February 15, 2026
Hindi Hindi

पार्षदों पूरे निगम क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान दे-महापौर

  • Ad Content 1

रिसाली / शौर्यपथ /  रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो की महापौर शशि सिन्हा व सभापति केशव बंछोर ने समीक्षा की। महापौर ने कांग्रेसी पार्षदों से कहा कि वे पूरे निगम क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान दे। समस्याओं को दूर करने बिना देरी किए कवायद करे। महापौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर की प्रकाश व्यवस्था पर मुख्य रूप से चर्चा की गई।
   महापौर ने कहा कि कई ऐसे कार्य है जिसे पार्षद अपने विवेक से दूर कर सकते है। नागरिकों की समस्याओं को जनप्रतिनिधि गंभीरता से ले, ताकि बिजली, पानी, सड़क की समस्याओं को तेजी से निराकरण किया जा सके। बैठक में महापौर ने कहा कि पार्षद अपने-अपने वार्ड में निगम के अधिकारियों के साथ विजिट करे। विजिट के दौरान नागरिकों की समस्याओं पर चर्चा करे। निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर ध्यान रखे।
शहर में प्रकाश व्यवस्था पर्याप्त हो
  विद्युत विभाग प्रभारी सोनिया देवांगन की उपस्थिति में कांग्रेस के पार्षदों ने शहर की प्रकाश व्यवस्था पर चर्चा की। महापौर व सभापति ने कहा कि बारिश का समय है। तेज बारिश के पहले शहर की जायजा लिया जाए। स्ट्रीट लाइट की समस्या को निगम द्वारा दूर किया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के साथ बैठक
बैठक में चर्चा के दौरान खुलासा हुआ कि कई क्षेत्रों में विद्युत ड्राप की शिकायत है। ट्रंासफार्मर पर लोड अधिक है। पोल सिफ्टिंग आवश्यक है। इस तरह की समस्याओं का निराकरण केवल विद्युत वितरण कंपनी के पास है। बैठक में सभापति ने कहा कि पहले समस्याओं को सूचीबद्ध किया जाए। इसके बाद महापौर की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या को दूर करने पहल करेंगे।
बैठक में ये थे उपस्थित
  महापौर की उपस्थिति में हुई बैठक में टीकम सिंह साहू, ममता यादव, शीला नारखेड़े, संजू नेताम, चन्द्रभान सिंह ठाकुर, जमुना ठाकुर, सरिता देवांगन, ईश्वरी साहू, विनय नेताम, रेखा देवी, चन्द्र प्रकाश सिंह निगम, जाहीर अब्बास, अनिल देशमुख, डॉ. सीमा साहू, अनूप डे, गोविन्द चतुर्वेदी, डोमन लाल बारले, रोहित कुमार, पार्वती महानंद आदि उपस्थित थे।
 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)