
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री से मिल कर दया सिंह ने दिया आमंत्रण पत्र
सबसे ज्यादा वोट से चुनाव जीतने पर मंत्री ने दया सिंह को दी बधाई
दुर्ग / शौर्यपथ / महाशिवरात्रि के दिन 1 मार्च को भोलेबाब की इस साल भी भव्य बारात निकालने की तैयारी में इन दिनो बोल बम सेवा समिति लगी हुई है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते से रायपुर में मुलाकात कर उनको भोलेबाबा के बारात में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र दिये और इस दिन भिलाई आने का न्यौता श्री सिंह ने दिया। आमंत्रण कार्ड देते हुए दया सिंह ने कहा कि आगामी एक मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर भोले नाथ की बारात निकलेगी। इस बारात में हजारों लोग शामिल होंगे। केरल की पांच विशेष झांकी रहेगी। वहीं 100 से ज्यादा झांकी भोलेनाथ की लीला को दिखाएंगे। केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री कुलस्ते ने आयोजन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी और कहा कि इस तरह के आयोजन करते रहें। अब पार्षद बनकर क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाओं और जनसेवा के कार्य करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्देश्य को पूर्ति करें। कुलस्ते ने कहा कि, वे महाशिवरात्रि के अवसर पर भोले बाबा की पूजा-अर्चना करने के लिए भिलाई आकर खुर्सीपार से निकलने वाले भोले बाबा की बारात में शामिल होने की पूरी कोशिश करेंगे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
