July 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (34983)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5875)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    अवधेश टंडन की रिपोर्ट -
    हसौद / शौर्यपथ / जाँजगीर चापा जिला के हसौद थाना में हसौद निवासी प्रार्थी अर्जुन बर्मन ,पिता दुजराम बर्मन द्वारा 3 अप्रैल को लिखित में शिकायत स्नढ्ढक्र दर्ज कराई गई थी। की भोला कश्यप द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट में सतनामी समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी किया था जिससे सतनामी समाज के लोगो को आहत पहुचा था जिससे हसौद थाना भारतीय दंड सहिता 153 ए के तहत अपराध पंजीबध्द कर लिया गया था और विवेचना किया जा रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने गंभीरता से मामला को विवेचना मे लेने को निर्देश दिया गया जिससे इनके निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह , तथा अनुविभागीय अधिकारी डभरा/चंद्रपुर भवानी भांकर खुंटीया के मार्गदर्शन पर प्रकारण को विवेचना किया गया और विवेचना के दौरान मामले में धारा 506 भी जोड़ी गई व आरोपी भोला कश्यप पिता जीतराम कश्यप उम्र 28 वर्ष साकिन मल्दा थाना हसौद के विरूद्द धारा सादर का अपराध घटीत करना पर्याप्त सबूत पाये जाने से दिनांक 16 जून 2020 को आरोपी भोला कश्यप पिता जीतराम कश्यप ग्राम मल्दा थाना हसौद को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाई मे निरिक्षक देवेश सिंह राठौर , सउनि चंदन सिंह आरक्षक शिवगोपाल रात्रे का विशेष योगदान रहा है।

     दुर्ग / शौर्यपथ / एल.ए.सी में शहीद हुए देश के जवान वीरों को मोदी आर्मी संगठन ने आज अग्रसेन चौक में श्रद्धांजलि दी,इस दौरान चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग का फोटो और उनके देश के झंडे को फाङते हुए अपना आक्रोश प्रकट किया,ज्ञात हो की चीन लगातार भारतीय सीमा पर अपनी ओछी हरकतों से भारतीय सीमा पर कब्जा करने की फिराक में है,जिसका मुँह तोङ जवाब देने के लिए हमारे देश के जवान तत्पर हैं ऐसे में अपनी नाकामी देख चीनी सेना भारतीय जवानों के साथ झङप पर उतारु हो गई,इसी झङप के तहत हमारे देश के बीस जवान बीती रात शहीद हो गये,प्रदेश अध्यक्ष वरुण जोशी ने कहा संपूर्ण विश्व में कोरोना जैसी महामारी का जातक चीन दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए अंतराष्ट्रीय सीमा विवाद को जन्म दे रहा ताकि कोरोना को लोग भुलें,चीन की हकीकत विश्व के सभी देश जान गये हैं,और वह यह भुल रहा है की हमारी सेना मुँहतोङ जवाब देने में सक्षम है,अब हिंदी चीनी भाई भाई का नारा नहीं बल्कि ईंट का जवाब पत्थर से दिया जायेगा,आज चीन हमारे देश से कमाकर हमारे दुश्मन देशों को सहयोग कर रहा है,हमारे पङोसी देशों की मित्रता तोङ रहा है इससे चीन की यह चाल समझ आती है कि वह इसबार नापाक इरादों के साथ भारत से दुश्मनी बढा रहा है,हम भारत सरकार से निवेदन करते हैं चीन से व्यापारीकरण के सारे संबंध खत्म करे,देश को आत्मनिर्भर बनने का मौका दें,यदी हम आज भी चीन से दोस्ती की उम्मीद करते हैं तो भविष्य में हमें और भी नुकसान उठाना पङ सकता है,इस दौरान मोदी आर्मी के टिंकल ताम्रकर,यश कसार,उमेश शासवत,प्रेिंस कसेर,तजेंदर सिंह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपस्थित थे!

    धमतरी ब्यूरो /शौर्यपथ

    प्रदेश के वाणिज्यिक कर (आबकारी), उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज कुरूद विकासखंड की ग्राम पंचायत रामपुर में 37 लाख 5 हजार रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पूरे विश्व को कोरोना महामारी के संकट काल से गुजर ना पड़ रहा है। ऐसे प्रतिकूल दौर में भी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार सकारात्मक भूमिका निभा रही है।
    कैबिनेट मंत्री श्री लखमा ने आज शाम चार बजे ग्राम पंचायत रामपुर (भखारा) पहुंचकर 37 लाख 5 हजार रूपए के छह निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें छह लाख 50 हजार रुपए की लागत निर्मित शीतला सामुदायिक भवन, एक लाख रुपए से निर्मित हाई स्कूल रंगमंच निर्माण तथा 5.65 लाख रुपए के हाईमास्ट सोलर लाइट का लोकार्पण शामिल हैं। इसी तरह 7.55 लाख रुपए के धान खरीदी चबूतरा निर्माण, 11.35 लाख रुपए का हाट बाजार शेड निर्माण तथा 5 लाख रुपए की लागत वालेे ग्राम पंचायत में अतिरिक्त कक्ष निर्माण सह सायकल स्टैंड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन प्रभारी मंत्री ने किया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि किसान पुत्र मुख्यमंत्री श्री बघेल प्रदेशवासियों के दुख-दर्द से भली-भांति अवगत हैं।
    अपने वायदे के मुताबिक प्रदेश की सरकार ने 2500 रुपए प्रति क्विंटल के मान से मेहनतकश किसानों से धान-खरीदी की। वहीं अंतर की राशि की अदायगी राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिए की जा रही है। कैबिनेट मंत्री श्री लखमा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार और शासन-प्रशासन आम जनता के साथ है। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा कतिपय मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के बारे में उन्होंने संबंधित विभाग के मंत्री से पत्राचार कर अवगत कराने की बात कही। ग्रामीणों को महापौर श्री विजय देवांगन तथा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री नीशू चंद्राकर ने संबोधित करते हुए शासन की नीतियों पर संक्षिप्त में प्रकाश डाला। इसके पहले प्रभारी मंत्री ने ग्राम की आराध्या देवी शीतला माता के मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की तथा ग्रामीणों एवं जिलावासियों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी, कुरूद के पूर्व विधायक श्री लेखराम साहू, नगर पंचायत भखारा के पूर्व अध्यक्ष श्री भरत नाहर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

     धमतरी ब्यूरो /शौर्य पथ

     

    महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं राज्य सरकार की महती योजना नरूवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी के तहत हुए निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता गांधी ने सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया कि- ग्राम पंचायतों में स्वीकृत गौठान जो अब तक अप्रारंभ हैं तत्काल दो दिवस में प्रारंभ कर कार्यों में प्रगति लावें। विकासखंड नगरी के ग्राम पंचायत बगरूमनाला, माकरदोना, बाजारकुर्रीडीह, सलोनी, सियादेही, कुम्हड़ा (बनरौद), मारदापोटी, भैंसामुड़ा, अमाली, फरसिया, चंदनबाहरा, छिपलीपारा, कोलियारी, भड़सिवना, सातबाहना, घोटगांव, कौहाबाहरा में गौठान के कार्य स्वीकृत हैं वन भूमि में होने के कारण विभागीय अड़चनें आ रही है। समस्या के निराकरण हेतु वनमंडलाधिकारी को पत्र प्रेषित किये जावें एवं जून अंतिम तक सभी स्वीकृत गौठान को पूर्ण करायी जावें। जिन गौठानों में पशुओं की सुरक्षा हेतु फेंसिंग का कार्य किया जा रहा है उन गौठानों में सी.पी.टी. के कार्य न करायी जावें। विकासखंड धमतरी और कुरूद मल्टीयूटीलिटी सेंटर चटौद से एवं विकासखंड मगरलोड भेण्ड्री से फेंसिंग पोल की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। वहीं विकासखंड नगरी क्लस्टरवार महिला स्वसहायता समूह के माध्यम से फेंंिसंग पोल का निर्माण कराकर पशुओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु कार्य करायी जावें। वर्मी कम्पोस्ट उत्पाद करने प्रत्येक विकासखंड से पांच-पांच गौठानों का चयन कर मल्टीएक्टीविटीस के रूप में विकसित की जावें तथा स्वसहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समन्वय स्थापित करें।
    जहां-जहां पशुओं की चारा व्यवस्था हेतु चारागाह के कार्य स्वीकृत हैं तत्काल पूर्ण करावें और सभी जनपद पंचायत पांच-पांच नये चारागाह हेतु प्राक्कलन तैयार कर जिला कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें। इसी तरह गौठान और चारागाह के लिए वृक्षारोपण के भी कार्य स्वीकृत कराने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने दिये। नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत दरगहन के निर्मित गौठान के चारों ओर वृक्षारोपण के कार्य करायी जावें अंतर जगहों में इंटर क्रापिंग प्लानिंग कर महिला स्वसहायता समूह के माध्यम कार्य को गति देवें। उद्यानिकी विभाग से इंटर क्रापिंग हेतु समन्वय कर रागी, अरहर, मूंगफली की फसल विशेष प्राथमिकता के साथ लगाई जावें। विभिन्न प्रजाति के पौधे बांस, खमार, आम, नीबू का रोपण होने से स्थानीय गौठान समिति के लिए आमदनी का जरिया बनेगा। वृक्षारोपण कार्य में स्वीकृत पंचायतों की सतत मानीटरिंग की जावें साथ ही बोर खनन का कार्य इस सप्ताह सभी कार्यस्थल पर पूर्ण कराये जाने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत ने दिये।
    उद्यानिकी विभाग को आम एवं प्रस्तावित पौधा का सूची तत्काल उपलब्ध कराया जावें जिससे की माह जुलाई तक समस्त वृक्षारोपण करा लिया जावें। कार्य का प्रारंभ एवं कार्य उपरांत की फोटोग्राफ करने सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया।
    नरूवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी कार्यक्रम के तहत् निर्मित चारागाह में नेपीयर घास रोपण हेतु टैªक्टर के माध्यम से जुताई का कार्य किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया कि-पशुधन विभाग को पत्र पे्रषित कर पशुओं की चारा के लिए तत्काल नेपीयर घास का रोपण की जावें। शेष गौठानों की स्वीकृति का प्रस्ताव सर्वेक्षण प्रतिवेदन फोटोग्राफ्स सहित एक सप्ताह के भीतर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने दिये। नरवा परियोजना की समीक्षा सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपने स्तर से करते हुए शेष कार्यों की स्वीकृति का प्रस्ताव उपलब्ध करायंेगे एवं आगामी नये नरवा निर्माण का चयन वन विभाग के समन्वय से करने कहा गया।
    तालाब गहरीकरण एवं डबरी निर्माण के कार्यों की भौतिक प्रगति रिपार्ट दो दिवस के भीतर हस्ताक्षर की काॅपी जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने तथा आगामी सत्र हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रामवार कार्य स्वीकृत करने हेतु योजना आगामी दस दिवस के भीतर प्रस्ताव सहित उपलब्ध कराने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया।
    धान चबूतरा निर्माण के स्वीकृत सभी कार्यों को जून अंतिम तक एवं नवीन पंचायत भवन निर्माण कार्य को अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने दिये। अप्रारंभ पंचायत भवनों का स्थल विवाद तत्काल निराकरण करते हुए जिला कार्यालय को रिपोर्ट प्रस्तुत करंे। सभी जनपद पंचायत वित्तीय वर्ष 2020-21 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत स्वीकृत भूमि समतलीकरण के अप्रारंभ कार्य को निरस्त करने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण (कोविड 19) के दौरान प्रवासी मजदूरों का महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जाॅबकार्ड बनावें एवं मांग के आधार पर उन्हें कार्यों में नियोजित करें। आंगनबाड़ी केन्द्रों की प्रगति आगामी माह 15 जुलाई को समीक्षा बैठक में रिव्यू करने की बात कही। वहीं खाता सुधार एवं लंबित भुगतान का निराकरण आगामी 07 दिवस के भीतर सभी जनपद पंचायत को पूर्ण करने निर्देशित किया।
    मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने यह भी निर्देशित किया कि-प्रत्येक गांव में कोटवार के माध्यम से मुनादी करायी जावें जिससे की सभी को रोका-छेका की परंपरा का महत्व समझ में आ सके और लोग अपने पशुओं को खुले में चरने से रोककर रखें। योजना के क्रियान्वयन हेतु ग्राम गौठान समिति का गठन करें। वहंा उत्पादित कम्पोस्ट खाद का वितरण, स्वसहायता समूह के द्वारा उत्पादित सामग्री का प्रदर्शन जैसे कार्यक्रम को संचालित की जावें।
    जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, कार्यक्रम अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग उपस्थित थे।

    कुछ में ताला लगे होने की वजह से लोग सड़क किनारे शौच करने को मजबूर

    धमतरी ब्यूरो /शौर्य पथ

    नगर पंचायत नगरी में सार्वजनिक शौचालयों का हाल बेहद बुरा है। साफ-सफाई के अभाव में कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है।

    कुछ शौचालयों में ताला जड़ा होने की वजह से वार्डवासी सड़क किनारे शौच करने को मजबूर है।

    कोरोना महामारी संक्रमण के खतरे के बावजूद, नगर पंचायत नगरी द्वारा सार्वजनिक शौचालयों की सफाई में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।
    नगर पंचायत नगरी में लगभग 5 सार्वजनिक शौचालय है पर उन शौचालयों की साफ-सफाई भगवान भरोसे छोड़ दी गई है।
    साफ-सफाई के अभाव में गंदगी कोरोना महामारी व अन्य बिमारीयों को आमंत्रित कर रहा है।
    नपं शौचालयों की नियमित सफाई पर ध्यान नहीं दे रही है।
    फिनाइल व अन्य कीटनाशकों का छिड़काव भी नही किया जा रहा है।
    वार्ड नंबर 12 के निवासी कुछ महीलाओं ने शिकायत की, कि शौचालय में तो ताले जड़ दिये जाते हैं जिसकी वजह से उन्हे सड़क किनारे शौच करने मजबुर होना पढता है।
    कोरोना महामारी संक्रमण के खतरे के बावजूद नगर पंचायत द्वारा सार्वजनिक शौचालयों की सफाई में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। जिम्मेदार अधिकारियों पर महामारी एक्ट के अंतर्गत कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

    लाइफस्टाइल / शौर्यपथ / कोरोना महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद लाखों लोग अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। किसी को रोजगार खोने…
    धर्म संसार / शौर्यपथ / निर्जला एकादशी के बाद और देवशयनी एकादशी से पहले आषाढ़ माह में कृष्ण पक्ष के दौरान योगिनी एकादशी आती है।…

    खेल /शौर्यपथ / ''मेरे क्रिकेट करियर में सौरव गांगुली की भूमिका सबसे बड़ी थी। एक समय में मैं ऐसे मोड़ पर था, जब मुझे समझ नहीं आता था कि कौन मेरे साथ है, क्योंकि लोग मेरे सामने कुछ कहते थे और पीछे कुछ।''

    हरभजन सिंह अपने करियर में कई कप्तानों के साथ खेले हैं। दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन ने मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में डेब्यू किया। वह सौरव गांगुली के नेतृत्व में टीम के नियमित सदस्य बने। हरभजन 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 के विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सदस्य रहे। 2007 के वनडे विश्व कप में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में टीम इंडिया पहले ही चरण में बाहर हो गई थी। कई कप्तानों के साथ खेलने वाले हरभजन सिंह का कहना है कु उनके करियर में सबसे ज्यादा प्रभाव सौरव गांगुली का रहा है। उन्होंने ही मुझे गेंदबाजी की छूट दी और निडर स्पिनर बनाया।

    हरभजन सिंह इंडियन प्रीमियर लीग में अनिल कुंबले, विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी में भी खेले। हरभजन पर किस कप्तान का सबसे अधिक प्रभाव पड़ा? जब उनसे यह पूछा गया तो 39 साल के भज्जी ने सौरव गांगुली का नाम लिया।

    भज्जी ने आकाश चोपड़ा के साथ एक यूट्यूब चैनल पर कहा, ''मेरे क्रिकेट करियर में सौरव गांगुली की भूमिका सबसे बड़ी थी। एक समय में मैं ऐसे मोड़ पर था, जब मुझे समझ नहीं आता था कि कौन मेरे साथ है, क्योंकि लोग मेरे सामने कुछ कहते थे और पीछे कुछ।''

    उन्होंने आगे कहा, ''लेकिन सौरव गांगुली ने उस वक्त मेरा समर्थन किया, जब मेरे पास किसी का समर्थन नहीं था।'' हरभजन ने आकाश चोपड़ा के आकाशवाणी प्रोग्राम में बातचीत के दौरान कहा, ''चयनकर्ता मेरे खिलाफ थे। उन्होंने बहुत-सी बातें मेरे सामने कीं, जिन्हें मैं नहीं बता सकता। मेरे लिए गांगुली की तारीफ के लिए शब्द नहीं हैं। यदि वह कप्तान न होते तो मैं कह नहीं सकता कि दूसरा कप्तान मुझे सपोर्ट करता या नहीं।''

    हरभजन ने कहा, ''अगर सौरव गांगुली नहीं होते तो मैं कभी 100 टेस्ट नहीं खेल पाता।'' हरभजन ने कहा, ''गांगुली हमेशा गेंदबाजों के साथ खड़े रहे। वह गेंदबाजों को मर्जी से गेंदबाजी की छूट देती थे।'' उन्होंने कहा, ''यदि आप कैच पकड़ने के लिए 4-5 फील्डर सामने चाहते हैं तो गांगुली वही करते थे। कभी-कभी वह वनडे में 6-7 ओवर फिंकवाते। मैं उनका शुक्रिया अदा करते। उन्होंने मुझे एक अच्छे गेंदबाज के रूप में तैयार किया। उनकी वजह से ही मैं साहसी और भरोसे का निडर स्पिनर बन पाया।''

     

    मनोरंजन /शौर्यपथ / सुशांत स‍िंह राजपूत की आत्‍महत्‍या के बाद बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जहां एक तरफ सुशांत ने सुसाइड से बॉलीवुड सदमे में वहीं नेपोटिज्म को लेकर करण जौहर और खान परिवार को सोशल मीडिया पर टारगेट किया जा रहा है। हाल ही में सुशांत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए फिल्म निर्देशक अभिनव कश्यप ने सलमान खान के भाई अरबाज खान ,सोहेल खान सहित उनके परिवार पर कई संगीन आरोप लगाए थे। कश्यप ने अपने आरोप में कहा था कि खान परिवार ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दिया है। अब इस मामले पर एक्टर अरबाज खान का रिएक्शन आया है और उन्होंने अपने बयान में अभिनव कश्यप पर लीगल कार्यवाई करने की बात कही है। वहीं

    बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए अरबाज ने कहा कि 'हम उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।' अपनी बात रखते हुए अरबाज ने कहा कि जब से हमने 'दबंग 2' पर काम शुरू किया हमारी अभिनव से कोई बातचीत नहीं हुई है और मैं नहीं जानता ये सब कहां से आ रहा है। इस वजह से अब हम उनके आरोपों का सामना कानूनी रूप से करेंगे।

    जानिए क्या अभिनव ने लिखा था फेसबुक पर

    फेसबुक पोस्ट में अभिनव ने सलमान खान , सोहेल, अरबाज और सलीम खान पर आरोप लगाते हुए लिखा कि 'दबंग' को डायरेक्ट करने के बाद उन्होंने इसलिए 'दबंग 2' का निर्देशन नहीं किया क्योंकि अरबाज और सोहेल खान अपने परिवार के साथ मिलकर मुझे तंग करने लगे थे। श्री अष्टविनायक फिल्म्स के साथ मेरे दूसरे प्रोजेक्ट को भी बर्बाद कर दिया गया। अरबाज ने प्रोडक्शन कंपनी के हेड राज मेहता को फोन करके धमकी दी कि अगर मेरे साथ फिल्म करने की उन्हें सजा भुगतनी पड़ सकती है। मुझे साइनिंग अमाउंट भी लौटाना पड़ा मैंने वेकॉम पिक्चर्स की ओर चल पड़ा। इस बार सोहेल खान ने बीच में तांड अड़ा दिया और वायकॉम के सीईओ विक्रम मल्होत्रा को फोन कर दिया। इसके बाद रिलायंस एंटरटेनमेंट ने ही मेरी मदद की और हमने मिलकर 'बेशरम' को रिलीज किया।

    अभिनव आगे लिखते हैं कि मुझे मेरे दुश्मन ठीक से पता है जो हैं सलीम खान, सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान, लेकिन इन सब में सलमान सबसे जहरीला है. ये सब अपने पैसे, राजनीतिक पॉवर और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन की मदद से लोगों को धमकाते आए हैं। अभिनव अपनी बात को अंत पहुंचाते हुए बताते हैं कि "सुशांत सिंह राजपूत अब आगे बढ़ चुके हैं और जहां भी हैं खुश हैं, लेकिन मैं इस बात का ख्याल रखूंगा कि कोई और मासूम काम की कमी और बॉलीवुड में सम्मान की कमी के कारण इस तरह से खुद की जान न ले।

    अभिनव का दूसरा पोस्ट

    एक दूसरे पोस्ट में अभिनव लिखते हैं कि किसी ने अभी-अभी मेरे ईमेल अकाउंट में लॉग इन करने की कोशिश की । अब यह दिलचस्प हो रहा है... खान इतने परेशान क्यों हो रहे हैं...?? वे क्या छुपा रहे हैं..?? वे मुझे चुप करने के लिए बेताब क्यों हैं..??

     

    मनोरंजन / शौर्यपथ / 'कुमकुम भाग्य' की एक्ट्रेस शिखा सिंह मां बन गई हैं। शिखा ने 16 जून को बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी के मिलने के बाद से फैन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान शिखा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही हैं। वह बेबी बंप के साथ अपनी फोटोज शेयर करती थीं। उनके पोस्ट से साफ पता लगता था कि वह मां बनने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

    बता दें कि टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ इंटरव्यू में शिखा सिंह ने बताया था कि जून में डिलिवरी होनी ड्यू है। उन्होंने कहा था, 'मैं और करण दोनों ही प्लान कर रहे थे कि परिवार को हम लोग यहां मुंबई बुला लेंगे। लेकिन नहीं पता था कि कोरोना वायरस जैसी समस्या सामने आ खड़ी होगी। मैंने प्रोडक्शन हाउस को बता दिया था कि मैं प्रेग्नेंसी के चलते अप्रैल के अंत तक ब्रेक ले लूंगी। प्रोडक्शन हाउस ने भी हामी भर दी थी। लेकिन अब कोविड-19 की वजह से मैं मार्च से ही ब्रेक पर हूं। मेरे पति पायलट हैं और लॉकडाउन की वजह से वह घर पर ही हैं। वरना तो वह ट्रैवल कर रहे होते'।

    शिखा सिंह ने यह भी कहा था कि बेबी होने के बाद वह कुछ महीने सेल्फ-आइसोलेशन में रहेंगी। शिखा कहती हैं कि बेबी के आने के बाद हम लोगों के लिए पूरी तरह से सेल्फ-आइसोलेशन होने वाला है। काम पर वापस जाने से पहले मैं क्वारंटाइन होने वाली हूं। बेबी के साथ मैं बाहर जाने का सोच भी नहीं सकती हूं।

    बता दें कि शिखा ने अपने करियर की शुरुआत ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ सीरियल से की थी। इसके बाद इन्हें ‘न आना इस देस लाडो’, ‘ससुराल सिमर का’ और ‘लाल इश्क’ में देखा गया था।

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision