
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ /
जिले में लगातार तीसरे दिन हत्या की वारदात ने पुलिस के आला अधिकारियों के माथे पर सिकन ला दिया है। 20 मई को पाटन थाना क्षेत्र में लोहरसी-रवेली के बीच आंवला बगीचा में एक युवक को उसी के तीन दोस्तों ने शराब पीने के बाद पीट पीटकर मार डाला। इसके अगली रात को जामुल थाना क्षेत्र के खेरधा गांव में रायपुर जिले के मंदिर हसौद निवासी युवक की हत्या हुई। हत्या के इन दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन जनमानस में इन दोनों वारदात की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि आज औंधी गांव में एक और हत्या हो गई।
भिलाई-3 थाना के अंतर्गत आने वाले औंधी गांव में एक युवक की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई है। युवक की रक्त रंजित लाश आज सुबह उसके घर से कुछ ही दूरी पर मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक निरंजन यादव पिता दुकालू यादव (26 वर्ष) औंधी के वार्ड 3 नारधी रोड का रहने वाला है। फिलहाल हत्या का कारण और आरोपियों का सुराग नहीं मिल पाया है। भिलाई-3 से सिरसा कला होकर मोतीपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित औंधी गांव में आज झाडिय़ों के बीच औंधे मुंह पड़ी लाश देखकर गांव वाले सहम से गए। खबर पल भर के भीतर पूरे गांव में फैल गई। इसके साथ ही मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान गांव के ही निरंजन यादव के रूप में होने के बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना भिलाई-3 थाने को दी।
सीएसपी विश्वास चन्द्राकर व टीआई मनीष शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अधिकारियों ने गांव के पूर्व सरपंच राजेश चन्द्राकर ग्रामीणों की मौजूदगी में मौका ए वारदात का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक के सिर पर किसी टंगिया नुमा हथियार से बेदर्दी के साथ हमला करने का निशान है। इसके अलावा शरीर के कुछ और हिस्से में चोट तथा गले पर दबाने का भी निशान पाया गया है। शव को पंचनामा के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। मृतक युवक की मां और छोटे भाई से पूछताछ में पता चला है कि रात में खाना खाने के बाद 11 बजे के आसपास निरंजन टहलकर आने की बात कहकर घर से निकला था। रात 2 बजे के करीब मां ने देखा तो निरंजन बिस्तर में नहीं था। उसे लगा उसका बेटा किसी दोस्त के घर सो गया है। बताया जाता है कि निरंजन का पिता दुकालू यादव 20 साल पहले पत्नी और दोनों बेटे को छोड़ कर चला गया था। जिसके बाद निरंजन की मां अपने दोनों बेटों के साथ औंधी में अपने भाई के घर आ गई थी। बड़े होने पर निरंजन मकान निर्माण कार्य में मजदूरी करने लगा था। उसका किसी से पुरानी रंजिश होने की जानकारी भी ग्रामीणों से पुलिस को नहीं मिल पाया है। फिलहाल पुलिस हत्या का मामला पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों का सुराग तलाशने में जुट गई है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
