August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    दुर्ग जीआरपी ने किया दो लाख का गंाजा के साथ यूपी के दो युवकों को गिरफ्तार

    • doing of business

    आर्डर मिलने पर यूपी से टे्रन के रास्ते दो ट्राली बैग में 40 किलो गंाजा लेकर पहुंचे थे यहां


    दुर्ग / शौर्यपथ / शासकीय रेलवे पुलिस को दो लाख रूपये गांजा जब्त करने में सफलता मिली है। जीआरपी पुलिस ने दुर्ग रेलसे स्टेशन क्षेत्र में दो युवकों को पकड़कर उनके दो ट्राली बैग से 40 किलो गांजा जब्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि आर्डर मिलने पर यूपी के हमीरपुर से दो युवक दुर्ग में किसी को गांजा सप्लाई करने आये थे, लेकिन मुखबीर की सूचना पर ये दोनो जीआरपी के हत्थे चढ़ गये। यदि पुलिस थोड़ा जल्दीबाजी नही करती तो गंाजा मंगानेवाला  व्यक्ति भी गिरफ्तार हो सकता था।
    दुर्ग चौकी प्रभारी आरके पाण्डेय ने बताया कुछ लोग ट्रेन मार्ग से गांजा की तस्करी करने की शिकायत मिल रही थी। उनहें पकडऩे के लिए जीआरपी ने मुखबीर लगाया था और उन्ही मुखबीर की सूचना पर इन दो आरोपियों को पकडऩे में सफलता मिली है। चौकी प्रभारी श्री पांडे ने बताया कि गांजा तस्करी करने वालों को पकडऩे जिन मुखबीर को लगाया गया था उन्ही के द्वारा पता चला कि दो लोग अभी अभी उत्तर प्रदेश से आए हैं और रेलवे स्टेशन में पीपल पेड़ के पास संदिग्ध रूप से खड़े हैं। जीआरपी की एक टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला अंतर्गत राठ निवासी आसिम सोहेल अंसारी 25 वर्ष और मुबीन अंसारी 22 वर्ष बताया। दोनों आरोपियों के पास दो ट्राली बैग और दो पि_ू बैग मिला था। तलाशी लेने पर ट्रॉली बैग के अंदर 20 -20 किलो गांजा मिला।
    पुलिस के पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। दुर्ग का एक गांजा तस्कर उनसे गांजा खरीदता है। वह लोग उसके आर्डर देने पर गांजा ट्रेन के माध्यम से यहां लाते थे। वह लोग ट्रेन से उतर कर पेड़ के नीचे उसी गांजा खरीददार का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान जीआरपी ने उन्हें सीधे धर दबोचा।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision