August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    विधायक, महापौर, कलेक्टर ने लिया जन समस्या समाधान शिविर का जायजा कहा आवेदनो का आन स्पॉट करें निराकरण

    • doing of business

    दुर्ग /शौर्यपथ /

    नगर पालिक निगम, दुर्ग में आज वार्ड क्रमांक 09, 10 एवं 11 के पंडित मोती लाल नेहरू स्कूल शंकर नगर में जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें वार्ड क्रमांक 09, 10 एवं 11 के नागरिको की मूलभूत समस्या जैसे पानी, बिजली, सफाई, राशन कार्ड, पेंशन, नामान्तरण, आबादी पट्टा सहित अन्य समस्याओं हेतु लगया गया । जिसमें नागरिको की समस्या का त्वरित निरीक्षण किया गया। गौरतलब है कि निगम क्षेत्र के सभी 60 वार्डो में व्याप्त मूल भूत सुविधाओ के निराकरण के लिए विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल की पहल पर आयुक्त हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में शिविर का आयोजन किया जा रहा है । आज जन समस्या समाधान शिविर का जायजा लेने विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल एवं कलेक्टर डॉ0 सर्वेश्वर भूरे पहुंचे । उनके द्वारा वहां उपस्थित आवेदको से उनकी मांग एवं शिकायतो को सूना एवं अधिकारियो को आन स्पॉट उनकी समस्यों का निराकरण करने के निर्देश दिये गये । कलेक्टर दुर्ग के समक्ष  धनेश्वरी देवांगन जो कि मकान का नामांतरण किये जाने हेतु आवेदन लेकर आयी थी कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदिका को नामान्तरण पत्र सौपा गया ।

    शिविर में 45 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें पेयजल, पेंशन से संबंधित प्राप्त आवेदनो पर त्वरित निराकरण किया गया । आबादी, पट्टा से प्राप्त आवेदनो को सक्षम अधिकारी को प्रेषित किया गया । नया राशन कार्ड बनाने के आवेदनो को खाद् विभाग दुर्ग में भेजा गया । आज संबंधित वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद विजेन्द्र भारद्वाज वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद चन्द्रशेखर चन्द्राकर, वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद श्री सतीश देवांगन शिविर में उपस्थित होकर अपने वार्ड वासियो की समस्याओ का निराकरण करवाया । एवं उनके द्वारा विधायक, महापौर के समक्ष शिविर में हरनाबांधा मुक्तिधाम चौक, दुर्गा चौक, अम्बेडकर चौक और बुद्ध विहार चौक के सान्दर्यीकरण की मांग की गई ढ्ढ एम0आई0सी0 सदस्य संजय कोहले, मनदीप सिंग भाटिया, एल्डमैन कृष्णा देवांगन, अजय गुप्ता, रत्ना नामदेव, अलताब अहमद सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision