का गलत इस्तेमाल करके किसानों के नाम का अपमान कर रहे हैं.' केंद्र के कृषि कानूनों को किसान-विरोधी बताते हुए योगेंद्र यादव ने दोनों मंत्रियों से इस्तीफे की मांग की.

    दुर्ग । शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ NSUI प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा जी एवं दुर्ग जिला NSUI कार्यकारणी अध्यक्ष सोनू साहू के मार्गदर्शन से शहर संगठन समस्त स्कूल व कॉलेजो का सघन दौरा करेगी व छात्रों से संपर्क कर उन्हें होने वाली समस्याओं से अवगत होकर उसे त्वरित ठीक कराने हेतु हर सम्भव प्रयत्न करेगी। शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा ने बताया कि छत्तीसगढ़ की मौजूदा भूपेश बघेल की काँग्रेस सरकार छात्रों के प्रति बहुत ही संवेदनशील हैं। कोरोना महामारी के चलते भी उन्होंने छात्रों के भविष्य के साथ कुछ गलत ना हो उसके लिए हर संभव कार्य किया। दुर्ग NSUI के समस्त साथी व पदाधिकारी छत्तीसगढ़ मुखिया मान. श्री भूपेश बघेल जी के प्रति ह्रदय से आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा ने छात्रों की समस्या निवारण हेतु एक नंबर जारी किया:- 7️⃣7️⃣2️⃣2️⃣9️⃣7️⃣7️⃣7️⃣8️⃣7️⃣ जिसमे छात्रों को स्कूल , कॉलेज में किसी प्रकार से समस्या हो तो इस नम्बर पर सम्पर्क कर अपनी समस्या से अवगत कराए ।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision