
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ /कोरोना से जंग में पूरा देश एक साथ खड़ा है और हर कोई दुसरो की मदद के लिए सदैव तत्पर रहा इसी भावना के साथ भिलाई के साहू समाज द्वारा एक पहल की गयी . साहू मित्र सभा भिलाई नगर के पदाधिकारियों ने कोरोना को हराने में मदद करने के लिए 61000 रूपये का चेक महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव तथा महापौर परिषद के सदस्य एवं लोक कर्म प्रभारी नीरज पाल को सौंपा इस दौरान आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी मौजूद रहे!
साहू मित्र सभा भिलाई नगर के अध्यक्ष द्वारिका साहू ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए साहू समाज ने पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों कि मदद के लिए तथा प्रदेश में कोरोनावायरस के रोकथाम के और भी बेहतर उपाय किए जा सकें इसलिए मुख्यमंत्री राहत कोष में राशि देकर अपना योगदान दिया है! महापौर देवेंद्र यादव ने कहा कि ऐसे ही मदद और सोच से कोरोना को हराने में सफलता मिलेगी! कोरोनावायरस से निपटने में शासन-प्रशासन मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। कोरोना वायरस की जंग हम सब को मिलकर लड़ना हाेगा। इसके लिए हम सब को अपने घर में ही रहना होगा, बहुत अत्यावश्यक कार्य के लिए ही बाहर निकले, मास्क एवं सोशल डिस्टेंस का पालन बेहद आवश्यक है। कोविड-19 के लिए दिए गए शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन कर हम कोरोना से जंग जीत सकते हैं! कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान कई मददगार लोगों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता प्रदान करने का काम किया है, इन सभी लोगों का मैं आभार व्यक्त करता हूं।
मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता प्रदान करने के लिए चेक देने के दौरान साहू मित्र सभा, भिलाई नगर के उपाध्यक्ष मुन्ना लाल साहू, मंजूषा साहू, महासचिव अमोल दास साहू, कोषा अध्यक्ष खेद राम साहू, कार्यालय सचिव जीवन लाल साहू, सदस्य बाबूलाल साहू, सेक्टर 5 क्षेत्रीय साहू मित्र सभा के अध्यक्ष मिथिलेश साहू, सचिव हरि राम साहू, महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका शांति साहू, प्रभात साहू, शैलबाला साहू एवं मनहरण साहू सहित समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग शहर के लिए रहत भरी खबर है . दुर्ग निगम के महापौर बाकलीवाल की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है . इसी के साथ अब महापौर बाकलीवाल एक बार फिर दुर्ग की जनता के समक्ष होंगे . बता दे कि महापौर ने 11 अगस्त को कोरोना टेस्ट कराया था जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद धीरज बाकलीवाल घर पर ही होम आइसोलेशन पर ट्रीटमेंट ले रहे थे। आज उनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके लिए आज दोहरी खुशी का दिन है। यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई प्रेषित करते हुए धीरज ने कहा कि नवा छत्तीसगढ़ राज्य गढ़ने की दिशा में मुख्यमंत्री की नीतियों और कार्यक्रमों से प्रदेशवासियों में हर्ष है। बीते डेढ़ साल में मुख्यमंत्री ने अद्भुत प्रशासनिक दक्षता के साथ राज्य को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया है। यह मुख्यमंत्री के नेतृत्व कौशल का ही कमाल है कि न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया में छत्तीसगढ़ की योजनाओं की चर्चा हो रही है।
महापौर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस को देखते हुए किसी भी तरह की लापरवाही न करें। आवश्यक कार्य होने पर ही पूरी सावधानी के साथ घर से बाहर निकलें। बाकलीवाल ने कहा कि वे क्वारंटीन अवधि पूरी होते ही विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में दुर्ग शहर की जनता को नगर निगम की अधिकाधिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और दुर्ग को मेट्रो शहर की तर्ज पर विकसित करने जनसेवा के मिशन में फिर जुटेंगे।
बाकलीवाल ने बताया कि मेडिकल टीम ने आज रैपिड टेस्ट किया जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर वे 28 अगस्त तक होम क्वारंटीन पर रहेंगे। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह लेकर नगर निगम के दायित्वों का निर्वहन करेंगे। धीरज ने अपील करते हुए कहा है कि लोग अपने घरों पर ही रहें और कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतें।
दुर्ग / शौर्यपथ /भारत में प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है . शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण देश से चयनित शिक्षको को पुरस्कृत कर उनका सम्मान किया जाता है . प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी ५ सितम्बर को चयनित शिक्षको का भारत सरकार सम्मान करेगी और भारत के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति के हांथो ये सम्मान उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षको को मिलेगा इस वर्ष सम्मान प्राप्त शिक्षकों की घोषणा कर दी गयी गई है। जिसमें पूरे देश से 47 शिक्षकों को चयनित किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ से एकमात्र शिक्षिका सपना सोनी, व्याख्याता (भौतिक शास्त्र) जो कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जेवरा सिरसा में पदस्थ हैं का चयन किया गया है। पूरे देश से विभिन्न राज्यों केन्द्र शासित प्रदेश एवं स्वतंत्र एजेंसियों से 153 शिक्षकों का राष्ट्रीय ज्यूरी द्वारा साक्षात्कार लिया गया। जिसमें से सपना सोनी का चयन किया गया है।
सपना सोनी ने अपनी समर्पित शिक्षण नवीन व आधुनिक शिक्षण विधियों के द्वारा अथक प्रयास से विद्यार्थियों के शिक्षा व जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। जिसमें जनसहयोग से वह 2014 में जिले के शासकीय स्कूलों में पहला स्मार्ट क्लास, वर्ष 2014 से ही आईसीटी के माध्यम से नवीन शिक्षण प्रविधियों द्वारा अध्यापन, हिंदी माध्यम में ई कंटेन्ट विकसित कर विद्यार्थियों के अधिगम को सरल, रुचिकर व प्रभावशाली बनाया, एजुकेशनल वीडियोज के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई को आसान बनाना, संस्था में अंतरिक्ष विज्ञान क्लब के स्थापना व क्रियान्वयन द्वारा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृृष्टिकोण उत्पन्न करना, संस्था में विज्ञान कार्नर के माध्यम से वैज्ञानिक अभिवृत्ति उत्पन्न किया।
विगत 12 वर्षों से संस्था के विद्यार्थीगण इनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृृत हो रहे हैं आदि प्रमुख उपलब्धियों के आधार पर इनका चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया है।
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेसियों द्वारा छत्तीसगढ़ के मुखिया का जन्मदिन जिले में स्थित गौठानो में मनाया गया जहा सभी कांग्रेसियों ने अपनी अपनी सामर्थ्य के अनुसार गौठान की रखरखाव , चारा , शेड निर्माण आदि का सहयोग दिया . दुर्ग जिला मुख्यालय में भी आज कांग्रेस के नेताओ द्वारा मुख्यमंत्री बघेल का जन्म दिन पुलगांव स्थित गोठान में मनाया गया जहा गोधन के लिए चारा की व्यवस्था आदि की गयी . दुर्ग के वरिष्ठ कांग्रेसी सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही पुलगांव स्थित गौठान में पहुँचाने लगे . दुर्ग कांग्रेस के नेता पूर्व विधायक प्रदीप चौबे , लक्ष्मण चंद्राकर , पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर , राजेन्द्र साहू , मुकेश चंद्राकर , सभापति राजेश यादव सहित युवा कांग्रेस , महिला कांग्रेस सहित निगम के पार्षद भी उपस्थित रहे .
मिडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस नेता राजेन्द्र साहू ने बताया कि इस बार जिले सहित पुरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए क्षेत्र के गौठान का चयन किया और गौठान में यथाशक्ति सभी ने दान किया . वही एनएसयुआई ने जहाँ २००० रूपये का चेक सहित ८ क्विंटल सुखा चारा दिया तो युवा कांग्रेस द्वारा रक्तदान किया गया . मिडिया से चर्चा के दौरान पूछे गए सवाल जिसमे भाजपा की राष्ट्रिय महासचिव डॉ. सरोज पाण्डेय द्वारा छत्तीसगढ़ में यूपी के किसानो का पोस्टर लगाने की बात पर राजेन्द्र साहू ने कहा कि अगर सरोज पाण्डेय जी ऐसा सोंचती है तो ये दुर्भाग्यपूर्ण है क्योकि किसी भी भाजपा शासित प्रदेश में किसानो को २५ सौ रूपये के समर्थन मूल्य पर चावल का क्रय नहीं किया जा रहा है . क्योकि छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल है ,समृद्ध छत्तीसगढ़ , सुघड़ छत्तीसगढ़ है इसलिए छत्तीसगढ़ के किसानो का फोटो यूपी वाले लगायेंगे .
नई दिल्ली / शौर्यपथ / अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट्स की ओर से उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में अपने उपराष्ट्रपति के स्वीकृति भाषण के दौरान परिवारों के महत्व को छुआ. इस दौरान उन्होंने कहा, 'परिवार मेरी बहन है, परिवार मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं, मेरी भतीजियां और मेरे ग्रैंड चिल्ड्रन है. परिवार मेरे अंकल, मेरी आंटियां और मेरी चिट्टीस है.' चिट्टी तमिल भाषा का शब्द है. कमला हैरिस के इस शब्द के बोलते ही भारत में उनकी ट्विटर पर जमकर तारीफ मिलने लगी.
पिछले हफ्ते, डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने सीनेटर कमला हैरिस को अपने साथी के रूप में चुना था. एक निर्णय जिसने उन्हें पहली अश्वेत महिला बनाया और अमेरिका में एक प्रमुख पार्टी के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में चुनी जाने वाली पहली एशियाई-अमेरिकी महिला बनने का अवसर दिया. हैरिस, जिनकी मां भारत से थीं और पिता जमैका से थे उन्होंन ने बुधवार को इतिहास रचा जब उन्होंने उपराष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक नामांकन स्वीकार किया.
55 वर्षीय हैरिस ने अपने उपराष्ट्रपति के स्वीकृति भाषण में, अपनी मां श्यामला गोपालन को एक विशेष उल्लेख दिया, जो चेन्नई में पैदा हुई थीं और 19 वर्ष की आयु में डॉक्टरेट कार्यक्रम के लिए अमेरिका चली गईं थी.
हैरिस ने कहा, 'मां ने हमें गर्वीली ब्लैक लेडी के तौर पर बढ़ने में मदद की और हमें अपनी भारतीय विरासत के बारे में जानने और उस पर गर्व करना सिखाया.''
आपको बता दें कि तमिल भाषा में चिट्टी का मतलब आंटी होता है. हैरिस ने अपने परिवार के बारे में बात की, जिसमें उनके पति डग, उनके "सुंदर बच्चे, कोल और एला", भतीजी, गोड चिल्ड्रन, चाचा, चाची और उनकी चिट्टियां शामिल थीं. कमला हैरिस ने कहा, "परिवार मेरे चाचा, मेरे चाची और मेरी चिट्टी हैं"चिट्टी तमिल भाषा का शब्द है. कमला हैरिस के इस शब्द के बोलते ही भारत में उनकी ट्विटर पर जमकर तारीफ मिलने लगी.
शेफ और टीवी होस्ट पद्मा लक्ष्मी, जो चेन्नई में पैदा हुई थीं और उन्होंने पहले हैरिस को भाषण में चिठ्ठी के उपयोग के बारे में ट्वीट कि ये सुनकर मेरी आंखों में आंसू आ गए थे.
खबरों के मुताबिक हैरिस ने एक बार भारत में अपनी चिठ्ठी या चाची को एक हिंदू मंदिर में सौभाग्य के लिए नारियल तोड़ने के लिए कहा था, जब वह 2010 में कैलिफोर्निया के अटॉर्नी आम चुनाव में मैदान में थीं.
न्यूयॉर्क टाइम्स ने "हाउ कमला हैरिस फैमिली इन इंडिया हेल्प्ड शेप हर वेल्यूज" शीर्षक से एक लेख में कहा कि जब हैरिस कैलिफोर्निया अटॉर्नी जनरल के लिए चुनाव लड़ रही थीं, तो उन्होंने चेन्नई में अपनी चाची सरला गोपालन को फोन किया और उन्हें बेसेंट नगर में समुद्र तट के किनारे स्थित एक हिंदू मंदिर में सौभाग्य के लिए नारियल तोड़ने के लिए कहा, जहां वह बचपन में अपने दादा के साथ घूमने जाती थी. कमला हैरिस ने अपनी भारतीय जड़ों के बारे में बात की और अपने दादाजी के साथ-साथ बिताए समय को भी याद किया.
नई दिल्ली / शौर्यपथ / ग्वालियर पांच महीने पहले कांग्रेस छोड़ने के बाद ग्वालियर में शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हुंकार भरी. ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में बीजेपी के लिये तीन दिवसीय सदस्यता अभियान शुरू करने के लिए सिंधिया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत पार्टी के आला नेता शनिवार को ग्वालियर में थे, हालांकि ये मौका विपक्ष में बैठी कांग्रेस के लिए भी एक शक्ति प्रदर्शन साबित हुआ. ग्वालियर में सिंधिया के आगमन के विरोध में सैकड़ों कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तीन स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया. वैसे कोरोना महामारी के दौर में दोनों पार्टियों के शक्ति प्रदर्शन के बीच सोशल डिस्टेंसिंग और महामारी के सारे प्रोटोकॉल के नेताओं ने तोड़ दिया.
इस मौके पर पूर्व मंत्री लखन सिंह यादव सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को सिंधिया को काले झंडे दिखाने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया, हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए, बीजेपी सरकार में मंत्री रह चुके बालेंदु शुक्ला ने भी ग्वालियर के दूसरे हिस्से में गिरफ्तारी दी . इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और अन्य वरिष्ठ बीजेपी नेताओं के साथ सिंधिया ने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की. ग्वालियर चंबर की 16 विधानसभा सीटों पर आने वाले महीनों में उपचुनाव होंगे.
इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शिवराज ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को गद्दार कहने वाले कांग्रेसियों से उल्टा सवाल पूछ लिया कि मोतीलाल नेहरू और सुभाषचंद्र बोस ने भी एक जमाने में कांग्रेस छोड़ी थी. क्या कांग्रेस उन्हें भी गद्दार मानती है. सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस में परिवार की भक्ति की परंपरा है. जो ऐसा नहीं करता, उसे गद्दार कहा जाता है. शिवराज ने सवाल किया कि क्या कांग्रेस चौधरी चरण सिंह से लेकर एनडी तिवारी और ममता बनर्जी को भी अन्य राजनीतिक संगठनों के गठन के लिए .. कांग्रेस छोड़ने के लिए गद्दार मानती है.
इस मौके पर सिंधिया के गले में मौजूद तिरंगा दुपट्टे पर भी कांग्रेस ने तंज किया, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि उनके अंदर शायद अभी भी कसक बाकी है. शर्मा ने सिंधिया और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की तस्वीर ट्वीट कर लिखा, “महाराज ने पार्टी भले ही बदल ली है , लेकिन गमछा नहीं बदला है। कुछ कसक अभी भी बाकी है शायद!!” सिंधिया ने मप्र में अपनी पुरानी पार्टी और उसके नेताओं के खिलाफ तीखा हमला किया। उन्होंने कहा भोपाल में राज्य सचिवालय 15 महीने के कांग्रेस शासन के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के केंद्र में बदल गया था. ” सिंधिया ने कहा, "कांग्रेस को जो पसंद है उसे कहने दो, लेकिन वास्तविकता यह है कि मैंने पार्टी छोड़ दी और राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए सरकार से समर्थन वापस ले लिया."
नई दिल्ली / शौर्यपथ / तमिलनाडु में हिंदी को लेकर उस वक्त एक नया विवाद खड़ा हो गया जब द्रमुक ने आरोप लगाया कि आयुष विभाग द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन बैठक में योग और प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़े उन पेशेवरों को बैठक छोड़कर जाने को कहा गया, जो हिंदी नहीं समझ सकते थे. विपक्षी दल ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के प्रमुख एम के स्टालिन ने आरोप लगाया कि इस प्रकरण ने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के अधिकारियों के जरिये हिंदी थोपने के एजेंडे का “पर्दाफाश” हो गया है. वहीं, पार्टी सांसद कनिमोई ने आयुष मंत्री श्रीपद येस्सो नाइक को पत्र लिखकर मामले में जांच की मांग की है.
यह मामला हाल ही में कनिमोई द्वारा किये गए उस दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक कर्मी ने उनके हिंदी नहीं बोल पाने पर पूछा था क्या वह भारतीय हैं? इसके बाद एक बार फिर “हिंदी थोपे जाने” की बहस शुरू हो गई.
स्टालिन ने एक बयान में आरोप लगाया कि आयुष सचिव राजेश कोटेचा ने “हिंदी को लेकर अहंकार और आक्रामकता भरा व्यवहार दिखाते हुए योग और प्राकृतिक चितित्सा से जुड़े 37 पेशेवरों को धमकाते हुए कहा कि अगर वे हिंदी नहीं जानते हैं तो ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र छोड़कर चले जाएं.” उन्होंने इसकी निंदा की.
स्टालिन ने शनिवार को कहा, “यह शर्मनाक है कि सचिव स्तर के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने भाषायी पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर ऐसा असभ्य व्यवहार किया.” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि ऐसी घटना फिर न हो और मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी से कहा कि वह मोदी सरकार पर दबाव डालें कि केंद्र सरकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम और बैठकें सिर्फ अंग्रेजी में ही हों.
उन्होंने आरोप लगाया, “केंद्र की भाजपा सरकार हिंदी को अपना पहला एजेंडा रखकर लगातार काम कर रही है,” और अन्य भाषाओं खासकर तमिल को हाशिये पर डालने की कोशिश कर रही है.
नई दिल्ली / शौर्यपथ / बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को स्पष्ट कर दिया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी घटक दल मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगे और जीत हासिल करेंगे. बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की शनिवार से शुरू हुई दो दिवसीय डिजिटल बैठक के समापन सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबोधित करते हुए नड्डा ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा और उन पर ‘‘हल्की'' राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘‘जब-जब भाजपा, नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड और लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) एक साथ आई हैं, तब-तब राजग की जीत हुई है. इस बार भी हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे और यशस्वी होंगे.''
जेपी नड्डा का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राजग के सहयोगियों जनता दल यूनाइटेड और लोजपा के बीच लगातार वाकयुद्ध चल रहा है. लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान कोरोना महामारी के मद्देनजर बिहार चुनाव टालने की मांग करते आ रहे हैं. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण और बाढ़ की स्थिति को लेकर भी वह नीतीश कुमार पर लगातार सवाल उठाते आ रहे हैं. पासवान के इन बयानों को लेकर जदयू के नेता उन्हें निशाने पर भी लेते रहे हैं.
बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘मोदी जी का संदेश पहुंचाना है, भारत सरकार का संदेश भी पहुंचाना है और राजग द्वारा... नीतीश जी के द्वारा किए गए कार्य को भी नीचे तक ले जाना है. नीतीश जी के नेतृत्व में हम अगले चुनाव में जा रहे हैं. हम सबको पूरी ताकत के साथ लगना है.''
विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि न तो उनके पास कोई विचार है और न ही कोई दृष्टि. उन्होंने कहा, ‘‘मैं विपक्ष पर कोई कटाक्ष करूं, इसकी कोई जरूरत नहीं है. लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि बिहार या अन्य स्थानों पर उसकी ताकत खत्म हो गई है. विपक्ष के पास न कोई ताकत है, न विचार है, न दृष्टि है और ना ही मन में सेवा का कोई संकल्प है. उन्होंने कहा, ‘‘थोथी राजनीति... हल्की राजनीति...वे इससे ऊपर नहीं उठ सकते.''
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को भाजपा और राजग से उम्मीद है. नड्डा ने कहा, ‘‘हम यह गर्व के साथ कह सकते हैं कि हमने उनकी तकदीर और तस्वीर बदलने में योगदान किया है और आगे भी करेंगे.'' उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि उन्हें न सिर्फ बीजेपी की जीत सुनिश्चित करनी है बल्कि सहयोगी दलों के कंधों को भी मजबूती देनी होगी.
जेपी नड्डा ने कहा कि ‘‘भाजपा केवल उन सीटों की ही लड़ाई नहीं लड़ेगी जहां से उसके उम्मीदवार खड़े होंगे बल्कि सभी बूथों पर लड़ेगी और पार्टी के सभी सहयोगी दलों के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी.'' उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण काल में छोटी-छोटी बैठकें और घर-घर जाकर प्रचार करना सबसे प्रभावी होने वाला है. इस दौरान सभी को अपनी सुरक्षा भी करनी है और साथ-साथ राजनीतिक मुद्दों को जनता तक पहुंचाना भी है.
नड्डा ने कहा कि बिहार के लिए केंद्र की ओर से कई पैकेजों की घोषणाएं की गई थीं, जिसे अक्षरशः जमीन पर उतारा गया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार के विकास के लिए कृतसंकल्पित हैं. केंद्र सरकार की योजनाओं और कोविड-19 महामारी के दौरान केंद्र व राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का विस्तृत ब्योरा देते हुए नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इन उपलब्धियों के बारे में बूथ स्तर पर लोगों को बताएं. भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हमने कोरोना के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ी है और बाढ़ की विभीषिका से भी जान-माल की सुरक्षा की है.''
कोरोना के खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री मोदी की ओर से उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए नड्डा ने कहा उन्होंने देश की 130 करोड़ जनता को साथ लेकर जिस रणनीति के साथ लड़ाई लड़ी है, वह दुनिया में एक मिसाल है.
कार्यक्रम में नड्डा के साथ यहां दिल्ली मुख्यालय में रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, नित्यानंद राय और आरके सिंह उपस्थित थे. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फणवीस भी इसमें शामिल हुए. पटना में इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव, बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी सहित अन्य नेता मौजूद थे.
नई दिल्ली / शौर्यपथ / सोमवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक होने वाली है जिसे लेकर सूत्रों के हवाले से महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि सोमवार को होने वाली कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में वो पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगी. सूत्रों ने बताया है कि सोनिया गांधी ने पार्टी के अन्य नेताओं से नया अध्यक्ष ढूंढने को कहा है. पार्टी के 20 से ज्यादा नेताओं ने चि_ी लिखकर पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की है. चि_ी लिखने वालों में आनंद शर्मा, गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल, विवेक तनखा, पृथ्वीराज च्वहाण, वीरप्पा मोइली, शशि थरूर, भूपेंद्र हुड्डा, राज बब्बर, मनीष तिवारी, मुकुल वासनिक समेत कई पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी शामिल हैं.
इस खबर से जुड़ी 10 अहम बातें...
कांग्रेस में नेतृत्व के मुद्दे पर चल रही चर्चा के बीच पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक आगामी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगी. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, सीडब्ल्यूसी की बैठक सोमवार को सुबह 11 बजे आरंभ होगी.
सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक मुद्दों, अर्थव्यवस्था की स्थिति और कोरोना वायरस संकट समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.
सीडब्ल्यूसी की बैठक उस वक्त हो रही है जब अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी एक साल की अवधि पूरा कर चुकी हैं. राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद उन्हें अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था.
पिछले कुछ हफ्तों के दौरान कांग्रेस के कई नेता खुलकर यह मांग कर चुके हैं कि एक बार फिर राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपी जाए. हाल ही में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि कांग्रेस के 100 फीसदी कार्यकर्ताओं की यह भावना है कि राहुल गांधी फिर से पार्टी का नेतृत्व करें.
हालांकि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का कहना है कि कांग्रेस का अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का बनना चाहिए. फिलहाल कांग्रेस में इस समय काफी उहापोह की स्थिति है क्योंकि सिर्फ रणदीप सुरजेवाला ही नहीं, शशि थरूर सहित कई नेता इस मुद्दे पर मीडिया में बयान में दे चुके हैं.
कांग्रेस में सामूहिक नेतृत्व की दलीलें पेश करने वाले वर्ग का विरोध भी शुरू हो गया है और पार्टी के सांसद मणिकम टैगोर ने राहुल गांधी की पार्टी अध्यक्ष के रूप में वापसी की मांग की है. टैगोर ने सीडब्ल्यूसी के 2019 के निर्णय का हवाला देते हुए कहा, ''गांधी बलिदान के प्रतीक हैं. कांग्रेस सीडब्ल्यूसी का निर्णय बहुमत का फैसला था, जो एआईसीसी के 1100, प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के 8800 सदस्यों, पांच करोड़ कार्यकर्ताओं और 12 करोड़ समर्थकों की इच्छा का परिचायक था और ये लोग राहुल गांधी को अपने नेता के रूप में चाहते हैं.ÓÓ
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस में गांधी परिवार के नेतृत्व को चुनौती देने वाले पार्टी के कुछ नेताओं के कदमों का विरोध करते हुए कहा है कि इस तरह का मुद्दा उठाने का यह समय नहीं है. सिंह ने एक बयान में कहा कि देश के संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बर्बाद कर रहे भाजपा नीत राजग के खिलाफ आज मजबूत विपक्ष की जरूरत है.
अध्यक्ष पद के लिये चुनाव कराने को लेकर कांग्रेस के अंदर से उठती आवाजों के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने रविवार को कहा कि पार्टी को चुनावों की जगह सर्वसम्मति को एक मौका देना चाहिए. खुर्शीद ने यह भी कहा कि राहुल गांधी को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का "पूर्ण समर्थन" और "भरोसा" हासिल है और इससे फर्क नहीं पड़ता कि उनपर अध्यक्ष का ठप्पा है या नहीं.
सीडब्ल्यूसी ने 2019 में सोनिया गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया था क्योंकि राहुल ने इस पर बने रहने की सीडब्ल्यूसी की सर्वसम्मत अपील मानने से अस्वीकार कर दिया था.
टैगोर के अलावा तेलंगाना के पूर्व सांसद और पार्टी के महाराष्ट्र मामलों के प्रभारी सचिव चल्ला वामसी चंद रेड्डी ने भी राहुल गांधी को 'अब और बिना किसी देरी केÓ कांग्रेस अध्यक्ष बनाने जाने की मांग की है. रविवार को सीडब्ल्यूसी को भेजे पत्र में रेड्डी ने कहा कि राहुल की पार्टी प्रमुख के रूप में बहाली में देरी की कीमत पार्टी को चुकानी होगी.
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल के जन्म दिन पर दुर्ग एनएसयुआई द्वारा इस बार कोरोना काल में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मनाया गया . मुख्यमंत्री बघेल की महत्तवकाक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी को सार्थक करते हुए दुर्ग एनएसयुआई ने अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री के जन्मदिन को कांग्रेस पार्टी एवम NSUI ने पारंपरिक रूप से मनाते हुए “मोर गौठान, मोर ज़िम्मेदारी” अभियान की पूरे राज्य में शुरुवात किया गया जिसमें आज दुर्ग के सभी वरिष्ठ जन ने पुलगांव के गौठान में समस्त कांग्रेसजन, NSUI द्वारा गौठान में रहने वाले पशुओं के लिए पूरे साल के लिए चारे का इंतजाम किया गया जिसके तहत दुर्ग NSUI के साथियों द्वारा 2000 हजार रुपए का चेक और 6 क्विंटल सूखा चारा गौठान समिति को प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौबे, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व साडा अध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर,नगर निगम के सभापति राजेश यादव,छितिज चंद्राकर जी के माध्यम से भेंट किया गया साथ ही पुलगांव चौक दुर्ग में जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू के नेतृत्व मे मास्क ,सेनिटाइजर वितरण कर आम राहगीरों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने गौवंश के संरक्षण और हाल ही में गौधन न्याय योजना से लाभान्वित हुए आमजनों को इसका लाभ इन योजनाओं के माध्यम से देश दुनिया की सबसे बड़ी गौसेवा शुरू की है।

इसी गौसेवा के भाव के साथ रविवार को गौठान में प्रदेश के मुखिया का जन्मदिन मन जिले के गौठान में जाकर हर्षोल्लास के साथ पर्व के रूप में जन्मदिन को मना करके आम जनों को,राहगीरों को मुँह मिठा भी कराया गया.इस अवसर पर आर.एन.वर्मा जी,दीपक दुबे जी,अजय शर्मा ,जयंत देशमुख,कुणाल तिवारी सहित NSUI के शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा, अमन दुबे, अमोल जैन, विनिस साहू,रवि साहू, हरीश देवांगन, गोल्डी कोसरे, आकाश, विवेक, आनंद साहू सहित इस दौरान NSUI के पदाधिकारी, जिला/विधानसभा/कार्यर्ताओं उपस्तिथि थे.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
