August 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    सितंबर के पहले सप्ताह से खुर्सीपार क्षेत्र में दो वक्त मिल सकेगा पानी ,कलेक्टर ने नगर निगम भिलाई में आयोजित बैठक में दिये निर्देश

    • doing of business

    दुर्ग / शौर्यपथ / सितंबर के पहले सप्ताह से खुर्सीपार क्षेत्र के नागरिकों को दोनों समय पानी मिल सकेगा। गौतम नगर, छावनी, फरीद नगर आदि में भी लोगों को पर्याप्त जल मिल सकेगा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने इसके लिए निर्देश निगम अधिकारियों को दिये हैं। आज हुई समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने सभी जोन कमिश्नरों से उनके यहां पेयजल की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही पेयजल आपूर्ति से जुड़े इंजीनियरों से भी चर्चा की। इंजीनियरों ने बताया कि पेयजल की स्थिति को और बेहतर करने युद्धस्तर पर प्रयास चल रहा है। सितंबर के पहले सप्ताह तक व्यवस्था बेहतर कर ली जाएगी और खुर्सीपार के क्षेत्रों में दो वक्त पानी दे पाएंगे।
    कलेक्टर ने सभी जोन कमिश्नरों से शनिवार तक अपने क्षेत्र में पेयजल की स्थिति का सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये। बैठक में निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी भी उपस्थित थे। उन्होंने विस्तार से नगरीय प्रशासन की विभिन्न योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी कलेक्टर को दी।
    कलेक्टर ने पेयजल से संबंधित तीन विषयों पर रिपोर्ट शनिवार तक चाही है। इसमें विभिन्न इलाकों में पेयजल आपूर्ति के दौरान प्रेशर की स्थिति, पानी की गुणवत्ता और पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता का सर्वे शामिल है। सर्वे में जिन जगहों में दिक्कत पाई जाएगी, वहाँ स्थिति को बेहतर करने के लिए किये जाने वाले कार्य अथवा प्लान भी जोन कमिश्नर सुझाएंगे। कलेक्टर ने कहा कि पेयजल का विषय सबसे अहम है। सबको शुद्ध पेयजल की उपलब्धता की दिशा में निगम अमला कार्य कर रहा है। इस प्रक्रिया की नियमित मानिटरिंग करें और किसी भी तरह की दिक्कत आने पर त्वरित समाधान करें। बीती बैठक में कलेक्टर ने कुछ क्षेत्रों में पानी की गुणवत्ता से संबंधित शिकायतों को ठीक करने के लिए निर्देशित किया था।
    आज इन क्षेत्रों में पेयजल की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि शिकायतों को ठीक कर लिया गया है और लोगों को शुद्ध पेयजल मिल रहा है।
    बीएसपी टाउनशिप में सफाई की व्यवस्था- बीते दिनों कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं बीएसपी प्रबंधन के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से टाउनशिप में सफाई की व्यवस्था के संबंध में निरीक्षण किया था और अपनी रिपोर्ट कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत की थी। इस पर हो रही कार्रवाई के संबंध में भी अधिकारियों ने कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने कहा कि बीएसपी प्रबंधन के साथ समन्वय कर प्रतिवेदन पर कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि टाउनशिप में साफसफाई की स्थिति और भी बेहतर हो सके। कलेक्टर ने डेंगू के नियंत्रण के लिए किये जा रहे उपायों की जानकारी भी ली तथा इस संबंध में लगातार स्थिति की मानिटरिंग के निर्देश दिये।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision