August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    महापौर बाकलीवाल ने नगरीय प्रशासन मंत्री डहरिया और विधायक वोरा के प्रति भी जताया आभार

    • doing of business

    दुर्ग / शौर्यपथ / शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दुर्ग शहर को एस्ट्रो टर्फ मैदान और विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत करने पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न सिर्फ 2 सौ करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर शहर को विकास की सौगात दी, बल्कि कार्यक्रम में विधायक अरुण वोरा की मांग पर एस्ट्रो टर्फ मैदान और 10 करोड़ की राशि की सौगात भी दी। महापौर ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया, विधायक अरुण वोरा के प्रति भी आभार माना है।
    महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शहर में करीब 5 घंटे तक रहकर न सिर्फ विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया, बल्कि उनके द्वारा दुर्ग शहर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता भी दोहराई गई। मुख्यमंत्री के नेतृत्व और विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में दुर्ग शहर विकास की नई ऊंचाईयों को स्पर्श कर रहा है। भविष्य में भी दुर्ग शहर विकास के नए आयाम गढ़ेगा। कामकाजी महिला हॉस्टल के लोकार्पण अवसर पर शुक्रवार को निगम के समस्त एमआईसी सदस्य एव पार्षदों से मुख्यमंत्री रूबरू हुए  बारी-बारी चर्चा किये, चर्चा के कांग्रेस,भाजपा व निर्दलीय पार्षदों ने मानदेय व पार्षद निधि की राशि बढ़ाए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।चर्चा के बाद पार्षदों ने अपने- अपने वार्डो के विकास कार्य की जानकारी के लिए मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा।साथ ही सभी पार्षदों ने मुख्यमंत्री के कार्यो की सराहना की,
    महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधायक अरुण वोरा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, समस्त एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,दीपक साहू,ऋषभ जैन,संजय कोहले, भोला महोविया,श्रीमती जयश्री जोशी,सुश्री जमुना साहू,श्रीमती सत्यवती वर्मा,हमीद खोखर, मनदीप सिंह भाटिया,शंकर ठाकुर,अनूप चंदनिया,सभी पार्षदगण,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू,समस्त कांग्रेस पदाधिकारीगण और कार्यकर्ताओं ने मार्गदर्शन व सहयोग दिया। जिला कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे व जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, निगम कमिश्नर हरेश मंडावी सहित निगम के अधिकारी, कर्मचारियों की टीम की लगातार मेहनत से कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महापौर ने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision