September 01, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    व्यवस्था ठीक नही होने पर निगम आयुक्त मंडावी ने सुपर वाइजर को लगाईं फटकार रोका एक दिन का वेतन

    • doing of business

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम, दुर्ग क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने निगम आयुक्त  हरेश मंडावी द्वारा निरन्तर वार्डो में औचक निरीक्षण किया जा रहा है । आज दिनांक 14 अक्टूबर दिन गुरुवार को उन्होंने सुबह 6 बजे से ही वार्ड 20  की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पैदल ही निकले। निरीक्षण के दौरान सुपर वाइजर के द्वारा साफ सफाई व्यवस्था में लापरवाही करने के कारण आयुक्त ने सुपरवाइजर का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान को दिये । पूरे वार्ड में भ्रमण के दौरान साफ-सफाई ठीक नही पाये जाने एवम् कचरो का ढेर एवं मलबा नही उठने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल मलबा एवं कचरा उठावाने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छता निरीक्षक राजेन्द्र सराठे ने वार्ड 21 मुकुट नगर निवासी द्वारा  मलमा नाली में डाले जाने से नाली जाम  करने  पर 1000 रूपये का जुर्माना लिया और चेतवानी दी  कि दोबारा नाली और सड़कों पर मलमा न डाले, डालते देखे जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। भ्रमण के मौके पर पीएचयू शेखर वर्मा और स्वास्थ्य विभाग टीम मौजूद थे।
      

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision