September 01, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    टी एंड डी विभाग के कर्मचारी व अधिकारी बने कर्म व पाली शिरोमणि

    • doing of business

    भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के परिवहन एवं डीजल संगठन विभाग में श्ािनवार 18 सितंबर को मुख्य महाप्रबंधक ट्रैफिक सभागार में शिरोमणि पुरस्कार योजना के अन्तर्गत माह जुलाई-2021 एवं अगस्त-2021 में उत्कृष्ट व अनुकरणीय कार्य संपादित करने वाले विभाग के कर्मचारियों को कर्म षिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी समारोह में पहली तिमाही जनवरी से मार्च, 2021 तथा दूसरी तिमाही अप्रैल से जून, 2021 के लिए पाली षिरोमणि पुरस्कार प्रदान किये गए। इस कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक ट्रैफिक, ए के तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर टी एंड डी विभाग के महाप्रबंधक एलआरएस, एच एस धापवाल, वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक एम डी रेड्डी सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
    इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री तिवारी ने माह जुलाई-2021 के लिए टी एंड डी विभाग के सीनियर यार्ड मास्टर, श्री एन वी एस प्रसाद एवं चीफ यार्ड मास्टर, रवि शंकर राठौर व अगस्त-2021 हेतु टी एंड डी विभाग के सब-पीडब्ल्यूआई, सुकृत दास गोस्वामी एवं सीनियर यार्ड मास्टर श्री संतोष कुमार साहू को विभाग में बेहतरीन कार्य निष्पादन के लिए कर्म षिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके तहत उन्हें स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं उनकी धर्मपत्नी के लिए भी प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। इसी क्रम में टी एंड डी विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक श्यामलाल नेगी को जनवरी से मार्च, 2021 तथा वरिष्ठ प्रबंधक विजय कुमार को अप्रैल से जून, 2021 के लिए पाली शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision