August 15, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कौन सी दुनिया में रहते है विधायक वोरा जो पिछले साल हुए फ्लावर शो को भी भूल गए .... Featured

    • doing of business

    शौर्यपथ संवाददाता

                 दुर्ग /  दुर्ग शहर विधायक वोरा के कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी होती है जिसमे शहर के विकास कार्यो में कभी 300 करोड़ तो चंद दिनों बाद 400 करोड़ के विकास कार्य की बात कही जाती है , एक बार किसी कार्य का लोकार्पण होने के बाद भी उसी कार्य के कई बार लोकार्पण किया जाता है और प्रेस विज्ञप्ति ज़ारी होती है , निगम चुनावों के समय ठगडा बाँध क्षेत्र में रह रहे निवासियों को पट्टा देने की बात कही जाती है वही अब ठगडा बाँध को ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में दर्शाया जा रहा है पूरा शहर बदहाली में है और शहर में विकास की बात हो रही है , कांग्रेस में ही अंदरूनी कलह खुल कर सामने आ रही है एक समय दुर्ग कांग्रेसी कार्यकर्ता वोरा परिवार के सामने रहते तेज आवाज में बात नहीं करते थे आज गालियों का भी खुलकर प्रयोग हो रहा है . खैर ऐसी कई बाते है जो समय समय पर भ्रमित करने वाली प्रेस विज्ञप्ति विधायक कार्यालय से जारी होती रहती है .
                  ऐसे ही एक विज्ञप्ति 25 फरवरी को "*27 फरवरी को प्रस्तावित फ्लॉवर शो की तैयारियां देखने पहुंचे विधायक*" के शीर्षक के साथ ज़ारी हुई जिसमे विधायक द्वारा यह सन्देश दिया गया कि पिछले वर्ष कोरोना प्रोटोकाल के कारण फ्लावेर शो नहीं हो पाया था अगर ऐसी बात है तो निगम के खजाने से फरवरी 2021 में हुए फ्लावेर शो के नाम से लाखो की रकम की निकासी कैसे हो गयी क्या तात्कालिक नोडल अधिकारी गोस्वामी ने एक बार फिर निगम के राजस्व में हेर फेर की या फिर विधायक जी को ये बात याद ही नहीं कि पिछले साल भी दुर्ग शहर में फ्लावेर शो हुआ था . खैर जो भी हो किन्तु शौर्यपथ के पास पुरे प्रमाण है कि पिछले साल 2021 में फ्लावेर्शो हुआ था और उसके पिछले साल 2020 में भी फ्लावेर शो हुआ था और इस साल भी 2022 को शहर में फ्लावेर शो का आयोजन 27 फरवरी को निगम के द्वारा ही कराया जा रहा है जो कि महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन और प्रभारी सत्यवती वर्मा की सोंच और प्रयासों का नतीजा है .

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision