
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / आदर्श नगर निवासी यशपाल सोनी(78 वर्ष) व् उनकी पत्नी विमल सोनी(74 वर्ष) ने आज अपने देहदान की घोषणा कर वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के प्रवीण तिवारी,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,सत्येंद्र राजपूत,विकास जायसवाल,रितेश जैन को सौंपी पिछले सप्ताह श्री सोनी के भाई एस के सोनी ने देहदान की घोषणा की थी जिस से प्रेरित हो कर आज सोनी दम्पति ने देहदान की घोषणा की,श्री सोनी बी एस पी (विमल कन्स्ट्रक्शन ) के कॉन्ट्रेक्टर हैं,यशपाल सोनी जी ने बताया उनके निवास पर हर सप्ताह बेदी सत्संग सभा का कीर्तन होता हैं जिसमें सभी समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में सत्संग का लाभ लेते हैं,इस अवसर पर एस के सोनी भी उपस्थित रहे
एस के सोनी ने कहा उनके भाई व् पारिवार अध्यात्म व् धार्मिक कार्यों के आलावा सामाजिक कार्यों से लगातार जुड़े रहते हैं अतः उनकी इच्छा है कि उनकी देह मृत्यु के बाद भी समाज के काम आ सके तो उनका जीवन सार्थक होगा,प्रवीण तिवारी ने कहा सोनी परिवार के देहदान के निर्णय स्वागतयोग्य है एवं सोनी जी के इस निर्णय से समाज के हर वर्ग को प्रेरणा मिलेगी .लगातार हो रहे देहदान से प्रभावित हो केलाबाड़ी निवासी मनीष गुप्ता(50 वर्ष) ने भी अपने देहदान कि घोषणा कर वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के प्रमोद वाघ,राज आढ़तिया,दीपक बंसल,कुलवंत भाटिया,हरमन दुलाई,मुकेश राठी को सौंपी
मनीष गुप्ता ने कहा वह नवदृष्टि फाउंडेशन के कार्यों से बहुत प्रभावित हैं व् उनकी इच्छा है मृत्यु के बाद उनके नेत्रों से नेत्रहीन लोगों को रौशनी मिल सके व् उनकी देह मेडिकल के क्षात्रों कि रिसर्च के काम आये .नव दृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, ,हरमन दुलई,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,सत्येंद्र राजपूत,पियूष मालवीय,मुकेश राठी,सूरज साहू संतोष राजपुरोहित,चेतन जैन,यतीन्द्र चावड़ा, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, सुरेश जैन ,आकाश मसीह, वीरेंद्र पाली, प्रफुल्ल जोशी,प्रसाद राव,दीपक बंसल ने सोनी परिवार व मनीष गुप्ता को साधुवाद दिया
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
