September 01, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    दुर्ग निगम में मानव हस्तक्षेप रहित डायरेक्ट भवन अनुज्ञा सिस्टम का होने जा रहा है प्रारंभ Featured

    • doing of business

    दुर्ग। शौर्यपथ । भवनअनुज्ञा मे नागरिकों को सुविधा देने एवम पूर्ण पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से अब भवन अनुज्ञा का सरलीकरण करते हुए प्रदेश के निवासी पांच सौ वर्ग मीटर भवन तक आवेदन शुल्क 1 रुपए में डायरेक्ट भवन अनुज्ञा प्राप्त कर सकेंगे। इस नवीतम ऑनलाइन भवन अनुज्ञा प्रणाली लागू का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा 03 जनवरी दिन सोमवार को दोपहर 12 बजे वर्चुअल माध्यम से रायपुर से पूरे प्रदेश में डायरेक्ट बिल्डिंग परमिशन स्कीम और सॉफ्टवेयर सिस्टम का उद्घाटन करेंगे। वर्चुअल उद्घाटन में नगर निगम दुर्ग के डाटा सेंटर से विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल,निगमायुक्त हरेश मंडावी और सभापति राजेश यादव समेत विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। बिल्डिंग परमिश स्किम और सॉफ़्टवेयर जिससे प्रदेश के नागरिकों को लाभ देने के उद्देश्य से पूर्व से प्रचलित भवन अनुज्ञा स्वीकृति व्यवस्था के सुचारु क्रियान्वयन से प्रदेश में मानवीय हस्तक्षेप रहित सिंगल क्लिक भवन अनुज्ञा प्रणाली लागू किया जा रहा है, इससे नागरिकों को समय सीमा में, घर बैठे तत्काल भवन अनुज्ञा प्राप्त हो सकेगी,भवन अनुज्ञा का पूरे डाकुमेंट को अपलोड करते ही भवन अनुज्ञा तत्काल प्राप्त होगी, इस प्रकार भवन अनुज्ञा का सरलीकरण होगा।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision