August 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    7 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, भिलाई निगम ने दी स-सम्मान विदाई

    • doing of business

    भिलाई नगर/ शौर्यपथ /  62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम के 07 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम भिलाई के श्री लेखराम वर्मा पिता रामलाल वर्मा कार्यालय अधीक्षक लेखा शाखा, श्री दुबे सिंह सेन पिता श्री मनबोध सिंह सेन सहायक मैकेनिक जोन 01 नेहरू नगर, श्री सुर्दशन अग्रवाल पिता श्री चन्द्रप्रकाश अग्रवाल सहायक राजस्व निरिक्षक जोन 01 नेहरू नगर, श्री तखत राम निर्मलकर पिता श्री सखनराम पम्प सहायक जोन 01 नेहरू नगर, श्री श्याम लाल पिता श्री बाबूलाल चौकीदार जोन 01 नेहरू नगर, श्री खिलावन सिंह पिता श्री रामेश्वर चौकीदार जोन 02 वैशाली नगर, श्री ओबलैया पिता श्री रोशैया सफाई कामगार जोन 05 सेक्टर 06 के सेवानिवृत्त होने पर निगम ने विदाई दी। निगम के अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने अधिकारी/कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना किए! सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान आई कठिन परिस्थितियों को बताते अपने अनुभव को साझा करते हुए सभी को कार्यालय में आपसी सामंजस्य बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किए। वहीं जनसंपर्क विभाग में कार्यरत रविंद्र देशपांडे के मृत्यु उपरांत उनको श्रद्धांजलि दी गई! इस मौके पर शरद दुबे, संजय शर्मा, रामवृक्ष यादव, रामेश्वर चंद्राकर, कृष्णा देशमुख, शशि भूषण मोहंती, अजय शुक्ला, तुलसी देवांगन, रीता यादव, प्रियंका राव एवं अरुण सिंह सहित कर्मचारी संघ के सदस्य तथा निगम के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision