August 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    वैक्सीनेशन के लिए एक दिन में 42 हजार लोगों को किया गया कॉलिंग ,9800 लोगों का हुआ वेरिफिकेशन

    • doing of business

    आयुक्त प्रकाश सर्वे स्वयं कर रहे मॉनिटरिंग, छूटे हुए लोगों का कांटेक्ट ट्रेसिंग कर वैक्सीनेट कराने टीम कर रही मेहनत

    भिलाई / शौर्यपथ / निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर बचे हुए लोगों को वैक्सिनेट करने का काम किया जा रहा है। कोविड-19 से बचाव के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को साधने के लिए भिलाई निगम महापौर नीरज पाल के नेतृत्व में लगातार प्रयास किया जा रहा है। वैक्सीनेशन महाअभियान छेड़कर एक दिन में 10 हजार की संख्या में टीकाकरण किया गया था, वहीं डोर टू डोर वैक्सीनेशन के माध्यम से छुटे हुए हितग्राहियों को वैक्सीनेट करने का काम निगम प्रशासन ने किया है। किसी भी स्तर से छूटे हुए लोगों के टीकाकरण को लेकर निगम नित्य नए प्रयास कर रही है। टीकाकरण के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में रोजाना कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी इस कार्य में अपना सहयोग दे रहे हैं। टीकाकरण केंद्रों में कोविशील्ड एवं को- वैक्सीन के प्रथम एवं द्वितीय डोज की व्यवस्था भी है, इसी के साथ ही बूस्टर डोज पर भी पूरा फोकस निगम कर रही है। टीकाकरण को लेकर नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कर दी है। नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त सुनील अग्रहरि टीकाकरण के लिए कर्मचारियों से फीडबैक ले रहे है। फीडबैक के आधार पर लक्ष्य को साधने की रणनीति तैयार कर इस पर काम किया जा रहा है।
    एक ही दिन में 42000 लोगों को कॉलिंग, 9800 को मिला त्वरित सर्टिफिकेट  वैक्सीनेशन के लिए बचे हुए लोगों को टीकाकरण करवाने के लिए आयुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी एवं उपायुक्त सुनील अग्रहरी ने कार्य योजना बनाई है और ऐसे हितग्राहियों के नाम और मोबाइल नंबर की सूची उपलब्ध कराई है। इन्हें टीका लगवाने के लिए कर्मचारियों की बैठक आहूत की गई और बैठक के अनुरूप दूसरे दिन से काम प्रारंभ हो गया। 40 से 50 कर्मचारियों को कांटेक्ट ट्रेसिंग, वेरिफिकेशन करने, सर्टिफिकेशन प्रदान करने के सहायता के लिए तथा लोगों को मोटिवेशन करने के लिए लगाया गया है। टीम का कोआर्डिनेशन  सहायक परियोजना अधिकारी फणींद्र बोस, अहमद हुसैन, गुलशन रेडी, अखिलेश कुमार, वीरेंद्र बम भोले एवं पलाश पंचभाई कर रहे हैं।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision