August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री सहायता कोष से 12 लाख 60 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के दिव्यांग पर्वतारोही एवं पैरा एथलेटिक्स  चित्रसेन साहू को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 12 लाख 60 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर में 14 दिसंबर को आयोजित रन फॉर सीजी प्राइड मैराथन के अवसर पर पर्वतारोही, पैरा एथलेटिक्स, राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं ब्लेडरनर  चित्र कांत साहू को आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की थी ।

     साहू ने छत्तीसगढ़ में नई सरकार के 3 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) में हिस्सा लिया था।  चित्रसेन साहू ने मुख्यमंत्री  बघेल को सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि अब पर्वतचोटी माउंट अकोंकागुआ की कठिन चढ़ाई कर छत्तीसगढ़ महतारी का नाम गौरवान्वित करने का पूरा प्रयास करूंगा।

    सेल्फ हेल्प /शौर्यपथ/

    माफ करके जीवन की ओर दोबारा लौटें

    आपको खुद को नुकसान पहुंचाने वाले व्यवहार पर न तो ध्यान देने की जरूरत है और न ही उस व्यक्ति को पसंद करने की। केवल उसको माफ कर देना है जिससे कि आप अपने जीवन की ओर दोबारा लौट सकें। इस लिहाज से माफ करना भी दरअसल स्वार्थ ही है। इसका वास्ता आपके अपने मानसिक संतुलन और मन की शांति से होता है। (गेटिंग द लव यू वॉन्ट)

    सफलता के लिए पहले कीमत चुकाना होगी

    आपको अपनी मनचाही चीज़ पाने के लिए पूरी कीमत चुकानी होगी। मतलब मेहनत करनी होगी। सफलता किसी रेस्त्रां में जाने की तरह नहीं है कि खाने का आनंद लेने के बाद बिल चुका सकते हैं। सफलता के लिए हर बार पहले पूरी कीमत चुकाना होती है। आज आप जिस जिंदगी का आनंद ले रहे हैं, वह भी आपके द्वारा अब तक चुकाई कीमत का ही फल है। (द मैजिक ऑफ थिंकिंग बिग)

    खुद के बारे में ऊंची सोच दिलाएगी सम्मान

    खुद के बारे में ऊंची सोच रखने वालों को रोक पाना नामुमकिन होता है। आप खुद को जितना ज्यादा पसंद करेंगे या खुद का आदर करेंगे तो दूसरों की सोच आपके बारे में बदलेगी। आपके कारोबार और करियर में भी आपका खुद के बारे में आकलन ही तय करेगा कि लोग आपसे ताल्लुक रखते हैं या नहीं। (माइंडसेट)

    छोटी पूंजी से भी बड़ी राशि बना सकते हैं

    आप मेहनत और बचत के जरिए पूंजी एकत्रित करेंगे तो ये आपकी जिंदगी में और ज्यादा कमाने और ज्यादा बचाने के मौके लाएगी। पैसा ही पैसे को खींचता है। बचत करके अपनी पूंजी बढ़ाने की आपकी क्षमता बताएगी कि आप में कितनी काबिलियत है। छोटी पूंजी भी जमा करेंगे तो बड़ी राशि के लिए मौकों को खुला निमंत्रण देंगे।(थिंक एंड ग्रो रिच)

    अन्य खबर /शौर्यपथ/

    1. जुनून रखने वाला एक व्यक्ति दिलचस्पी रखने वाले चालीस लोगों पर भारी पड़ता है।

    2. जिस जीवन की योजना हमने बनाई है, उसकी बजाय जो हमारा इंतजार कर रहा है, उस जीवन का स्वागत करना चाहिए।

    3. जो जरूरी है उसे छोड़ हम प्रभावशाली से भ्रमित हो जाते हैं।

    4. इंसानी रिश्ते नामुमकिन हैं। जब असली होते हैं तब असुविधाजनक होते हैं। जब सुविधाजनक होते हैं तब नकली हो जाते हैं।

    5. हर इंसान में कुछ अच्छाई तो होती ही है, फिर चाहे वो कितना ही नापसंद क्यों न हो।

    6. जीवन को जटिल बनाना नहीं चाहते हैं, तो लोगों को पसंद करें और उन पर भरोसा भी करें।

    7. अगर अपने दोस्त और देश में से किसी एक को धोखा देना है, तो उम्मीद करता हूूं कि अपने देश को धोखा देने की हिम्मत जुटा सकूं।

    8. मैं क्या सोचता हूं, जानने के लिए यह देखना होगा कि मैं बोलता क्या हूं।

    9. हम एक लंबी किताब की जरूरत से ज्यादा तारीफ इसलिए करते हैं कि हमने उसे पढ़ लिया है।

    10. कोरी बकवास और खूबसूरती में गहरा संबंध होता है।

     

     

    सड़क दुर्घटना मे कमी लाने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
    बेमेतरा /शौर्यपथ/

    कलेक्टर  विलास भोसकर संदीपान की अध्यक्षता मे बीते दिनों कलेक्टोरेट के दिशा-सभाकक्ष बेमेतरा मे जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है, उन्हाने बढती सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान मे रखते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील आम नागरिकों से की, जिससे वाहन दुर्घटना मे कमी लायी जा सके। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना मे मदद करने वालों को मिलेंगे अब 5 हजार रु. दिया जायेगा। बैठक में ब्लैक स्पॉट की पहचान, सुधार हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा नियत प्रोटोकाल, कैलेण्डर के अनुसार कार्यवाही, सड़कों का यातायात संकेतक का पालन करने, चेतावनी, ट्रेफिक कॉलिंग, ड्रायविंग में विचलित करने वाले होर्डिंग्स हटाया जाना, फुटपाथ, पार्किंग, सर्विस लेन आदि से अतिक्रमण हटाना, दुर्घटनाओं के कारण, स्कूल बस की जांच की समीक्षा कर उपचारात्मक कार्यवाही करने निर्देश दिए। पुलिस विभाग द्वारा लोगों को हेलमेट लगाने, नशे की हालत मे वाहन न चलाने एवं अन्य ट्रैफिक नियमों के पालन की कार्यवाही तथा खतरनाक तरीके से वाहन चालन हेतु ड्रायविंग लायसेस निलंबन की कार्यवाही के संबंध में चर्चा की गई।

    पुलिस अधिक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने तथा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने हेतु ड्रायविंग लाईसेस की निलंबन की कार्यवाही, दुर्घटना के शिकार हुए लोगों को तत्काल मदद् चिकित्सा हेतु प्रबंध के संबंध मे जानकारी दी। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि बेमेतरा जिले मे शासकीय पीजी कॉलेज, कारेसरा चौंक एवं कोबिया तिराहा (बेरला मोड़), खर्रा मोड़, झुलना (मारो) मोड़, को ब्लैक स्पॉट के रुप मे चिन्हित किया गया है।

    ठक मे दुर्घटनाओं के शिकार हुए लोगों की तत्काल मदद, चिकित्सा हेतु प्रबंध, जिला सड़क सुरक्षा समिति गठन संबंधी अधिसूचना में दिए गए बिंदुओं का पालन, जिले में विभिन्न विभागों एजेंसियों के समन्वय से यातायात नियमों के पालन, सड़को पर सामान नही फैलाने, शिक्षा एवं जागरूकता एवं बेहतर व सुरक्षित यातायात हेतु अन्य आवश्यक उपाय पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी  अरविंद भगत, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात)  शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर, कार्यपालन अभियंता लो.नि.वि. निर्मल सिंह ठाकुर, कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना  संतोष साहू, अनुविभागीय अधिकारी लोनिवि भावेश कुमार सिंह, राष्ट्रीय राजमार्ग के इंजिनियर टी के कंवर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

     

    कलेक्टर  भीम सिंह ने जारी किया आदेश
    रायगढ़ /शौर्यपथ/

    कलेक्टर  भीम सिंह ने कोविड-19 एवं नये वेरिएण्ट ओमिक्रान के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नववर्ष के उपलक्ष्य में होटलों एवं सार्वजनिक स्थानों में पार्टी के आयोजन को प्रतिबंधित किया है। उक्त आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 सहपठित एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1987 यथा संशोधित 2020 एवं भारतीय दण्ड संहिता 1960 की धारा 188 के तहत अंतर्गत विधि अनुकूल कठोर कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

     

    रायपुर/शौर्यपथ/
     
     
     छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आरपी सिंह ने आज एक बयान जारी करते हुए यह आरोप लगाया है कि धर्म संसद के दौरान कालीचरण द्वारा कही गई आपत्तिजनक बातें भाजपा और संघ की सोची समझी साजिश का नतीजा है। कालीचरण की सोशल मीडिया प्रोफाइल चेक करने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि उसकी निकटता भाजपा, संघ और संघ के अनुषांगिक संगठन के नेताओं के साथ रही है। कालीचरण के रायपुर प्रवास के दौरान भी रायपुर विमानतल पर उसका स्वागत करने के लिए भाजपा और संघ के वरिष्ठ नेतागण गए थे। इतना ही नहीं सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को संदेश भेज कर भाजपा और संघ के नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर भीड़ भी एकत्र करने का कार्य किया था। इन सभी के पुख्ता प्रमाण कांग्रेस पार्टी के पास हैं जिसे हम जांच कर रही पुलिस टीम को सौंप रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने पुलिस प्रशासन से यह आग्रह किया है कि इस पूरे मामले की बेहद गंभीरता से जांच की जाए ताकि भाजपा संघ और उसके अनुषांगिक संगठनों के नेताओं की संलिप्तता का पता जनता को चल सके। उन्होंने कहा है कि राज्य की भूपेश बघेल सरकार किसी भी सूरत में भाजपा और संघ के नेताओं को छत्तीसगढ़ में नफरत फैलाने नहीं देगी। छत्तीसगढ़ की धर्म संसद के दौरान महात्मा गांधी के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने और गाली देने को लेकर कालीचरण के विरुद्ध धारा 505(2) तथा 294 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस टीम ने जांच के दौरान कालीचरण के भाषण के वीडियो को देखने पर पाया कि यह भाषण न केवल साम्प्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने वाला है बल्कि धर्म विशेष के प्रति वैमनस्य फैलाने वाला भी है। जिसके बाद इस अपराध में धारा 295 (a) और धारा 153 (a) जोड़ी गयी है। मामले की गंभीरतापूर्वक विवेचना की जा रही है, मामले में नए तथ्य सामने आने पर और भी आवश्यक धाराएं जोड़ी जाएंगी। पुलिस टीमें कालीचरण का पता लगाने और गिरफ्तार करने में लगातार जुटी हुई हैं और छापेमारी की कार्यवाही लगातार की जा रही है।
      
    कांग्रेस प्रवक्ता आर पी सिंह ने सभी समाज विरोधी ताकतों को यह चेतावनी दी है कि छत्तीसगढ़ में अगर कोई भी संप्रदायिकता के आधार पर माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो भूपेश बघेल सरकार उसके खिलाफ बेहद सख्ती से पेश आएगी। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ वासियों की सुरक्षा शांति और भरोसे के लिए प्रतिबद्ध है।

     
     
     
     
     
     
     
     
    जवाब देंफ़ॉरवर्ड करें
     
     
     
       
     
     
     
     
     

    रायपुर/शौर्यपथ/

      भाजपा के आंध्रप्रदेश के विधानसभा चुनाव में 50 रु में शराब देने के वादा पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को स्पष्ट करना चाहिए कि भाजपा शराबबंदी के पक्ष में है कि सस्ती दरों में शराब उपलब्ध कराने की? 2024 में होने वाली आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अभी से 50 रु में शराब देने का वादा कर रही है। इस घोषणा से शराब को लेकर भाजपा के नीति नियत और चरित्र उजागर हो गई है। छत्तीसगढ़ में रमन सिंह ने भी शराब का सरकारीकरण किया था, गांव-गांव में शराब की दुकान खुलवाये थे। जनता अब समझ गई की राज्य सरकार के द्वारा शराबबंदी के लिए गठित राजनीतिक कमेटी में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और उनके विधायक शामिल क्यों नहीं हुए? क्योंकि भाजपा के एजेंडा में देशभर में सस्ते दरों में शराब उपलब्ध करना है और देश के युवाओं को शराब की गर्त में धकेलना है।


    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकारें किसानों को उपज की सही कीमत, युवाओं को रोजगार एवं महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल हो गई है। अब भाजपा आंध्रप्रदेश में की गई घोषणा के तर्ज में उत्तर प्रदेश, पंजाब उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में भी विधानसभा के चुनाव भी 50 रु में शराब देने का वादा कर चुनाव लड़ेगी और 2024 के लोकसभा चुनाव भी शराब के दम पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा शासित राज्यो में शराब की कालाबजारी जोरो में है। शराबबंदी वाले राज्य गुजरात और बिहार में शराब तस्करी भाजपा से जुड़े लोगो का मुख्य धन्धा है। भाजपा पूरी तरीके से नीतिविहीन, मुद्दाविहीन हो चुके हैं। वादाखिलाफी का रिकॉर्ड बना चुकी है। देश एवं राज्य के जनता के प्रति उनके भविष्य के प्रति भाजपा के पास कोई कार्य योजना नहीं है। पूर्व में किये वादे को भी भाजपा पूरा करने में असफल हो चुकी है। ऐसे में अब भाजपा सिर्फ शराब के दम पर ही चुनाव लड़ना चाहती हैं यह स्पष्ट हो गया है।

    गांव में गिरे ओले

    नवागढ़ /शौर्यपथ/

    जारी शीतलहर के बीच मंगलवार को एकाएक हुई बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नवागढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्र में बारिश के कारण बढ़े ठंड से मंगलवार को लोगों पर गहरा असर दिखा। लोग ठंड से बचने के लिए परेशान नजर आए।दोपहर बाद बारिश होने से सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। बारिश देर शाम तक जारी रही जिसके चलते समय से पूर्व ही अंधेरा छा गया। इसके कारण शाम ढलते ही बाजार व सड़कें सूनी नजर आने लगी। ठंड से बचने को लेकर जगह-जगह लोग अलाव जला कर बैठे दिखे।

    ग्रामीण क्षेत्रों में गिरे ओले

    वहीं दाढ़ी, छिरहा, सम्बलपुर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में ओले गिरने की भी खबरे सामने आई है। भीषण शीतलहर व वर्षा के साथ बढ़ी कड़ाके की ठंड की वजह से सड़क पर व झुग्गी-झोपड़ी में जीवन यापन करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


    धान खरीदी केंद्रों में जारी की सूचना

    धान खरीदी केंद्र नवागढ़ ने सोशल मीडिया के जरिए सूचना जारी की है कि बारिश होने की वजह से धान खरीदी फड़ गीला होने की वजह से बुधवार को धान खरीदी का कार्य बंद रहेगा। अतः जिन किसानों का बुधवार का टोकन है उन्हें मौसम साफ होने पर किसानों को सूचना दी जाएगी।

     

    रायपुर/शौर्यपथ /

     छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी सदस्य शकुन डहरिया ने भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि गोडसे के पुजारी हमें गांधी दर्शन न सिखाएं। मुंह में राम बगल में छुरी की संस्कृति के पोषक, अंग्रेजों से माफी मांगकर देशप्रेमियों से विश्वासघात करने वाले को वीर बताने और बापू के हत्यारे को लोकतंत्र के मंदिर में महिमामंडित करने का घोर पाप करने वालों की नस्ल से बापू के सिद्धांतों और दर्शन की बात शोभा नहीं देती।

    प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी सदस्य शकुन डहरिया ने कहा कि अतीत से आज तक का इतिहास पढ़ लें। जिस भाजपा के लोग बापू के हत्यारे का संसद तक में गुणगान करते नहीं लजाते, वह आज गांधी दर्शन का पालन करने का ढोंग रच रही है। इससे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति और क्या हो सकती है कि शांति सौहार्द की पावन भूमि में वैमनस्य फैलाने, दंगा भड़काने, फसाद कराने की साजिश रचने वालों का एजेंट बनकर एक तथाकथित संत यहां आया और बापू का अनादर और उनके हत्यारे का जयकारा लगा गया और भाजपा चुप्पी साधे रही। 

    प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी सदस्य शकुन डहरिया ने कहा कि गांधी जी के विचार कांग्रेस की आत्मा है। गोडसे ने बापू के शरीर पर गोली मारी थी और भाजपा बापू के नाम पर पाखंड रचकर उनकी आत्मा को छलनी करना चाहती है। छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। बापू के आदर्श छत्तीसगढ़ की जनता के मन में बसे हुए हैं और यह जनता जान रही है कि भाजपा किस तरह बापू के सर्व धर्म समभाव के विचार को रौंदने का घृणित कृत्य कर रही है।


    प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी सदस्य शकुन डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संकल्प के अनुसार छत्तीसगढ़ में वर्धा आश्रम की तरह सेवाग्राम आश्रम अवश्य बनेगा। अगर भाजपा के लोग प्रायश्चित करते हुए उस आश्रम में बापू के विचारों की शरण में आना चाहें तो उनके पाप धुल जाएंगे।

    लाइफ स्टाईल /शौर्यपथ/

    आधुनिक समाज में किसी व्यक्ति के पास इतना समय नहीं होता कि वो हर काम को खुद कर सके, चाहे वो कितना ही कुशल क्यों न हो। ऐसे में क्या उपाय किया जाए? हर काम के लिए समय को बांटना शुरू किया जा सकता है जिससे सफलता के लक्ष्य तक पहुंचने में ज्यादा कठिनाई महसूस नहीं होगी। लक्ष्य प्राप्ति के लिए ये चार तरीके अपनाए जा सकते हैं।

    1) तय करें कि कहां ज्यादा समय नहीं गंवाएंगे

    जब आप इस बात को अच्छी तरह से समझ लेते हैं कि आप सभी काम खुद से नहीं कर सकते तो अनावश्यक तनाव से और कमतरी के अहसास से खुद को तुरंत ही मुक्त कर लेते हैं। इसके बाद प्रोफेशनल फ्रंट पर आप गैरजरूरी समितियों से दूरी बना लेते हैं। व्यक्तिगत तौर पर हो सकता है कि आप गार्डनिंग के लिए या घर से जुड़े अन्य कामों के लिए भी किसी को हायर कर लें।

    2) समय को बांटने की रणनीति बना सकते हैं

    काम पर होते हुए या व्यक्तिगत रूप से भी आप अपने दायरे तय कर सकते हैं। खुद से सवाल करें कि आप ज्यादातर समय को किस काम में लगाना चाहते हैं? कब और कितना समय निवेश करना चाहते हैं? कई घंटों तक लगातार काम नहीं करने का बड़ा कारण ये भी हो सकता है कि ऐसा करने से आपके पास व्यायाम, नींद और परिवार के साथ समय बिताने का समय ही नहीं बच पाता है।

    3) कुछ काम ऑटोमोड पर किए जा सकते हैं

    आपके रोज के और हफ्ते के रूटीन ऐसे होने चाहिए कि हर खास गतिविधि के लिए थोड़ा समय निकाला जा सके और यह आसानी के साथ निकले। काम के दौरान आप चाहें तो हफ्ते में कम से कम दो बार खुद के साथ मुलाकात करें कि जरूरी प्रोजेक्ट्स के काम आगे बढ़ाए जा सकें। काम के बाहर फिटनेस बूट कैंप जॉइन कर सकते हैं कि हफ्ते में कम से कम तीन बार व्यायाम कर खुद को फिट रखा जा सके।

    4) समय का संतुलन बनाकर लक्ष्य की ओर बढ़ें

    जिन कामों को करने के लिए आप वर्तमान में जरूरत से ज्यादा समय दे रहे हैं (एडमिनिस्ट्रेटिव पेपर वर्क या एरेंड्स) और इससे कुछ खास हासिल भी नहीं हो रहा है तो यहां समय देना थोड़ा कम किया जा सकता है। इस तरह आप उन कामों के लिए ज्यादा समय निकाल पाएंगे जो आपको असल में फायदा पहुंचाते हैं। जैसे, स्ट्रैटेजिक प्लानिंग या परिवार के साथ समय बिताना।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision