September 01, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अब समय आ गया है कि कार्यकर्ताओं को पड़ोंसी की चिंता करने का तभी धर्मान्तरण रूक पायेगा : रवि भगत

    • doing of business

    दुर्ग / शौर्यपथ / श्री राम जन्मोत्सव समिति द्वारा चलाए जा रहे धर्मजागरण पखवाड़ा के अंतिम दिन सेक्टर 3 से सेक्टर 5 तक निकले श्रीराम जन्मोत्सव के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए धर्मान्तरण के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद की। 250 किलोमीटर की यात्रा इस दौरान समिति के लोगों ने पूरी की। समिति के नेतृत्व  युवा जिलाध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने पूरा मोर्चा अपने समर्थकों के साथ संभला हुआ था। पूरा क्षेत्र से श्री राम के नारों से गूंज उठा औरचारों ओर भगवामय झंडा लहराते कार्यकर्ता नजर आए। आज के इस कार्यक्रम में जशपुर से भिलाई पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कार्यर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि मैं राम भक्तों को साधुवाद देता हूं कि इतनी बड़ी तादात में इस जनजागरण यात्रा में शामिल हो रहे है।
    युवा पुरूष महिलाओं का उत्साह धर्मान्तरण के खिलाफ देखते ही बन रहा है। धर्मान्तरण के खिलाफ आप सभी सहभागी बने। ऐसे अधर्मी लोगों के खिलाफ अब समय आ गया है यह जनसैलाब से ऐसे लोगों की अब रूहे कांप जानी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि अब समय आ गया है कि अब हमें पड़ोंसी चिंता ज्यादा करना है कि उसके आता यहां कौन आता और जाता है चिंता अब जरूरी भी हो गयी है तभी धर्मान्तरण रूक जायेगा। चूंकि हम पड़ोंसी की ध्यान नही रखते कि उसके यहां कोई ईलाज के बहाने कही कोई पास्टर या पादरी तो नही आ रहा है। लेकिन अब हम पड़ोसियों के तरफ ध्यान न देकर समाचार के माध्यम से ज्ञात होता है कि पड़ोसी बिमार है या परलोक सिधार गया है। गांव बचेगा तो राष्ट्र बचेगा, भारत बचेगा तो राष्ट्र बचेगा और हिन्दुत्व जिंदा रहेगा तो उसे विश्व गुरू बनने से कोई नही रोक सकता है इसलिए हमें अपनी संस्कृति को बचाना है औरधर्म परिवर्तन न हो इस पर ध्यान देना है। मैं अपने वनांचल क्षेत्र के लोगों से आग्रह करूंगा वें भिलाई जैसी शांति प्रिय जगह में धर्मान्तरण के खिलाफ हुए उग्र प्रदर्शन से वह भी जागे।
    इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में रमेश माने, सेवक राम साहू, विनोद सिंह, दिलीप केशरवानी, तेजस, उदय भास्कर, राहुल भोसले, बब्बू, मंजू दुबे, सुमनशील, प्रमोद पाण्डेय, जोगेन्दर शर्मा, जयशंकर चौधरी, रूपेश वर्मा, गोल्डी सोनी, टाईसन, जोना, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision