
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रिसाली / शौर्यपथ /
रिसाली निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मरोदा-पाटन मुख्य मार्ग पर बने ब्रिज के नीचे व्यवस्थित करने प्लान तैयार किया जा रहा है। शनिवार को रिसाली महापौर शशि सिन्हा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू, सभापति केशव बंछोर ने स्टेशन मरोदा क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान महापौर ने बाजार को व्यवस्थित करने निर्देश दिए। दरअसल क्षेत्र का व्यस्त रहने वाले स्टेशन मरोदा मार्ग में से एक है। यहां पर साप्ताहिक बाजार के अलावा हर रोज हॉट लगता है। श्रमिक बाहुल्य होने की वजह से हर रोज साप्ताहिक बाजार सा माहौल रहता है। ब्रिज निर्माण के बाद फुटकर व्यापारी अब सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से पसरा लगाकर व्यवसाय कर रहे है। अव्यवस्थित तरीके से बाजार लगने की वजह से जाम की स्थिति रहती है। निरीक्षण के समय एमआईसी सद्स्य चंद्रभान सिंह ठाकुर, गोविन्द चतुर्वेदी, विलास राव बोरकर, अनूप डे, सनीर साहू, परमेश्वर कुमार, सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू, पार्षद रेखा देवी, डॉ सीमा साहू, जमुना ठाकुर, डोमनलाल बारले, निगम आयुक्त आशीष देवांगन आदि उपस्थित थे।
होने लगा है अतिक्रमण
ब्रिज के नीचे खाली जमीन है। यहां पर पूरे समय छंाव रहता है। यही वजह है कि कुछ लोग चटाई व तालपतरी से ब्रिज के नीचे खाली जगह पर अतिक्रमण करने लगे है। महापौर ने अतिक्रमण को देख बाजार को व्यवस्थित करने निर्देश दिए है।
होगा चबुतरा निर्माण
महापौर ने निर्देश दिए है कि ब्रिज के नीचे पर्याप्त खाली जगह है। खाली जगह का उपयोग दुर्ग-धमधा ब्रिज के नीचे बने हॉट बाजार की तर्ज पर प्लानिंग करे। महापौर ने कहा कि इससे निगम को आय का साधन भी बनेगा।
42 लाख की सड़क, किया भूमिपूजन
स्टेशन मरोदा मार्केट निरीक्षण के पहले प्रदेश कांगे्रस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू नेवई बस्ती पहुंचे, यहा नंदी चैक पर बनने वाले 900 मीटर सीसी रोड का भूमिपूजन किया। इस कार्य में लगभग 42 लाख खर्च होगा। इस दौरान भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित महापौर, सभापति, एमआईसी सद्स्य व क्षेत्रीय पार्षद को जितेन्द्र साहू ने बधाई देते कहा कि क्षेत्रिय विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू क्षेत्र की विकास में लगातार प्रयास कर रहे है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि केवल प्लानिंग कर उसे मूर्त रूप दे ताकि नागरिकों को रिसाली निगम की ओर से हर सुविधा मिल सके।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
